Brock Lesnar द्वारा मचाए गए बवाल के बाद कंपनी को हुआ जबरदस्त फायदा, WWE Raw की व्यूअरशिप आई सामने 

 Elimination Chamber 2022 से पहले WWE को हुआ फायदा
Elimination Chamber 2022 से पहले WWE को हुआ फायदा

Elimination Chamber 2022 से पहले WWE रॉ (Raw) का एपिसोड शानदार रहा। इस हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.602 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो इस हफ्ते WWE को अच्छा फायदा हुआ। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.387 मिलियन रही थी। इस हफ्ते 15.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ये देखकर जरूर कंपनी को अच्छा लगा होगा।

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने ऑस्टिन थ्योरी के ऊपर किया हमला

WWE Raw की पहले घंटे की व्यूअरशिप इस बार 1.376 मिलियन रही। दूसरे घंटे में अच्छी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। दूसरे घंटे की व्यूअरशिप 1.709 मिलियन रही। तीसरे घंटे की व्यूअरशिप में फिर से गिरावट देखने को मिली और व्यूअरशिप 1.402 मिलियन हो गई।

रेड ब्रांड की शुरूआत इस हफ्ते बॉबी लैश्ले ने की। Elimination Chamber 2022 में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच को उन्होंने हाइप किया। इसके बाद सैथ रॉलिंस, रिडल, ऑस्टिन थ्योरी, एजे स्टाइल्स ने भी एंट्री की। सैगमेंट के अंत में ब्रॉक लैसनर भी नजर आए। ब्रॉस लैसनर ने ऑस्टिन थ्योरी के ऊपर तगड़ा हमला किया। लैसनर ने पहले थ्योरी को सुपलेक्स मारे और फिर F-5 दिया। लैसनर ने इसके बाद थ्योरी के साथ सेल्फी भी ली।

इसके अलावा शो में कुछ अच्छे सैगमेंट्स और मैच देखने को मिले। विमेंस डिवीजन ने भी अच्छा काम किया। बैकी लिंच और लीटा के बीच भी अच्छा सैगमेंट देखने को मिला। मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन और सैथ रॉलिंस के बीच सात साल बाद वन-ऑन-वन मुकाबला देखने को मिला। सैथ रॉलिंस को इस मैच में जीत मिली। अल्फा अकादमी की वजह से रैंडी ऑर्टन को हार का सामना करना पड़ा।

कुल मिलाकर देखा जाए तो शो काफी अच्छा रहा और कंपनी को भी फायदा हुआ। फैंस को जरूर इस शो में मजा आया होगा। पिछले हफ्ते हुए शो की व्यूअरशिप काफी खराब रही थी। ये देखकर जरूर WWE को बुरा लगा होगा। WWE चाहेगा की ये मोमेंटम आगे भी बरकरार रहे। अगर ऐसा होगा तो फिर अच्छा फायदा आगे देखने को मिलेगा। अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड के लिए भी WWE ने कुछ अच्छी प्लानिंग जरूर की होगी।

Quick Links