WWE को हुआ बड़ा घाटा, सुपरस्टार को मिली धमकी और शील्ड के बाद रोमन रेंस के साथ गलत हुआ?

Ankit
WWE
WWE

ब्रॉक लैसनर के सबसे बड़े दुश्मन ने दी WWE के 96 किलो के रेसलर को बुरा हाल करने की धमकी

WWE का अगला पीपीवी सर्वाइवर सीरीज होने वाला है जो 22 नवंबर ( भारत में 23 नवंबर) को होगी। इस पीपीवी के लिए अभी से तैयारियां शुरु हो गई है। दरअसल, इस पीपीवी की खास बात ये हैं कि दोनों ब्रांड के इसमें चैंपियन एक दूसरे के खिलाफ लड़ने वाले हैं जबकि रॉ और स्मैकडाउन की टीम के एलिमिनेशन मैच होंगे।

WWE को हुआ अभी तक का सबसे बड़ा नुकसान, विंस मैकमैहन के उड़ेंगे होश

WWE रॉ के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। इस हफ्ते WWE रॉ की व्यूअरशिप में फिर गिरावट आई है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस बार फिर निराशा WWE को हाथ लगी है। शोबज डेली के अनुसार इस हफ्ते रॉ की व्यूअरशिप 1.656 मिलियन रही। पिछले हफ्ते रॉ की व्यूअरशिप 1.732 मिलियन थी। यानि की 4.4 प्रतिशत की गिरावट इस बार आई है।

"मैं WWE में कभी वापस नहीं आऊंगा क्योंकि यहां रेसलर्स का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखा जाता है"

पूर्व WWE सुपरस्टार क्रिस जैरिको AEW के पहले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं। AEW के क्रिस जैरिको सबसे बड़े सुपरस्टार हैंं। WWE में कई सालों तक क्रिस जैरिको ने जबरदस्त काम किया। क्रिस जैरिको ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट में बहुत बातें कही और बताया कि WWE से अच्छा AEW है।

''शील्ड के टूटने के बाद रोमन रेंस के लिए WWE ने बहुत बड़ी गलती कर दी थी''

रोमन रेंस ने WWE यूनिवर्स को समरस्लैम में वापसी करते हुए सभी को झटका दिया था। रोमन रेंस ने उस वापसी के बाद साफ किया था कि वो WWE में एक हील बनकर सामने आए हैं। WWE में रोमन रेंस अब हील है और उनका ट्रायबल चीफ के नाम से बुलाया जाता है। WWE में रोमन रेंस के इस हील किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है।

WWE Survivor Series के सभी मेन इवेंट मुकाबलों की जानकारी, यहां पढ़ें

WWE सर्वाइवर सीरीज 2020 का काउंटडाउन शुरु हो गया है। इस साल एंवे सेंटर में थंडरडॉम के बीच ये इवेंट होने वाला है। WWE सर्वाइवर सीरीज 22 नवंबर भारत में 23 को होने वाली है। इस साल ये सर्वाइवर सीरीज का 34 का सीजन है, इस साल अंडरटेकर के 30 सालों का जश्न मनाया जा रहा है। चलिए आपको बता दें कि पिछले सभी सीजन में किस किस के मेन इवेंट मैच हुए हैं।

Royal Rumble 2021 के लिए WWE का नया प्लान सामने आया

COVID-19 के कारण साल 2020 में WWE में बहुत बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि मार्च के बाद से WWE के जो भी शो हुए है वो बिना फैंस के अभी तक हो रहे हैं। WWE ने कुछ महीने पहले ठंडरडोम लांच किया और इससे जरूर थोड़ा फायदा हो रहा है।

RETRIBUTION ने WWE के मौजूदा चैंपियन को बुरी तरह पीटने की दी धमकी

WWE में रेट्रीब्यूशन ने जिस धमाकेदार तरह से एंट्री की थी वो अभी तक अपनी पूरी तरह छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैंं। रेट्रीब्यूशन के लीडर मुस्तफा अली है। रेट्रीब्यूशन के निशाने में अब विमेंस डिवीजन आ गया है। इस लिस्ट में सबसे पहले WWE रॉ विमेंस चैंपियन असुका हैं।

WWE दिग्गज ने हाल ही में रेसलिंग से रिटायरमेंट लेने वाली 28 साल के पूर्व AEW सुपरस्टार को लेकर दी प्रतिक्रिया

पूर्व AEW स्टार काइली रे ने इम्पैक्ट रेसलिंग के बाउंड ऑफ ग्लोरी में नॉकआउट्स चैंपियन डेओना पुराजो के खिलाफ मैच में अनुपस्थित रहने के बाद घोषणा की कि वह रेसलिंग से रिटायरमेंट ले रही है। काइली ने अपने पेट्रन पेज पर बताया कि अभी उनकी तबियत ठीक नही हैं और उन्होंने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है।

"द अंडरटेकर ने WWE में सभी सुपरस्टार्स के बुरे वक्त पर सहायता की और अच्छे वक्त पर प्रशंसा की हैं"

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में द अंडरटेकर को नाम बहुत बड़ा है। हर कोई सुपरस्टार उनके साथ रिंग शेयर करना चाहता है। कुछ महीने पहले उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। पूर्व WWE रेफरी जिमी कोरडेरस हाल ही में स्पोट्सकीड़ा के एक प्रोग्राम में गेस्ट बनकर आए। उन्होंने यहां पर द अंडरटेकर को लेकर बड़ी बात कही।

Quick Links