Raw प्रीव्यू: जॉन सीना की लंबे समय बाद होगी वापसी, जिंदर महल पूर्व WWE चैंपियन पर फिर करेंगे अटैक?

WWE
WWE

रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। मनी इन द बैंक (Money in the Bank) पीपीवी को जबरदस्त सफलता मिली थी। इस वजह से अब हर एक फैन Raw के एपिसोड के लिए उत्साहित है। इस एपिसोड के लिए WWE ने अबतक सिर्फ एक चीज़ तय की। जॉन सीना (John Cena) लंबे समय बाद Raw में नजर आएंगे।

Money in the Bank के बाद कुछ स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा Raw में कुछ नई स्टोरीलाइंस शुरू होते हुए दिखाई दे सकती हैं। Raw के पिछले कुछ एपिसोड्स उतने खास नहीं रहे थे और रेटिंग्स में नुकसान देखने को मिल रहा था। हालांकि, लाइव फैंस की वापसी के बाद यह Raw का पहला एपिसोड रहेगा। ऐसे में सभी का ध्यान शो पर रहने वाला है। खैर, आइए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड के प्रीव्यू पर नजर डालने वाले हैं।

- Raw में गोल्डबर्ग वापसी करते हुए बॉबी लैश्ले को चुनौती दें?

Raw के एपिसोड में गोल्डबर्ग की वापसी की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले कुछ समय से बताया जा रहा है कि गोल्डबर्ग की Raw के एपिसोड में वापसी देखने को मिल सकती है। इस दिग्गज ने WWE में अपना अंतिम मैच जनवरी 2021 में Royal Rumble पीपीवी के दौरान लड़ा था। इसके बाद से वो दिखाई नहीं दिए हैं। खैर, Raw में वो अपनी वापसी करते हुए फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं। WWE अब SummerSlam 2021 पीपीवी के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाएगा।

बॉबी लैश्ले अपनी बड़ी जीत के बाद अब प्रोमो कट कर सकते हैं। इस दौरान गोल्डबर्ग वापसी करते हुए उन्हें SummerSlam में WWE टाइटल मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले दोनों ही अपनी जबरदस्त ताकत के लिए मुख्य रूप से फेमस हैं। ऐसे में अगर उनके बीच मैच होता है तो WWE को जरूर फायदा होगा। गोल्डबर्ग की वापसी से WWE को व्यूअरशिप में बड़ा फायदा होगा। इसके अलावा SummerSlam के लिए बॉबी लैश्ले को एक दिग्गज के खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिलेगा।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

- रैंडी ऑर्टन वापसी करते हुए रिडल के साथ मिलकर टैग टीम टाइटल्स की स्टोरीलाइन की शुरुआत करें?

रैंडी ऑर्टन काफी समय से दिखाई नहीं दिए हैं। हालांकि, Raw में उनकी वापसी हो सकती है। एजे स्टाइल्स और ओमोस ने वाइकिंग रेडर्स को हराकर अपने टैग टीम टाइटल्स को सफलतापूर्वक रिटेन कर लिया था। इस समय उनके लिए कंपनी के पास विरोधियों के रूप में ज्यादा विकल्प नहीं है।

ऐसे में रैंडी ऑर्टन और रिडल की दुश्मनी एजे स्टाइल्स और ओमोस के साथ शुरू हो सकती है। दोनों टीमों ने WrestleMania के बाद से ही काफी प्रभावित किया है। उनके बीच SummerSlam के लिए जरूर मैच बुक किया जा सकता है। फैंस को यह चीज़ काफी ज्यादा पसंद आएगी।

- Raw में शार्लेट फ्लेयर vs रिया रिप्ली?

Raw के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली के बीच विमेंस चैंपियनशिप के लिए रीमैच देखने को मिल सकता है। शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली का Raw विमेंस टाइटल मैच धमाकेदार था और इस मुकाबले में फ्लेयर ने जीत दर्ज करते हुए चैंपियनशिप जीती थी। Raw में रिप्ली रीमैच की मांग कर सकती हैं।

इस दौरान फ्लेयर और रिप्ली के बीच धमाकेदार मैच का ऐलान देखने को मिल सकता है। पीपीवी की तरह ही Raw में भी वो धमाकेदार मैच दे सकती हैं। WWE को उनके बीच अगले पीपीवी में मैच तय करने के बजाय Raw में ही उन्हें आमने-सामने लाना चाहिए। SummerSlam के लिए WWE को एक फ्रेश स्टोरीलाइन की शुरुआत करनी चाहिए।

- जिंदर महल Raw में अपने साथियों के साथ मिलकर ड्रू मैकइंटायर पर हमला करें?

Money in the Bank लैडर मैच में ड्रू मैकइंटायर जीत दर्ज करने के काफी ज्यादा करीब थे। वो लैडर पर चढ़ गए थे लेकिन फिर अचानक से वीर और शैंकी ने एंट्री की पूर्व WWE चैंपियन पर बुरी तरह हमला किया। वो ड्रू मैकइंटायर पर भारी पड़े और बाद में जिंदर महल ने आकर स्टील चेयर से मैकइंटायर पर हमला किया।

अब Raw के एपिसोड में उनकी स्टोरीलाइन जारी रह सकती है। ड्रू मैकइंटायर अपना बदला लेना चाहेंगे। इस दौरान एक बार फिर जिंदर महल और उनके साथी मिलकर मैकइंटायर पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। इससे एपिसोड खास बनेगा और उनकी दुश्मनी भी आगे बढ़ेगी।

- Raw में निकी एश अपनी जीत को सेलिब्रेट करें?

निकी क्रॉस ने विमेंस Money in the Bank लैडर मैच में जीत दर्ज की थी। उनके पास अब Raw या SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हासिल करने का मौका रहेगा। Raw के एपिसोड में वो अपनी जीत को सेलिब्रेट कर सकती हैं। उनका एक सैगमेंट देखने को मिल सकता है।

इस दौरान वो WWE में अपने सफर और कैरेक्टर में बड़े बदलाव की वजह से मिली सफलता को लेकर बात कर सकती हैं। विमेंस सुपरस्टार्स सैगमेंट में इंटरफेयर करते हुए उन्हें एक मैच के लिए चैलेंज कर सकती हैं। WWE अभी Money in the Bank विजेता को जरूर ताकतवर दिखाना चाहेगा।

- Raw में जॉन सीना की वापसी होगी

जॉन सीना की Money in the Bank पीपीवी में चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली थी। वो रोमन रेंस की बड़ी जीत के बाद दिखाई दिए थे और यहां से उनका SummerSlam के लिए बड़ा मैच टीज़ हो गया है। हालांकि, अब Raw के एपिसोड में जॉन सीना दिखाई देने वाले हैं। वो काफी समय बाद Raw में दिखाई देंगे।

वो इस एपिसोड की शुरुआत करने वाले हैं। सीना इस एपिसोड में चौंकाने वाली वापसी के बारे में जानकारी दे सकते हैं। वो रोमन रेंस के टाइटल रन को लेकर बात कर सकते हैं। साथ ही उन्हें SummerSlam में मैच के लिए चुनौती दे सकते हैं। उनका यह सैगमेंट काफी खास रह सकता है।