WWE Raw रिजल्ट्स LIVE: 29 जुलाई, 2019

Enter caption

रोमन रेंस और समोआ जो का सैगमेंट

समोआ: समोअन समिट कैंसल हो गया है। मैं यहां ये करने नहीं आया हूं। मैं फाइट करने आया हूं। जो बैकस्टेज मैंने शुरू कर दी है।

रोमन रेंस गुस्से में आ गए। रोमन ने समोआ जो पर अटैक कर दिया। रोमन अब रिंग के बाहर पंच जो को मार रहे हैं। दोनों हैड बट एक दूसरे को मार रहे हैं। जो ने स्टील स्टेप पर रोमन को पटक दिया। लेकिन स्टील स्टेप उठाकर रोमन ने जो के ऊपर फेंक दिया। मैकइंटायर ने आकर रोमन पर अटैक कर दिया। रोमन ने मैकइंटायर को बैरीकेट के ऊपर फेंक दिया। जो ने किक रोमन को मार दी। अब दोनों रिंग में रोमन को पीट रहे हैं। लेकिन सेंड्रिक आ गए। और उन्होंने दोनों को पीट दिया। जो ने क्लोजलाइन सेंड्रिक को दे दिया। मैकइंटायर अब सेंड्रिक को पीट रहे हैं। मैकइंटायर ने स्टेज पर ले जाकर सेंड्रिक को पटक दिया। इसके बाद दोनों अब एनाउंस टेबल पर रोमन को पटकने की तैयारी कर रहे हैं। द उसोज आ गए। गैलोज और एंडरसन भी पहुंच गए। सेंड्रिक स्टेज के टॉप से सभी के ऊपर कूद गए है। रिंग के अंदर सेंड्रिक ने मैकइंटायर को किक मार दी। गैलोज और एंडरसन अब मूव लगाने की तैयारी कर रहे हैं.. लेकिन रोमन रेंस ने सभी को सुपरमैन पंच मार दिया। इसके बाद जो को द उसोज ने किक मार दी। और रोमन रेंस ने जो को स्पीयर लगा दिया।


बैकस्टेज

रोमन रेंस और द उसोज के ऊपर समोआ जो और oc ने अटैक कर दिया। उधर सैथ रॉलिंस को एंबुलेंस से ले जाया जा रहा है। सामने फिर लैसनर आ गए। उन्होंने गाड़ी ले जाने से रोक दिया। सैथ को पहले बाहर निकाला फिर लगातार पांव से हमला किया और फिर एफ 5 दे दिया। सैथ रॉलिंस खून की उल्टी कर रहे हैं।


सैथ रॉलिंस vs डॉल्फ जिगलर

सैथ रॉलिंस पहुंच गए है। लेकिन ये क्या शॉन माइकल्स के म्यूजिक पर डॉल्फ जिगलर ने एंट्री कर ली। मैच शुरू हो गया। रॉलिंस ने शुरू में ही अटैक कर जिगलर को रिंग के नीचे फेंक दिया। इसके बाद बैरीकेट में पटक दिया। जिगलर ने वापसी की लेकिन सफल नहीं हुए। काफी देर बाद सैथ रॉलिंस को एपरन पर जिगलर ने पटक दिया। सैथ ने रोलिंग एल्बो जिगलर को मार दिया। रॉलिंस ने दो बार कवर किया लेकिन जिगलर बच गए। जिगलर ने पोस्ट में दो बार सैथ को पटक कर जिगजैक मार दिया। लेकिन सैथ बच गए।सैथ रॉलिंस ने इसके बाद दो सुपरकिक मार दी है।

ये क्या ब्रॉक लैसनर ने एंट्री कर ली है। सैथ का ध्यान भटक गया। लैसनर ने रॉलिंस पर अटैक कर दिया और सुपलैक्स देना शुरू कर दिया। लैसनर बुरी तरह सैथ को पीट रहे हैं। बैरीकेट में उन्होंने सैथ को दो बार मार दिया। इसके बाद रिंग के बाहर ही सुपलैक्स मार दिया। लैसनर ने इसके बाद स्टील पोस्ट में सैथ रॉलिंस को एफ 5 दे दिया है। लैसनर इसके बाद भी नहीं रूके। और अब चेयर से बुरी तरह सैथ रॉलिंस को पीट दिया। और इसके बाद दो बार एफ 5 चेयर के ऊपर दे दिया है। सैथ ऱॉलिंस दर्द से कराह रहे हैं। उनके मुंह से खून निकल रहा है। लेकिन ये क्या फिर से लैसनर ने चेयर के ऊपर सैथ को एफ 5 दे दिया। पॉल हेमन अब मना कर रहे हैं। रॉलिंस को इसके बाद स्ट्रेचर पर ले जाया गया।


बैकी लिंच vs एलेक्सा ब्लिस

मैच शुरू हो गया है। बैकी ने एलेक्सा को पंच मार दिए है। लेकिन निकी के गंदे शॉट से एलेक्सा को मौका मिल गया। एलेक्सा ने इसके बाद किक और नी मारकर बैकी को नीचे गिरा दिया। बैकी रिंग में चढ़ गई लेकिन एलेक्सा ने उनका पांव खींचकर गिरा दिया। एलेक्सा ने क्लोजलाइन देकर गिरा दिया। बैकी ने ऑर्मबार लगाने की कोशिश लेकिन एलेक्सा बच गई। बैकी ने इसे बाद किक मार दी। बैकी ने मूव लगाने की कोशिश की लेकिन एलेक्सा ने किक मार दी। बैकी ने बैक शोल्डर मार दिया। एलेक्सा के पांव में लग गई है वो रो रही है। अब वो लड़ नहीं पाएंगे। रेफरी ने बैकी लिंच को विजेता घोषित कर दिया। निकी आकर अब बैकी से बहस कर रही हैं। निकी अब बैकी को उनके साथ मैच के लिए कह रही हैं।

दोनों के बीच मुकाबला शुरू हो गया। बैकी ने अटैक करते हुए रिंगकॉर्नर पर निकी को फेंक दिया। निकी ने टॉप रोप से क्रॉसबॉडी मारकर बैकी को कवर किया। एलेक्सा रिंग के बाहर बैठकर रो रही हैं। निकी अब बैकी पर लगातार अटैक कर रही हैं। निकी टॉप रोप पर चढ़ गई लेकिन बैकी ने उन्हें गिरा दिया। इसके बाद बैकी ने अपना शानदार फिनिशिंग मूव लगाकर निकी को हरा दिया। लेकिन ये क्या अभी तक चोट का बहाना बना रही एलेक्सा ने पीछे से बैकी पर हमला कर दिया। इसका फायदा नटालिया ने उठाया और आकर शॉर्पशूटर बैकी को लग


वाइकिंग रेडर्स vs लोकल रेसलर्स

वाइकिंग रेडर्स का जलवा फिर से बरकरार रहा। ये मैच एक मिनट के अंदर ही उन्होंने जीत लिया।


द उसोज vs OC vs द रिवाइवल (टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

सभी सुपरस्टार्स रिंग में पहुंच गए है। डॉसन और जिमी ने मैच की शुरूआत की। जिमी को अब लगातार एल्बो डॉसन मार रहे हैं। जे ने आकर डॉसन को नी मार दिया। जिमी और जे ने द रिवाइवल को शुरूआत में लगातार बहुत पीटा। गैलोज और एंडरसन काफी देर बाद आए और आने के बाद गैलोज ने हंगामा मचा दिया। द उसोज ने द रिवाइवल को दो बार कवर किया लेकिन oc ने बचा लिया। एंडरसन और गैलोज बाहर रहकर मौके का इंतजार कर रहे हैं। द रिवाइवल ने जिमी को मूव देकर रिंग के बाहर कर दिया लेकिन जे ने आकर दोनों को क्रॉसबॉडी मार दिया। इस मौके का फायदा एंडरसन और गैलोज ने उठाया और जे को फिनिशिंग मूव लगाकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।


बैकस्टेज

बैकस्टेज में माइक कनेलिस की पत्नी मारिया ने अनोखा कारनामा कर दिया। उन्होंने माइक को कह दिया कि मैं तुम्हें पिन करूंगी और मेरा बच्चा चैंपियन बन गए। माइक खुद ही नीचे लेट गए है। रेफरी ने काउंट कर दिया.। मारिया अब नई 24/7 चैंपियन बन गए।


5 सुपरस्टार्स के बीच गौंटलेट मैच (जो भी जीतेगा वो समरस्लैम में एजे स्टाइल्स का सामना करेगा)

रे मिस्टीरियो ने सबसे पहले एंट्री कर ली। इसके बाद सिजेरो आ गए। दोनों के बीच मुकाबला शुरू हो गया। रे ने हाई फ्लाईंग मूव लगाने शुरू कर दिए। सिजेरो ने क्लोजलाइन देकर गिरा दिया है।और अपर कट मारकर कवर किया। रिंग के बाहर एपरन पर रे ने फेस फर्स्ट सिजेरो को दे दिया।रे ने इसके बाद रिंग में 619 मारने की कोशिश की लेकिन सिजेरो हट गए। इसके बाद रे ने बैरीकेट में सिजेरो को मार दिया। सिजेरो ने स्टील पोस्ट में पटक कर अपर कट रे को मार दिया। रे ने फिर से सिजेरो को मूव लगाने शुरू कर दिए। सिजेरो ने फिर बिग बूट मार दिया। रे ने इसके बाद 619 मारकर स्पलैश मारकर सिजेरो को बाहर कर दिया।

सैमी जेन आ गए और आते ही रे पर हमला कर दिया। सैमी जेन इसके बाद रे को किक मारने गए लेकिन रे ने रोलअप कर सैमी जेन को बाहर कर दिया। सैमी जेन काफी गुस्से में है। एंड्राडे आ गए है। रे और एंड्राडे में मैच शुरू हो गया। रे ने एंड्राडे को पीटना शुरू कर दिया। एंड्राडे ने रे को रिंग पोस्ट में मार दिया। और इसके बाद नी मारकर कवर किया। एंड्राडे ने फिर मूनशॉल्ट मार दिया। रे ने 619 मारने की कोशिश की लेकिन एंड्राडे ने अपना फिनिशिंग मूव लगाकर रे को बाहर कर दिया। एंड्राडे ने रे का मास्क निकाल दिया।

रिकोशे आ गए। उन्होंने आते ही एंड्राडे को पंच मारकर गिरा दिया। रिकोशे ने इसके बाद कई किक एंड्राडे को मारे। एंड्राडे ने भी रिकोशे को कई मूव्स लगाए। वेगिना ने भी कई बार दखलअंदाजी की। अंत में एंड्राडे को अपना शानदार अंदाज में फिनिशिंग मूव मारकर रिकोशे ने ये मैच जीत लिया। अब रिकोशे का मुकाबला समरस्लैम में यूएस चैंपियनशिप के लिए एजे स्टाइल्स के साथ होगा।


ड्रेक मेवरिक, रैने vs आर ट्रुथ, कार्मेला (मिक्स्ड टैग टीम मैच)

सभी सुपरस्टार्स रिंग में आ गए है। लेकिन रिंग में बैकस्टेज के और भी सुपरस्टार्स मौजूद हैं।ड्रेक और ट्रुथ के बीच मैच शुरू हो गया है। मेवरिक ने शुरू में ही रोलअप करने की कोशिश की लेकिन इसके बाद ट्रुथ ने पीटना शुरू कर दिया है। ट्रुथ ने फेस फर्स्ट देकर कवर किया। कार्मेला ने रैने मिशेल पर अटैक कर दिया। इसके बाद ट्रुथ ने फिर मेवरिक को फेस फर्स्ट देकर ये मैच जीत लिया और टाइटल डिफेंड कर लिया। सभी ने ट्रुथ को घेर लिया। सभी ट्रुथ के ऊपर कूद गए। रेफरी ने काउंट कर दिया है। माइक कनेलिस नए चैंपियन बन गए है। वो बैकस्टेज की तरफ टाइटल पकड़ कर भाग गए।


नमस्कार रॉ की लाइव कमेंट्री में आपका स्वागत हैं। रॉ रीयूनियन के बाद ये रेड ब्रांड का पहला एपिसोड है। डब्लू डब्लू ई (WWE) की पूरी कोशिश होगी कि वो ये एपिसोड भी अच्छा करे। जब से पॉल हेमन ने कार्य संभाला है तभी से रेड ब्रांड को फायदा हो रहा है। भले ही रॉ रीयूनियन में यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर नहीं थे लेकिन इस शो में दस्तक दे सकते हैं। रॉ की पूरी निगाहें अब समरस्लैम पर होंगी क्योंकि उन्हें मुकाबले बुक करने हैं जबकि बिल्ड अप भी दिखाने हैं। कुछ नई स्टोरीलाइन का आगाज इस बार हो सकता है।

WWE इस हफ्ते भी रॉ को शानदार बनाने की कोशिश करेगी ताकि उन्हें कोई नुकसान ना हो। ऐसा करना भी ज्यादा मुश्किल नहीं होना चाहिए क्योंकि WWE के पास काफी सारे शानदार रेसलर्स हैं जो शो को उतना ही फायदा पंहुचा सकते हैं जितना कि लैजेंड्स पंहुचा के गए। इस बार की रॉ वैरीजोन एरिना, नॉर्थ लिटिल रॉक से लाइव आएगी।