WWE News Hindi- दिनभर की बड़ी खबरें, 31 जुलाई 2020

WWE SmackDown में इस हफ्ते होंगे 2 बड़े चैंपियनशिप मैच, फैंस को मिलेगा सरप्राइज

इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन का एपिसोड शानदार होगा। वैसे भी अब WWE समरस्लैम को लेकर काफी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अब इसे लेकर बिल्डअप भी हो रहा है। WWE एक्सट्रीम रूल्स में बेली ने निकी क्रॉस को एक सिंगल मैच में हराकर अपनी विमेंस टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया था। ये मैच काफी अच्छा रहा था। WWE यूनिवर्स ने इस मैच को काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके बाद पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में निकी क्रॉस और एलेक्सा ब्लिस के बीच नंबर 1 कंटेंडर मैच देखने को मिला। इस मैच में निकी क्रॉस ने अपनी खास दोस्त एलेक्सा ब्लिस को पराजित किया और इस वजह से उन्हें इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रीमैच मिलने वाला है।


WWE SmackDown प्रीव्यू: दो बड़े चैंपियनशिप मैच होंगे, सुपरस्टार्स की होगी वापसी

WWE ने SmackDown के एपिसोड के लिए कई सारी बड़ी चीज़ें तय कर दी है। SmackDown के इस एपिसोड में दो चैंपियनशिप मैच होंगे और कई अन्य स्टोरीलाइन आगे बढ़ने वाली है। कुछ सुपरस्टार्स की वापसी भी देखने को मिल सकती है।


WWE Royal Rumble 2021 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

रॉयल रंबल WWE का बहुत बड़ा इवेंट होता है। ये इवेंट हर साल जनवरी में होता है। हर साल 30 मेंस और विेमेंस सुपरस्टार्स रिंग में लड़ते हैं। और जो भी रॉयल रंबल जीत जाता है उसे WWE रेसलमेनिया में चैंपियनशिप मैच मिलता है। ये इवेंट जनवरी में होता है और यहीं से रोड टू रेसलमेनिया शुरू होता है। WrestleVotes ने हाल ही में अगले साल होने वाले WWE रॉयल रंबल को लेकर नई जानकारी साझा की है। रिपोर्ट के मुताबिक WWE अभी अगस्त के महीने में इस पीपीवी का लोकेशन और डेट तय करने वाला था। लेकिन अब इस प्लान को बदल दिया गया है। अब इसका ऐलान बाद में किया जाएगा क्योंकि बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।


''मैं WWE में ब्रॉक लैसनर की बेइज्जती नहीं करना चाहता था, मेरे शब्दों को गलत लिया गया''

पिछले महीने मैट रिडल ने WWE मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। उन्होंने डेब्यू करते ही एजे स्टाइल्स पर निशाना साधा था। कुछ वक्त बाद एजे स्टाइल्स और मैट रिडल का मैच हुआ था। यहीं नहीं मैट रिडल तब ज्यादा चर्चा में आए जब ब्रॉक लैसनर की उन्होंने बेइज्जती की और काफी कुछ उनके बारे में बोला।


WWE के बड़े पद से पॉल हेमन को हटाने पर विंस मैकमैहन ने तोड़ी चुप्पी

पॉल हेमन और विंस मैकमैहन के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। WWE में साल 2020 में काफी कुछ देखने को मिला है, पहले लगभग 32 स्टाफ और सुपरस्टार्स को बाहर निकाला जबकि पॉल हेमन को रॉ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से मुक्त कर दिया था। अब WWE के बॉस विंस मैकमैहन ने पॉल हेमन पर लिए इस फैसल पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।


ब्रॉक लैसनर द्वारा 3 WWE दिग्गजों को हराने के बाद जब फैंस हुए उदास और छलके आंसू

ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे खतरनाम रेसलर्स में आते हैं। इन्होंने अपने करियर में बिग शो, गोल्डबर्ग, जॉन सीना जैसे रेसलर्स को हराया है जबकि मार्क हेनरी और शॉन माइकल्स का हाथ तोड़ा है। ब्रॉक लैसनर ने हमेशा से बड़े रेसलर्स के खिलाफ मैच लड़ने की इच्छा जताई है। ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे हील हैं, कुछ फैंस उनको पसंद करते हैं लेकिन कुछ उन्हें नापसंद करते हैं। यहां हम बात करने वाले के उन 3 दिग्गजों के बारे में जिनको हराने के बाद ब्रॉक लैसनर ने भले खुद को स्थापित किया हो लेकिन फैंस की निगाहों में गिर गए थे।