WWE Raw में दिग्गजों के धमाकेदार ब्रॉल के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

WWE Raw में कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस ने ब्रॉल द्वारा सबसे ज्यादा प्रभावित किया
WWE Raw में कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस ने ब्रॉल द्वारा सबसे ज्यादा प्रभावित किया

WWE Raw का अंतिम एपिसोड जबरदस्त साबित हुआ। WWE ने इस एपिसोड में हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) 2022 इवेंट के लिए हाइप बनाने की कोशिश की। इसके अलावा इवेंट के लिए कुछ मैच भी तय होते हुए दिखाई दिए। WWE ने सही मायने में रॉ (Raw) को पिछले हफ्ते के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाया।

इस एपिसोड में बैकी लिंच, बियांका ब्लेयर और असुका का स्टोरीलाइन एंगल सभी को पसंद आया। इसके अलावा फैंस ने लिव मॉर्गन और रिया रिप्ली के मैच को लेकर भी चर्चा की। हालांकि, कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस का Raw में सैगमेंट और ब्रॉल सबसे ज्यादा चर्चित विषय रहा। हर कोई इस चीज़ को लेकर बात कर रहा था। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नजर डालेंगे।

WWE Raw के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(आज Raw का एपिसोड धमाकेदार था। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताया।)

(आखिर एक ऐसा Hell in a Cell मैच लग रहा है जो यह गिमिक डिजर्व करता है।)

(सैथ रॉलिंस के प्रोमो में सब चीज़ें जबरदस्त रही, कुछ मिस नहीं हुआ।)

(कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस का तीसरा मैच Hell in a Cell का सबसे बढ़िया मैच रहेगा। मैं अभी से यह चीज़ बोल रहा हूँ!)

(कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस का आज क्राउड में लड़ना असल में काफी शानदार चीज़ थी। दोनों एक-दूसरे पर असली दिखने वाले पंच और किक्स लगा रहे थे। उनका बैरिकेड स्पॉट नकली लग रहा था लेकिन कोडी ने वापसी की और फिर कुछ पंच और शानदार किक्स लगाई। काफी अच्छा सैगमेंट देखने को मिला।)

(अगर वो फाइट के साथ Raw को खत्म करना चाहते थे तो फिर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को शो का अंत करना चाहिए था। अगर वो नहीं तो फिर लिव मॉर्गन बनाम रिया रिप्ली के मैच से शो खत्म होना चाहिए था। लिव मॉर्गन को मेन इवेंट दीजिए।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।