WWE Raw में भारतीय Superstar Veer Mahaan की धमाकेदार जीत के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब

WWE Raw में भारतीय सुपरस्टार वीर महान का बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला
WWE Raw में भारतीय सुपरस्टार वीर महान का बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) का जलवा देखने को मिला। उन्होंने नए कैरेक्टर के साथ अपना पहला मैच लड़ा। वीर महान का मुकाबला रॉ (WWE Raw) में डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) के खिलाफ हुआ। इस मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो की एक नहीं चली और भारतीय सुपरस्टार ने उनका बहुत ही बुरा हाल कर दिया।

वीर महान ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को सबमिशन के जरिए रिंग में धराशाई कर दिया। वीर महान ने इतनी बुरी हालत की और इसी वजह से डॉमिनिक मिस्टीरियो को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। WWE ने वीर महान को बहुत ही मजबूती के साथ पुश किया है और रिंग में उन्होंने अपना दबदबा दिखाया।

वीर महान ने मेन रोस्टर में अपना पहला सिंगल्स मैच जीता है और ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में भी उन्हें इसी प्रकार का पुश मिलेगा। फैंस भी वीर महान के Raw में किए गए जबरदस्त प्रदर्शन से काफी ज्यादा खुश हैं और ट्विटर पर फैंस की अलग-अलग प्रकार की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली।

WWE Raw में वीर महान vs डॉमिनिक मिस्टीरियो मैच को लेकर ट्विटर पर किसने क्या कहा?

(हमारे इंडियन चीफ वीर महान ने क्या शानदार डेब्यू किया। उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो को 2 मिनट के अंदर हराया।)

(वीर महान को मॉन्सटर की तरह बुक किया जा रहा है। इसी तरह उमागा को भी बुक किया गया था।)

(वीर महान ने डॉमिनिक को टैपआउट करने पर मजबूर किया और उन्होंने उनके ऊपर कोई दया नहीं दिखाई। 4 ऑफिशियल के आने के बाद भी उन्होंने डॉमिनिक को नहीं छोड़ा। पूरे रोस्टर को उनसे बचकर रहना होगा)

(सीएम पंक की वापसी के बाद उनके मैच से ज्यादा लोग वीर vs डॉमिनिक के मैच देख रहे हैं। असली नीडल मूवर कौन है?)

(मुझे वीर पसंद आए। मुझे उनकी इंटेंसिटी पसंद आई और उन्हें इंडियन अल्टिमेट वॉरियर बनना चाहिए)

(वीर महान काफी ओवर-रेटिड हैं। उन्हें ओमोस या फिर कमांडर अजीज के खिलाफ बुक कीजिए, तब वो मुझे प्रभावित कर पाएंगे। बॉबी लैश्ले उनके लिए बेहतरीन प्रतिद्वंदी हो सकते हैं)

(वीर महान और फिन बैलर का मैच होना चाहिए। उनके ऊपर यूएस चैंपियनशिप काफी अच्छी लगेगी)

(वीर महान बेहतरीन हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वो इस साल Money in the Bank मैच को जीते।)

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links