WWE NXT को नया चैंपियन मिलने से कंपनी को हुआ जबरदस्त फायदा, इस हफ्ते शो की रेटिंग्स आई सामने

WWE NXT की व्यूअरशिप में आया उछाल
WWE NXT की व्यूअरशिप में आया उछाल

WWE रॉ (Raw) की व्यू्अरशिप में इस बार काफी उछाल देखने को मिला। दो मिलियन का आंकड़ा इस बार शो ने पार किया था। NXT की तरफ से भी अच्छी खबर सामने आई है। इस हफ्ते NXT की व्यूअरशिप में थोड़ा बहुत उछाल देखने को मिला। इस हफ्ते NXT के शो को 685,000 व्यूअर्स ने देखा। जबकि ये आंकड़ा पिछले हफ्ते 654,000 था। NXT TakeOver 36 की वजह से इस बार काफी फायदा देखने को मिला। NXT को समोआ जो (Samoa Joe) के रूप में भी नया चैंपियन मिल गया है। इसका प्रभाव भी इस बार देखने को मिला।

WWE के लिए अभी तक ये हफ्ता काफी अच्छा रहा

WWE के लिए ये हफ्ता अभी तक शानदार रहा है। कई महीनों बाद रेड ब्रांड ने दो मिलियन का आंकड़ा पार किया। रेड ब्रांड की हालत बहुत ही बेकार व्यूअरशिप को लेकर चल रही थी। NXT की व्यूअरशिप में भी पिछले कुछ महीनों से काफी कमी आ गई थी। इस हफ्ते दोनों ब्रांड्स ने अच्छा काम किया। इसका नतीजा देखकर जरूर विंस मैकमैहन खुश हुए होंगे।

समोआ जो की NXT में वापसी से WWE को फायदा जरूर हुआ है। अब तो समोआ जो NXT चैंपियन भी बन गए। इस हफ्ते भी शो में वो नजर आए और फैंस ने जबरदस्त सपोर्ट उनका किया। जो को अब हर हफ्ते शो में आना होगा। समोआ के ऊपर ट्रिपल एच ने बहुत भरोसा किया है और उनके ऊपर बहुत जिम्मेदारी इस समय है।

NXT का इस हफ्ते का शो काफी हिट रहा और काफी एक्शन देखने को मिला। सबसे अच्छी बात की कुछ नई स्टोरीलाइन्स पर काम हुआ। NXT में पिछले कुछ महीनों से नई स्टोरीलाइन्स की कमी देखने को मिल रही थी। इस हफ्ते का प्रोडक्ट देखकर फैंस भी जरूर खुश हुए होंगे। एक बात गौर करने वाली है कि ज्यादा बढ़ोत्तरी इस बार व्यूअरशिप में नहीं देखने को मिली। इस चीज का ध्यान भी कंपनी को रखना होगा। अब ये मोमेंटम आगे भी जारी रहेगा तब फायदा होगा।

पिछले साल कंपनी को काफी नुकसान कोविड की वजह से हुआ था। अब फैंस की वापसी के बाद भी ऐसा हाल रहेगा तो आगे जाकर काफी नुकसान सहना पड़ सकता है। फिलहाल अब सभी की नजरें ब्लू ब्रांड के एपिसोड पर टिकी होंगी।