WWE News Hindi- दिनभर की बड़ी खबरें, 24 जून 2020

Enter caption

WWE दिग्गज अंडरटेकर के रिटायरमेंट को लेकर क्रिस जैरिको ने दिल छू देने वाला संदेश दिया

कुछ दिन पहले WWE दिग्गज अंडरटेकर ने रिटायरमेंट ले लिया। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंंस उनके बारे में बात कर रहे हैं और थैंक्यू कह रहे हैं। कई WWE सुपरस्टार्स ने भी अपने अंदाज में टेकर को विदाई दी। AEW सुपरस्टार क्रिस जैरिको ने भी अंडरटेकर के लिए पोस्ट डाला। क्रिस जैरिको ने WWE में लगभग सभी दिग्गजों के साथ रिंग साझा किया है। AEW में जाने से पहले क्रिस जैरिको WWE का हिस्सा। कई साल उन्होंने यहां पर काम किया। अंडरटेकर के साथ भी क्रिस जैरिको की फ्यूड WWE में शानदार रही। दोनों के बीच काफी अच्छे पल रहे हैं। क्रिस जैरिको ने इंस्टाग्राम पर दिल छू देने वाला पोस्ट किया है।


WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर से संबंधित 5 बड़े सैगमेंट जो अनस्क्रिप्टेड थे

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर ने विंस मैकमैहन की कंपनी में पहली बार साल 2002 में डेब्यू किया था। यह दिग्गज सुपरस्टार अपने डेब्यू के कुछ ही महीनों बाद ही कंपनी का सबसे बड़ा सुपरस्टार बन चुका था। इन्होंने समरस्लैम पीपीवी 2002 में द रॉक को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इस दिग्गज सुपरस्टार ने अपने डेब्यू के बाद दो साल तक चल इस कंपनी में रहे थे और इसके बाद द बीस्ट UFC में चले गए थे।


WWE Extreme Rules पीपीवी में असुका के लिए 5 संभावित प्रतिद्वंदी

WWE द्वारा इस सप्ताह आयोजित हुआ रॉ ब्रांड का एपिसोड बहुत ही अच्छा था। इस एपिसोड के अंदर आइकॉनिक्स बनाम बेली और साशा बैंक्स के बीच टैग टीम मैच देखने को मिला था। इस मैच के अंदर साशा और बेली ने जीत हासिल की। इसके बाद साशा बैंक ने असुका को रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया और असुका ने यह चैलेंज स्वीकार कर लिया।


मैडिसन स्क्वायर गार्डन की तरफ से WWE दिग्गज अंडरटेकर को दिया गया शानदार ट्रिब्यूट

मैडिसन स्क्वायर गार्डन को प्रोफेशनल रेसलिंग का मक्का कहा जाता है। WWE इतिहास में बहुत बड़ा रोल यहां का रहा है। WWE के कई बड़े इवेंट्स यहां पर आयोजित हुए है। WWE दिग्गज अंडरटेकर ने भी कई यादगार लम्हें यहां पर फैंस को दिए है। अंडरटेकर काफी करीब ये हैं। केन के साथ रेसलमेनिया 20 में अंडरटेकर का मैच इस गार्डन में हुआ था। कुछ दिन पहले अंडरटेकर ने WWE से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार अंडरटेकर को लेकर पोस्ट फैंस और सुपरस्टार्स डाल रहे हैं। अब मैडिसन स्क्वायर गार्डन की तरफ से अंडरटेकर को ट्रिब्यूट दिया गया है। शानदार पोस्ट डालकर ये काम किया गया।


7 सुपरस्टार्स जिन्हें अजीब कारणों से WWE से निकाला गया

एक सफल डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार बनने के लिए रेसलर्स को इन रिंग स्किल्स के अलावा भी कई अन्य चीजों पर ध्यान देना होता। सबसे अहम बात ये होती है कि WWE अधिकारी किसी सुपरस्टार से नाराज ना हों तो आपका पुश लगभग पक्का हो जाता है।ऐसे कई सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने कंपनी के नियमों का पालन करने में कोताही बरती और उन्हें अजीब-अजीब कारणों के चलते WWE से बर्खास्त कर दिया गया था।

Quick Links