WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 18 जुलाई 2022

WWE Raw का एपिसोड काफी बेहतरीन रहा
WWE Raw का एपिसोड काफी बेहतरीन रहा

Raw: WWE Raw का एपिसोड काफी रोचक साबित हुआ। WWE ने रॉ (Raw) को कुछ बढ़िया मैचों और सैगमेंट्स द्वारा हाइप किया। Raw की शुरुआत बढ़िया तरह से हुई थी और अंत भी देखने लायक रहा। खैर, इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड के नतीजों और वीडियो हाइलाइट्स पर एक नजर डालने वाले हैं।

WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स

- टाइटस ओ'नील ने Raw की शुरुआत करते हुए फैंस का धन्यवाद कहा। उन्हें बढ़िया प्रतिक्रिया मिली।

- बैकी लिंच ने प्रोमो कट किया और ऐलान करते हुए बताया कि वो SummerSlam में चैंपियनशिप मैच लड़ेंगी। बियांका ब्लेयर और कार्मेला ने एंट्री की। बाद में कार्मेला और बैकी ने मिलकर बियांका पर हमला किया। ब्लेयर ने वापसी की लेकिन लिंच ने उनपर अपना फिनिशर लगाकर उन्हें धराशाई किया।

- बियांका ब्लेयर और कार्मेला के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला। इस मैच में काउंटआउट से टाइटल चेंज संभव था। अंत में ब्लेयर ने अपना फिनिशर लगाकर जीत हासिल की। मैच के बाद बैकी ने ब्लेयर पर Raw विमेंस टाइटल फेंका और बैकस्टेज चली गईं।

- केविन ओवेंस के टॉक शो में रिडल नजर आए। ओवेंस ने WWE से बाहर रहने का कारण बताया और फिर रिडल के साथ टैग टीम के काम करने की इच्छा जताई। रिडल ने इनकार किया और इसी वजह से ओवेंस ने रैंडी ऑर्टन पर निशाना साधा। यह चीज़ रिडल को पसंद नहीं आई और उनकी बहस हुई। इसी बीच सैथ रॉलिंस का थीम सॉन्ग बजा और उन्होंने पीछे से आकर रिडल पर हमला किया।

- डेमियन प्रीस्ट ने एक सिंगल्स मैच में रे मिस्टीरियो को पराजित किया। मैच के बाद प्रीस्ट और फिन बैलर ने डॉमिनिक को उनके साथ आने के लिए कहा वरना वो रे मिस्टीरियो पर हमला करते। डॉमिनिक ने दबाव में जजमेंट डे में शामिल होने का निर्णय लिया लेकिन बाद में हील स्टार्स ने उनपर भी हमला किया।

- सैथ रॉलिंस और इजेक्यूल के बीच सिंगल्स मैच हुआ। इस मुकाबले में सैथ ने एक बड़ी जीत अपने नाम की।

- एंजलो डॉकिंस और ओमोस के बीच मैच काफी जल्दी खत्म हो गया। MVP ने इंटरफेयर किया और यह चीज़ रेफरी ने देख ली। इसी वजह से डॉकिंस को DQ से जीत मिली। एडम पीयर्स ने आकर ऐलान किया कि स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का सामना ओमोस और MVP से टैग टीम मैच में होगा। यह मुकाबला काफी बढ़िया रहा लेकिन द उसोज़ ने अंत में इंटरफेयर करते हुए स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स पर हमला किया। DQ द्वारा मैच समाप्त हुआ। ओमोस ने भी बाद में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स पर अटैक किया।

- थ्योरी और एजे स्टाइल्स के बीच माइक में बहस हुई और डॉल्फ ज़िगलर वहां आए। थ्योरी और स्टाइल्स के बीच आखिर मैच हुआ। इस मैच में डॉल्फ ने थ्योरी पर हमला किया और रेफरी ने यह नहीं देखा। वो 10 काउंट तक रिंग में नहीं पहुंच पाए और स्टाइल्स की जीत हुई। मैच के बाद फिनॉमिनल वन ने थ्योरी पर हमला किया।

- एलेक्सा ब्लिस, ओस्का और डैना ब्रुक को टैग टीम मैच में निकी A.S.H, डूड्रॉप और टमीना पर जीत मिली। ओस्का ने निकी को सबमिशन पर टैपआउट करने पर मजबूर किया था। मैच के बीच निकी A.S.H, एलेक्सा ब्लिस, डूड्रॉप, अकीरा टोजावा और टमीना ने 24/7 चैंपियनशिप जीती लेकिन अंत में ब्रुक ने वापस टाइटल हासिल कर लिया।

- मिज़ टीवी सैगमेंट देखने को मिला। लोगन पॉल ने एंट्री की और SummerSlam में मिज़ से चैलेंज का जवाब मांगा। पहले मिज़ ने इनकार किया और फिर पॉल ने उनकी बेइज्जती की। इसी वजह से पूर्व WWE चैंपियन ने चुनौती को स्वीकारा। बाद में मिज़ ने लोगन हमला किया लेकिन उन्होंने खुद को बचाया। सिएम्पा आए और बॉक्सर पर अटैक किया। इस बार भी पॉल बचकर निकल गए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।