WWE न्यूज़: दिनभर की बड़ी खबरें- 3 जून, 2019

Enter caption

WWE न्यूज़: 6 बार के WWE चैंपियन को लगी गंभीर चोट

पिछले कुछ महीनों में कई WWE सुपरस्टार्स चोटिल हो रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि अभी भी WWE को इस परेशानी से निजात नहीं मिल पाई है। अब जबकि जैफ हार्डी, शेमस जैसे सुपरस्टार्स पहले ही चोट के कारण WWE से बाहर चल रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि इस लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ने वाला है।


WWE न्यूज़: AEW की फेमस सुपरस्टार WWE का बड़ा इवेंट देखने पहुंचीं

हाल ही में NXT का 25वां टेकओवर पीपीवी खत्म हुआ। यह शो काफी सफल रहा। NXT के हर पीपीवी हमेशा यादगार बन जाते हैं और इस बार का शो भी फैंस के ज़हन में हमेशा रहेगा।इस शो के दौरान एक बहुत चौंकाने वाली चीज़ हुई, जब एक AEW सुपरस्टार डॉक्टर ब्रिट बेकर NXT टेकओवर 25 देखने पहुंचीं। उस सुपरस्टार ने डबल और नथिंग में मैच लड़ा था और उस मैच को जीतने में भी सफल रही थीं।


WWE न्यूज़: जिंदर महल बने WWE के नए चैंपियन, जीतने के महज़ 12 सेकेंड में ही हारे

WWE की 24/7 चैंपियनशिप रिंग के अलावा गोल्फ कोर्स में भी डिफेंड हुई। पूर्व WWE चैंपियन ने पहले आर ट्रुथ को हराया लेकिन बाद में उन्होंने एक बार फिर से चैंपियनशिप को जीत लिया। ट्रुथ अब 3 बार 24/7 चैंपियन बन चुके हैं। दरअसल, जिंदर महल ने गोल्फ कोर्स में चैंपियनशिप जीती थी।


WWE न्यूज़: बतिस्ता का बड़ा खुलासा, कहा- WWE छोड़ने के बाद पैसों के लिए खूब तरसा

पूर्व WWE सुपरस्टार बतिस्ता हाल ही में Denver Pop Culture Con 2019 में दिखे थे और वहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान बतिस्ता ने खुलासा किया कि 2010 में WWE छोड़ने के बाद वह टूट से गए थे और उन्होंने अपना सब कुछ खो दिया था।


WWE न्यूज: बड़े सुपरस्टार ने AEW को दी कड़ी चुनौती

NXT सुपरस्टार वेल्वेटीन ड्रीम ने NXT टेकओवर खत्म होने के बाद ऑल एलीट रैसलिंग को कड़ी चुनौती दी। उन्होंने ट्विटर पर AEW को टैग करते हुए NXT जितना अच्छा शो देने के बारे में बात की। कुछ समय बाद उन्होंने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।


WWE न्यूज: 'एक बार फिर फाइट करने का मौका मिला तो रोमन रेंस से भिड़ना चाहूंगा'

फ्लेयर का कहना था कि अगर उन्हे रिटायरमेंट से बाहर आने का एक मौका मिलता तो वो रोमन रेेंस से दुश्मनी मोल लेते। उन्होंने मजाक करते हुए यह भी कहा कि वो WWE के लिए काफ़ी महंगे हैं। साथ ही साथ उन्होंने ये भी कह डाला कि अगर उनकी उम्र 30-40 साल की होती तो वो रेंस के खिलाफ एक खलनायक की भूमिका में रहना पसंद करते।


WWE न्यूज: ब्रॉक लैसनर को लेकर डीन एम्ब्रोज ने किया बड़ा खुलासा

WWE को अलविदा कह चुके जॉन मोक्सली(डीन एम्ब्रोज) अब All Elite Wrestling का हिस्सा बन चुके हैं। जॉन मोक्सली अब WWE से निकलने के बाद कई पॉडकास्टों का हिस्सा बन रहे हैं और WWE को लेकर कई बड़े खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में जॉन मोक्सली ने क्रिस जैरीको के पॉडकास्ट में दस्तक दी थी। वहां पर जॉन मोक्सली ने WWEके कई बड़े राज से पर्दा उठा दिया। जॉन मोक्सली के इस इंटरव्यू के बाद रैसलिंग जगत में काफी ज्यादा हलचल मच गई।