5 शानदार चीज़ें जो इस हफ्ते Raw में देखने को मिल सकती हैं

पिछले हफ्ते रॉ रोस्टर को संबोधित करते हुए सैथ रॉलिंस
पिछले हफ्ते रॉ रोस्टर को संबोधित करते हुए सैथ रॉलिंस

पिछले हफ्ते की स्मैकडाउन काफी बढ़िया रही। शो में बहुत से बड़े सुपरस्टार्स जैसे इलायस, एलेक्सा ब्लिस और शेमस की वापसी देखने को मिली। पिछला हफ्ता दोनों ब्रांड के लिए जिस प्रकार का रहा, उससे यह कहा जा सकता है कि इस हफ्ते की रॉ भी स्मैकडाउन की तरह ही धमाकेदार हो सकती है।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस और जॉन सीना की तरह बनना चाहता है ये पूर्व चैंपियन

सर्वाइवर सीरीज में बुरी तरह से ब्रांड वॉर हारने के बाद रॉ में भी बहुत सी दिलचस्प चीज़ें देखने को मिल सकती हैं।

आइये जानें इस हफ्ते के शो में क्या शानदार होता हुआ दिख सकता है।

#5 रूबी रायट रॉ में बैकी लिंच पर हमला करके चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करें

बैकी लिंच और असुका के बीच चैंपियनशिप को लेकर मुकाबला सही नहीं रहेगा। असुका और कायरी सेन पहले ही अपने टैग टीम चैंपियनशिप का बचाव शार्लेट फ्लेयर और उनके साथी के खिलाफ कर रही हैं।

दूसरी ओर रूबी रायट, बैकी लिंच के लिए काफी एक शानदार चैलेंजर साबित हो सकती हैं। उनका रिंग में प्रदर्शन काफी अच्छा है। जब वह अपनी चोट के कारण बाहर थीं तो उन्हें फैंस ने भी बहुत याद किया था। यह भी कहा जा सकता है कि रूबी जैसा चैलेंजर ही बैकी के लिए अच्छा रहेगा।

साल 2020 की शुरुआत में रूबी और लिंच में मुकाबला देखने को मिल सकता है। अगर उन्होंने बैकी को हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया तो वह मेन रोस्टर की बहुत बड़ी सुपरस्टार बन जाएंगी। हालाँकि, ऐसा होने की सम्भावना तो थोड़ी कम है क्योंकि लिंच WWE की सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं जबकि राइट के लिए ऐसा कहना सही नहीं होगा।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 सैथ रॉलिंस हील टर्न कर द ऑथर्स ऑफ़ पेन में शामिल हो सकते हैं

सैथ रॉलिंस के लिए साल 2019 काफी अच्छा रहा है उन्होंने बहुत से बढ़िया मुकाबले फैंस के सामने पेश किए हैं। इसके बावजूद भी उन्हें फैंस का उतना सपोर्ट नहीं मिला है जितना मिलना चाहिए था। इसके बाद कंपनी बहुत से कर्मचारियों का मानना है कि अब उन्हें हील टर्न करना चाहिए।

पिछले हफ्ते की रॉ के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस का मुकाबला हुआ था। इस मुकाबले के बीच द ऑथर्स ऑफ़ पेन आ गए थे और उन्होंने केविन पर बुरे तरीके से हमला किया, लेकिन उन्होंने रॉलिंस को कुछ नहीं कहा।

शायद वो भी चाहते हैं कि सैथ रॉलिंस उनकी टीम का हिस्सा बने जिस प्रकार किंग कॉर्बिन, डॉल्फ जिगलर और रॉबर्ट रूड के साथ मिल गए हैं। सैथ रॉलिंस के विलन अवतार को भी फैंस ने बहुत पसंद किया था।

#3 शार्लेट फ्लेयर का साथ देने के लिए लिव मॉर्गन आएं

बहुत से फैंस इस बात से नाराज़ हैं कि लिव मॉर्गन, ब्रे वायट के फायरफ्लाई फनहाउस की नई मेंबर नहीं बनीं। बहुत से लोगों का मानना था कि वह सिस्टर एबीगेल के रूप में इस सैगमेंट में आएँगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

शार्लेट फ्लेयर इस हफ्ते असुका और कायरी सेन के खिलाफ हैंडीकैप मैच में लड़ेंगी। शार्लेट अगर वह मुकाबला जीत भी जाती हैं तो वह दोनों सुपरस्टार्स उनपर हमला कर सकते हैं। शायद फिर लिव मॉर्गन वहां आकर पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन को बचाएँ। आगे चलकर फिर शार्लेट और लिव टैग टीम चैंपियनशिप के लिए काबुकी वारियर्स को चैलेंज कर सकती हैं। यह शायद लिव मॉर्गन के लिए सिस्टर अबीगैल बनने से भी अच्छा साबित हो सकता है।

#2 रे मिस्टीरियो के लिए पहला चैलेंजर

पिछले हफ्ते एक फैटल-फोर-वे मैच हुआ जिसको जीतने वाले को एजे स्टाइल्स के खिलाफ चैंपियनशिप जीतने का मौका मिलने वाला था। उस मुकाबले को रे मिस्टीरियो ने जीता।

उसी शो में एजे स्टाइल्स और रे मिस्टीरियो का मुकाबला हुआ। मुकाबले में मिस्टीरियो की जीत हुई और वह नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन गए।

रे के लिए अगले चैलेंजर एरिक रोवन हो सकते हैं। मिस्टीरियो जब भी अपने से बड़े साइज वाले रेसलर के खिलाफ लड़ते हैं तो वह एक बढ़िया मुकाबला होता। रोवन को अभी एक सिंगल्स रेसलर के रूप में पुश मिल रहा है।

जब वह मुकाबला करने आते हैं तो अपने साथ एक रहस्मयी चीज़ लेकर आते हैं जो उनके लिए एक दिलचस्प स्टोरीलाइन है। मिस्टीरियो और रोवन की दुश्मनी में शायद एरिक नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बने। एजे स्टाइल्स भी अब शायद रैंडी ऑर्टन की तरफ ध्यान देंगे तो फैंस को आगे इन दोनों के बीच बढ़िया दुश्मनी देखने को मिल सकती है।

#1 मैट हार्डी फिर से 'वोकन' बन जाएं

मैट हार्डी ने पिछले हफ्ते रॉ में वापसी की थी। उन्होंने बडी मर्फी के खिलाफ मैच जरूर लड़ा था लेकिन उसमें हार का सामना किया। पिछले हफ्ते हार्डी को जितना सपोर्ट फैंस से मिला उसे देखकर ये कहा जा सकता है कि WWE यूनिवर्स अभी भी उन्हें काफी पसंद करता है और इस वजह से ये चौंकाने वाला नहीं होगा अगर हार्डी के पुराने किरदार को वापस लाया जाए।

उनके किरदार में थोड़ा बदलाव करके उन्हें एक बार फिर से वोकन मैट हार्डी बनाया जा सकता है। इस स्टोरीलाइन ने ही एक बार TNA को शानदार बनाया था और ऐसा WWE में भी हो सकता है। फैंस को वोकेन मैट हार्डी की मर्चेंडाइज भी काफी पसंद आती हैं और इस वजह से कंपनी को ऐसा करना भी चाहिए।