WWE न्यूज़: फेमस सुपरस्टार ने अपना लुक बदला, सामने आई तस्वीर

Enter caption

WWE रॉ सुपरस्टार नेओमी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फ़ोटो पोस्ट की जिसमें वह एक नए लुक में दिख रही हैं। उन्होंने अपने बालों में एक नए प्रकार का शेड करवाया हैं और अपने बालों को भी पीछे से थोड़ा कलर करवाया हैं।

नेओमी (ट्रिनिटी फेतु) को WWE में लगभग एक दशक के आपस हो गया हैं। उन्होंने पहले WWE के डेवलपमेंटल ब्रांड FCW में कुछ समय तक काम किया जिसके बाद उन्होंने NXT में तीसरे सीजन में हिस्सा लिया और वह उस सीजन में दूसरे स्थान पर रही। उन्होंने वहां पर काफी अच्छा नाम कमाया।

ये भी पढ़े:- क्या आप जानते हैं: एक बेहद खास डर की वजह से जॉन सीना ने कभी नहीं बनवाया टैटू

नेओमी ने 2017 में एलिमिनशन चैम्बर पीपीवी में स्मैकडाउन की विमेंस चैंपियनशिप जीती थी और वह WWE के इतिहास की पहली अफ्रीकन-अमेरिकन महिला चैंपियन बनीं। उनकी शादी WWE के ही सुपरस्टार जिमी उसो से हुई हैं।

नेओमी को उनकी एंट्रेंस के लिए भी जाना जाता हैं। वह नियॉन कपड़ो, ग्राफ़िक्स और कई सारी डांस मूव्स के साथ रिंग में एंट्री करती हैं। वह इस एंट्री में कई सारे स्टंट्स भी करती हैं। सारे फैंस को उनकी यह एंट्री काफी ज्यादा पसंद आती हैं।

नेओमी हमेशा से ही अपने बालों को अलग अंदाज से रखती हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो डाली जिसमें उन्होंने अपने बालों के नए स्टाइल के बारे जानकारी दी। उन्होंने अपने बालों में ब्लू, ऑरेंज, पिरपल और पिला कलर करवाया है। उनका यह नया लुक बहुत अच्छा लग रहा है। इस हफ्ते रॉ में लेसी इवांस के मैच के दौरान नेओमी रिंग साइड पर आई थीं। नेओमी अगले कुछ हफ़्तों में होने वाले विमेंस मनी इन द बैंक मैच का हिस्सा हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं