WWE RAW प्रीव्यू: फेमस सुपरस्टार लभगभ 2 महीने बाद लड़ेगा पहला मैच, 40 साल का दिग्गज लेगा बदला?

RAW प्रीव्यू
RAW प्रीव्यू

रॉ (RAW) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा खास होने वाला है। WWE ने शो के लिए कुछ बड़ी चीज़ें तय कर दी है। दरअसल, RAW के एपिसोड में कई बड़े मैच देखने को मिलेंगे। WWE ने 2021 में अपने फैंस को अच्छे शोज़ देने की कोशिश की है और वो इसके चलते RAW को भी बेहतर बनाना चाहेंगे।

पिछले हफ्ते RAW के एपिसोड में बड़े रिटर्न और सरप्राइज देखने को मिले थे। साथ ही कुछ अच्छे मैचों का आयोजन भी किया गया था और फैंस को ये चीज़ पसंद आई थी। खैर, कुछ जगहों पर निराशा भी मिली थी। इसके बावजूद WWE ने अच्छा काम किया था और वो इस हफ्ते अपने एपिसोड से बिल्कुल भी फैंस को निराश नहीं करना चाहेगा।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो Royal Rumble 2021 में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन कर सकते हैं

WWE काफी समय से रेटिंग्स के मामले में संघर्ष कर रहा है। इसके चलते उनपर रेटिंग्स बढ़ाने का भी बोझ रहने वाला है। खैर, RAW से सभी की उम्मीदें काफी ज्यादा है। इसलिए आइए RAW के प्रीव्यू पर एक नजर डालते हैं।

- RAW में रैंडी ऑर्टन अटैक के बारे में बात करें और द फीन्ड को गुस्से में आकर बड़ी चुनौती दें

पिछले हफ्ते रैंडी ऑर्टन और ट्रिपल एच के बीच मेन इवेंट में फाइट हुई थी। इस दौरान लाइट बंद हो गई थी और फिर एलेक्सा ब्लिस ने एंट्री की। उन्होंने वहां आकर रैंडी ऑर्टन पर फायरबॉल से बुरी तरह हमला किया था। रैंडी ऑर्टन RAW में आकर प्रोमो कट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों रोमन रेंस को हराकर केविन ओवेंस नए WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने चाहिए

वो इस दौरान पिछले हफ्ते हुए हमले के बारे में बात कर सकते हैं। साथ ही वो इस हमले की वजह से द फीन्ड को भविष्य में मैच के लिए चुनौती भी दे सकते हैं। एलेक्सा ब्लिस भी इस सैगमेंट के दौरान नजर आ सकती हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

- RAW में एलेक्सा ब्लिस vs असुका

असुका और एलेक्सा ब्लिस के बीच मैच देखने को मिलने वाला है। असुका इस मैच में अपनी विमेंस चैंपियनशिप को डिफेंड नहीं करेंगी। खैर, एलेक्सा ब्लिस से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ये काफी अहम मैच होगा।

अगर एलेक्सा ब्लिस को जीत मिलती हैं तो वो भविष्य में RAW विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकती हैं। इसके बावजूद असुका को हराना इतना आसान नहीं रहेगा। इस मैच में असुका की जीत के काफी चांस होंगे लेकिन ब्लिस को काफी समय बाद एक्शन में देखकर फैंस खुश है।

- RAW में शार्लेट फ्लेयर vs लेसी इवांस

शार्लेट फ्लेयर और लेसी इवांस के बीच RAW के एपिसोड में सिंगल्स मैच देखने को मिलेगा। पिछले हफ्ते भी दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच हुआ था। इस मैच में रिक फ्लेयर की इंटरफेरेंस हुई थी और उन्होंने अपनी बेटी शार्लेट फ्लेयर को धोखा दिया था।

साथ ही लेसी इवांस की मदद की थी। इस हफ्ते फ्लेयर अपना बदला लेने के लिए मैच में उतरने वाली हैं। एक अच्छे मैच की उम्मीद होगी और यहां फ्लेयर की जीत के चांस काफी ज्यादा है।

- RAW में कीथ ली और शेमस टैग टीम डिवीजन में एंट्री करें?

कीथ ली और शेमस ने पिछले हफ्ते द मिज़ और जॉन मॉरिसन को पराजित किया था। साथ ही वो दोनों भी आपस में भीड़े थे और मैच के बाद उन्होंने हाथ मिलाया था। लग रहा था कि अब दोनों के बीच की दुश्मनी खत्म हो गई हैं।

ऐसे में अब वो साथ आकर टैग टीम डिवीजन में कदम रख सकते हैं। साथ ही RAW टैग टीम चैंपियंस को चुनौती दे सकते हैं। इससे रिडल को भी हर्ट बिजनेस के खिलाफ कुछ साथी मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो RAW के एपिसोड में हो सकती हैं

Quick Links