WWE दिग्गज ने 229 दिन बाद रिंग में एंट्री कर फैंस को चौंकाया, SmackDown के खास सैगमेंट में मचाया धमाल

WWE SmackDown में फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
WWE SmackDown में फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा। मेन इवेंट में किसी ने नहीं सोचा था कि WWE दिग्गज केन (Kane) की 229 दिन बाद रिंग में एंट्री होगी। केन ने जबरदस्त वापसी की और फैंस ने भी उनका तगड़ा स्वागत किया। WWE की तरफ से फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज था। कई महीनों बाद रिंग में केन नजर आए। हालांकि वो एक्शन में नहीं थे लेकिन उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए।

WWE SmackDown के मेन इवेंट में नजर आए दिग्गज केन

मेन इवेंट में इस बार बियांका ब्लेयर का होम कमिंग सेलिब्रेशन रखा गया था। इस सैगमेंट की शुरूआत केन ने की। केन के आते ही फैंस अपनी जगह से खड़े हो गए। फैंस में जबरदस्त एनर्जी आ गई थी। केन ने बियांका ब्लेयर को रिंग में बुलाया। बियांका ने आकर बैकी लिंच के बारे में बात की और कहा कि Extreme Rules में वो अपनी चैंपियनशिप वापस लेकर रहेंगी। केन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बियांका ब्लेयर चैंपियन बनने में कामयाब होंगी तो नॉक्सविले में बहुत बड़ा सेलिब्रेशन किया जाएगा। केन ने इसके बाद बियांका ब्लेयर को गिफ्ट भी दिया था।

बैकी लिंच ने भी इसके बाद एंट्री की। इसके बाद दोनों सुपरस्टार्स के बीच काफी बवाल देखने को मिला। केन काफी लंबे समय बाद रिंग में नजर आए। पिछले साल Survivor Series में अंडरटेकर की रिटायरमेंट सेरेमनी हुई थी। इस दौरान केन मौजूद थे। Royal Rumble 2021 में केन ने इस बार सरप्राइज एंट्री की थी। डॉल्फ जिगलर और रिकोशे को केन ने एलिमिनेट किया। केन ज्यादा देर तक इस मैच में नहीं रहे और डेमियन प्रीस्ट ने उन्हें एलिमिनेट कर दिया।

इस साल 24 मार्च को WWE द बंप के शो में बहुत बडा़ ऐलान केन को लेकर किया गया था। केन को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने की घोषणा की गई थी। केन का WWE में बहुत बड़ा नाम रहा हैं। केन ने इस बार सरप्राइज एंट्री की और शायद वो ब्लू ब्रांड के अगले एपिसोड में भी नजर सकते हैं। केन ने WWE में कई चैंपियनशिप अपने नाम की और अंडरटेकर के साथ उन्होंने जबरदस्त काम किया।