WWE: WWE में कई सारी चैंपियनशिप्स मौजूद हैं और हर एक रेसलर चाहता है कि वो टाइटल पर कब्जा करने में सफल हो। कई सारे सुपरस्टार्स को काफी मेहनत करनी पड़ती है और इसके बाद ही उन्हें चैंपियन बनने का मौका मिलता है। इस समय मेन रोस्टर पर विमेंस डिवीजन के लिए 3 टाइटल्स मौजूद हैं।
पहले WWE में विमेंस सुपरस्टार्स के लिए एक ही चैंपियनशिप थी। WWE ने विमेंस डिवीजन पर ध्यान देना शुरू किया और इसके बाद से विमेंस स्टार्स का कद बढ़ा। साथ ही Raw और SmackDown ब्रांड्स के लिए अलग-अलग टाइटल्स को लाया गया। 2019 में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को भी जोड़ा गया। अभी तक कई स्टार्स ने इस चैंपियनशिप को जीता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम सभी विमेंस टैग टीम चैंपियंस की लिस्ट पर नज़र डालेंगे।
WWE में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीतने वाली सुपरस्टार्स की पूरी लिस्ट
WWE ने 24 दिसंबर 2018 को Raw के एपिसोड में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को लाने की घोषणा की थी। 6 अलग-अलग टीमों के बीच Elimination Chamber मैच देखने को मिला। इस मैच में बेली और साशा बैंक्स ने जीत दर्ज की और वो दोनों WWE इतिहास की पहली विमेंस टैग टीम चैंपियन बन गईं। इसके बाद से कई सुपरस्टार्स ने इस टाइटल पर कब्जा किया है। आइए सभी विमेंस टैग टीम चैंपियंस पर नजर डालते हैं।
- बेली और साशा बैंक्स: Elimination Chamber (17 फरवरी 2019)
- द आइकॉनिक्स: WrestleMania 35 (7 अप्रैल 2019)
- एलेक्सा ब्लिस और निकी क्रॉस: WWE Raw (5 अगस्त 2019)
- असुका और कायरी: Hell in a Cell (6 अक्टूबर 2019)
- एलेक्सा ब्लिस और निकी क्रॉस: WrestleMania 36 (4 अप्रैल 2020)
- बेली और साशा बैंक्स: WWE SmackDown (5 जून 2020)
- नाया जैक्स और शायना बैजलर: Payback (30 अगस्त 2020)
- असुका और शार्लेट फ्लेयर: TLC: Tables, Ladders & Chairs (20 दिसंबर 2020)
- नाया जैक्स और शायना बैजलर: Royal Rumble (31 जनवरी 2021)
- नटालिया और टमीना: SmackDown (14 मई 2021)
- रिया रिप्ली और निकी A.S.H: Raw (20 सितंबर 2021)
- जेलिना वेगा और कार्मेला: Raw ( 22 नवंबर 2021)
- साशा बैंक्स और नेओमी: WrestleMania 38 नाईट 2 (3 अप्रैल 2022)
- आलिया और राकेल रॉड्रिगेज़: Raw (29 अगस्त 2022)
- डैमेज कंट्रोल: Raw (12 सितंबर 2022)
- एलेक्सा ब्लिस और ओस्का: Raw (31 अक्टूबर 2022)
- डैमेज कंट्रोल: Crown Jewel (5 नवंबर 2022)
- बैकी लिंच और लीटा: Raw (27 फरवरी 2023)
(नोट: यह आर्टिकल लिखते समय तक बैकी लिंच और लीटा के पास चैंपियनशिप मौजूद है। हालांकि, भविष्य में टाइटल चेंज संभव है।)
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
