WWE के दिग्गज सुपरस्टार द्वारा दिए गए धोखे ने फैंस को चौंकाया, ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

WWE
WWE

NXT TakeOver Vengeance Day का सफलपतापूर्वक अंत हो गया है। हर कोई इस इवेंट के लिए उत्साहित था और WWE ने काफी बेहतर काम किया। कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले। साथ ही NXT के इस इवेंट के अंत ने सबको चौंका दिया था। दरअसल, पीट डन और फिन बैलर के बीच NXT चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें:- WWE NXT TakeOver Vengeance Day रिजल्ट्स: दिग्गज ने अपने साथियों को धोखा देकर चौंकाया, बड़ा सुपरस्टार हुआ किडनैप

इस मैच में बैलर को जीत मिली थी। मैच के बाद पीट के साथियों ने फिन बैलर पर हमला किया। उन्हें बचाने के लिए अनडिस्प्यूटेड एरा ने एंट्री की। वो इसमें सफल रहे और जब वो बैलर के साथ मिलकर पोज दे रहे थे तो एडम कोल के NXT चैंपियन पर हमला किया। इसके बाद कइल ओ'राइली से उनकी बहस हुई और उन्होंने अपने साथी पर भी हमला कर दिया।

ये काफी शॉकिंग चीज़ थी क्योंकि सालों से वो साथ नजर आ रहे थे। ऐसे में उनके अलग होने के बारे में किसी ने नहीं सोचा था। खैर, हर एक फैंस इससे शॉक था और इसके लेकर ट्विटर पर भी काफी चर्चा हुई। इसलिए हम इस आर्टिकल में एडम कोल के हील टर्न पर फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नजर डालने वाले हैं।

WWE सुपरस्टार एडम कोल के हील टर्न को लेकर प्रतिक्रियाएं:

(एडम कोल का कइल ओ'राइली को किक लगाने के बाद हर किसी की प्रतिक्रिया।)

(दोनों टैग टीम मैच बढ़िया थे। एडम कोल का अनडिस्प्यूटेड एरा पर हमला करने को लेकर मुझे उम्मीद नहीं थी।)

(एडम कोल का फैन होने की वजह से मुझे देखने में रुचि हैं कि वो अपने दम पर क्या कर सकते हैं। वो शानदार है। मैं अनडिस्प्यूटेड एरा को मिस करूंगा।)

(मैं एडम कोल vs काइल ओ'राइली के लिए इंतजार नहीं कर सकता! खराब बात ये है मुकाबला चैंपियनशिप के लिए नहीं होगा लेकिन ये काफी अच्छा रहेगा।)

(एडम कोल ने पूरे सिस्टम को शॉक कर दिया।)

(अब देखना होगा कि एडम कोल, फिन बैलर और अनडिस्प्यूटेड एरा के साथ स्टोरीलाइन कहाँ तक जाती हैं।)

ये भी पढ़ें;- रोमन रेंस को हराने वाले WWE के मौजूदा चैंपियन की टूटी ऊंगली, मैच के बाद मिला चौंकाने वाला धोखा

(मैं अभी भी एडम कोल का फैन हूँ।)

(एडम कोल, ये चीज़ खराब लगी! तुम ऐसा कैसे कर सकते हो?

(तो NXT ने वैलेंटाइन डे के दिन एडम कोल के फिन बैलर को धोखा देने के साथ मेरा दिल तोडा। अभी भी रो रही हूँ।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links