WWE को भारत में देखना हुआ और भी ज्यादा आसान, फैंस को मिला नए साल पर तोहफा

Ankit
WWE
WWE

WWE के भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। WWE नेटवर्क अब एक्सक्लूसिवली जनवरी 2021 से SonyLIV दिख सकेगा। WWE नेटवर्क ने इसकी सबसे पहले घोषणा मार्च साल 2020 में की थी जब उन्होंने सोनी के साथ डील साइन की थी। हालांकि जब फैंस ने इसे इस्तेमाल करने की कोशिश की तब उनकी तरफ से जवाब भी सामने आया।

ये भी पढ़ें:- WWE 'किस्से कहानियां': जब जॉन सीना को 159 किलो के भारी-भरकम सुपरस्टार के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में मिली थी चौंकाने वाली जीत

हम आपको बताना चाहते हैं कि इसक शुरुआत जनवरी 2021 से होने वाली है।WWE नेटवर्क अब आसानी से सोनी लिव पर देखा जा सकता है। साथ ही आप लो अपने सभी सुपरस्टार्स को सोनी के टेन 1 और टेन 3 पर देख सकते हैं। आप सभी ने अनुरोध है कि आप हमारे साथ जुड़े रहे।

WWE ने इंडियन मार्केट काफी अहम हो गया है

जानकारी के लिए बता दें कि भारत में WWE नेटवर्क साल 2015 के दौरान लॉन्च हुआ था। जॉर्ज बैरिस WWE के को प्रेसिडेंट थे और उन्होंने बताया था कि इंडियन मार्केट WWE की रणनीतियों के लिए काफी अहम है और जिस तरह से तेजी से WWE भारत में बढ़ रहा है उससे देखकर पहले की गई भविष्यवाणी सही साबित हो रही है।

ये भी पढ़ें: WWE RAW के 10 पूर्व जनरल मैनेजर्स और आज वे क्या कर रहे हैं

भारत WWE की मार्केट के लिए काफी अहम है क्योंकि इससे हम फैंस तक पहुंच सकते हैं। WWE को सफल बनाने के लिए कौने कौने तक जाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में सबसे ज्यादा हार मिली हैं: 6 फुट 8 इंच के तगड़े सुपरस्टार ने किया निराश

WWE का क्रेज भारत में काफी ज्यादा है क्योंकि बच्चे से लेकर बड़े भी इसको पसंद करते हैं। WWE के काफी सारे सुपरस्टार्स भारत आते हैं जबकि बॉलीवुड के सितारों से भी मुलाकात करते हैं। WWE में द ग्रेट खली ने भारत को एक अलग पहचान दी इसके बाद जिंदर महल और सिंह ब्रदर्स भी यहीं काम कर रहे हैं। कंपनी ने कुछ शो अपने भारत में किए हैं और इसका आखिरी भारत में शो 2017 में किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं