WWE Raw में रैंडी ऑर्टन की वापसी और अपने साथी को RKO देने के बाद ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Raw में रिडल और रैंडी ऑर्टन चर्चा का विषय रहे
Raw में रिडल और रैंडी ऑर्टन चर्चा का विषय रहे

रॉ (Raw) का एपिसोड बढ़िया रहा। WWE ने पिछले कुछ हफ्तों के मुकाबले काफी सुधार किया। एपिसोड मनोरंजक था और कई जबरदस्त मैच देखने को मिले। Raw में WWE ने समरस्लैम (SummerSlam 2011) के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया। देखा जाए तो Raw का एपिसोड काफी अच्छा था और शायद ही कोई इससे निराश हुआ होगा।

Raw की शुरुआत रैंडी ऑर्टन ने की। दिग्गज ने लगभग 7 हफ्ते बाद अपनी वापसी की और उन्होंने मेन इवेंट में मैच भी लड़ा। इसके अलावा SmackDown के सुपरस्टार बैरन कॉर्बिन भी Raw में दिखाई दिए और उनका सामना ड्रू मैकइंटायर से हुआ। Raw विमेंस चैंपियनशिप और यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल की स्टोरीलाइंस भी आगे बढ़ी।

कैरियन क्रॉस को आखिर अपना बदला लेने का मौका मिला। इसके अलावा इलायस ने अपना नया कैरेक्टर टीज़ किया। Raw में इन सभी चीज़ों ने फैंस का ध्यान खींचा। इसके अलावा भी कई मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले थे। WWE ने कुछ नए मैचों को बुक किया वहीं कुछ रीमैच भी आयोजित किये गए।

Raw के इस एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं काफी अच्छी रही। कुछ लोगों को एपिसोड काफी पसंद आया और इस एपिसोड में रैंडी ऑर्टन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहे। सभी की प्रतिक्रियाएं Raw को लेकर अलग रही। खैर, इस आर्टिकल में हम Raw को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नजर डालने वाले हैं।

WWE Raw को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं:

(कभी भी रैंडी ऑर्टन पर भरोसा नहीं करना चाहिए।)

(Raw का एपिसोड ठीक रहा। रैंडी ऑर्टन और रिडल के साथ मजेदार अंत हुआ।)

(मैंने आज Raw का असल में आनंद लिया। शानदार!)

(आपको Raw का अंत किस तरह से करना चाहिए? जवाब: RKO के साथ।)

(यह असल में मंडे नाईट Raw का एक तगड़ा संस्करण था।)

(मुझे सही मायने में शार्लेट फ्लेयर पसंद नहीं है।)

(हा हा हा यह देखना अच्छा लगा।)

(मैंने Raw का आनंद उठाया।)

(मुझे Raw का एपिसोड आज अच्छा लगा। हमें नए लोगों की जरूरत है क्योंकि रीमैच बढ़िया नहीं रहते।)

(कुछ चीज़ें कभी नहीं बदलती।)