मौजूदा WWE चैंपियन ने रचाई शादी,WrestleMania 36 को लेकर बड़ी खबर,सैथ रॉलिंस की हुई बेइज्जती

SmackDown में हुआ बड़ा ऐलान, बैला ट्विंस होंगीं WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल

निकी और ब्री बैला जिन्हें डब्लू डब्लू ई (WWE) के फैंस बैला ट्विन्स के नाम से जानते हैं वो इस साल हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगीं।। इन दोनों ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करके कंपनी में एक डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट के जरिए एंट्री पाईं। 7 नवंबर 2008 वाले स्मैकडाउन एपिसोड में ये दोनों पहली बार एक साथ नजर आई थीं। उस एपिसोड के दौरान ब्री विक्टोरिया के खिलाफ अपना मैच जीतकर रिंग के नीच चली गईं थीं। विक्टोरिया और नटालिया ने इन्हें रिंग से बाहर लाने की कोशिश की जिसके बाद फैंस को इस ट्विन मैजिक के बारे में पता चला।


WWE Super ShowDown के लिए ऐतिहासिक मैच का ऐलान हुआ

WWE सुपर शोडाउन इवेंट में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। इसी सिलसिले में WWE ने इवेंट के लिए ऐतिहासिक मैच का ऐलान किया है। बेली अपनी स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप को नेओमी के खिलाफ डिफेंड करेंगीं। यह पहला मौका होगा जब सऊदी अऱेबिया में विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड होने वाली हैं।


WrestleMania 36 के संभावित मैचों की लिस्ट सामने आई, दिग्गजों के नाम शामिल नहीं

5 अप्रैल को रेसलमेनिया 36 का आयोजन होगा। इस इवेंट पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि ये साल का सबसे बड़ा शो होता है। मैच कार्ड में अभी ज्यादा मैच नहीं डाले गए है। लेकिन संभावित मैचों कि लिस्ट सामने आ गई है।हाल ही में अपनी रिपोर्ट में डेव मैल्टजर ने रेसलमेनिया मैच कार्ड के बारे में बड़ी जानकारी दी है। मैल्टजर ने अपने रेसलमेनिया कार्ड में 12 संभावित मैचों का एलान किया है।


लंबे रिलेशनशिप के बाद मौजूदा WWE चैंपियन ने रचाई शादी

WWE रॉ सुपरस्टार कायरी सेन ने 22 फरवरी को शादी कर ली है। कायरी सेन इस समय विमेंस टैग टीम चैंपियन हैं। उनकी पार्टनर असुका हैं। WWE ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की ऑफिशियल जानकारी दी। कायरी सेन ने भी एक पत्र के जरिए ये बात कही है। हालांकि उनके पति कौन है इस बात की जानकारी उन्होंने नहीं है। लेकिन ये बात जरूर पता चली है कि वो कई साल से रिलेशनशिप में थी। कायरी सेन ने इस बात की जानकारी भी दी है कि वो रेसलिंग को अभी छोड़ना नहीं चाहेंगी। वो अपने काम को करती रहेंगी और प्रो रेसलिंग में अपनी मेहनत करती रहेंगी।


WWE छोड़ने वाले रेसलर्स ने 11 महीने बाद जीता अपना पहला मैच

द असेंशन के कॉनर और विक्टर ने 20 फरवरी को ऑउटलॉ रेसलिंग इवेंट में बिल कार्र और बुल जेम्स को हराकर रिंग में 11 महीने बाद जीत दर्ज की। इनका आखिरी मैच अप्रैल 2019 में हुआ था जहां ये हैवी मशीनरी के हाथों हार बैठे थे जबकि उनको आखिरी बार जीत डब्लू डब्लू ई (WWE) लाइव इवेंट में एक महीना पहले मिली थी।


WWE Super ShowDown 2020 के स्टेज की पहली तस्वीर सामने आई

सऊदी अरब में 27 फरवरी को WWE का बड़ा पीपीवी सुपर शोडाउन होगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। मैच कार्ड पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। बड़े टाइटल इस इवेंट में डिफेंड किए जाएंगे। मोहमद अब्दु एरीना में इस इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इस वेन्यू में WWE का पहला शो होगा। स्टेज भी पूरी तरह तैयार किया जा चुका है। WWE सुपर शोडाउन रिंग की कुछ झलकियां अब देखने को मिल रही है। कुछ तस्वीरें रिंग के निर्माण की सामने आ रही है।


Elimination Chamber पीपीवी में इस बार होगा बड़ा बदलाव, फैंस को मिलेगा सरप्राइज

एलिमिनेशन चैंबर 2020 को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस पीपीवी को लेकर रॉ और स्मैकडाउन में बिल्डअप चल रहा है। इससे पहले अभी 27 फरवरी को सुपर शोडाउन सउदी अरब में होने वाला है। इसके लिए भी कई मैचों का एलान हो चुका है। 8 मार्च को एलिमिनेशन पीपीवी का आयोजन होगा। WWE ने इसके लिए 6 विमेंस नंबर वन एलिमिनेशन चैंबर मैच का एलान पहले ही कर दिया है। इस मैच में जो जीतेगा वो रेसलमेनिया में बैकी लिंच का सामना रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए करेगा।


WWE लैजेंड ने सैथ रॉलिंस की बेइज्जती करते हुए उन्हें कहा 'बोरिंग हील'

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में सैथ रॉलिंस का बहुत बड़ा नाम है। पिछले साल उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। वो फेस और हील दोनों का किरदार शानदार निभाते हैं। कुछ फैंस को उनका मंडे नाइट मसीहा वाला कैरेक्टर काफी पसंद आ रहा है। बडी मर्फी और AOP को इसमें वो काफी अच्छा काम कर रहे हैं। ये गिमिक उनका शानदार हैं। लेकिन पूर्व WWE सुपरस्टार औऱ WCW लैजेंड कोन्नन ने कहा है कि सैथ रॉलिंस के प्रोमो काफी कमजोर है और वो माइक पर अच्छे नहीं है।