WWE के फैंस विश्वभर में हैं और WWE के भी ऐसे कई राज हैं जिन्हें 90 के दशक के फैंस सच मान लेते थे लेकिन उनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं था। आप लोगों ने भी कई ऐसी चीजें सुनी होंगी जिन्हें आप लोग सच मानते होंगे। लेकिन उनमें से ज्यादातर गलत साबित हुई हैं।
पहले के समय में इंटरनेट नहीं हुआ करता था और इस कारण लोगों को किसी बात की सच्चाई जानने में काफी परेशानी होती थी। इस कारण फैंस WWE द्वारा बताई गई सभी चीजों को सच मान लेते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि कंपनी ऐसा झूठ नहीं बोलेगी। हालांकि स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट में ज्यादातर चीजें वैसी नहीं होती जैसी हमें लगती है।
आज के इस आर्टिकल में हम WWE के 6 ऐसी बातों के बारे में जानेंगे जो असलियत में सिर्फ एक अफवाह थी।
#6) WWE दिग्गज द अंडरटेकर और केन भाई हैं

अगर आप लोग पुराने WWE के फैन हैं तो आप लोग इस बात को जरूर जानते होंगे कि कंपनी में इन दोनों रेसलर्स को भाई बताया गया था। हालांकि सच्चाई तो यह है कि यह दोनों एक-दूसरे के भाई ही नहीं बल्कि अच्छे दोस्त हैं। द अंडरटेकर और केन को इस स्टोरीलाइन में सिर्फ इसलिए डाला गया था क्योंकि दोनों का किरदार एक दूसरे से काफी मिलता-जुलता था।
पहले इंटरनेट नहीं हुआ करता था और इस कारण फैंस इस बात को सच मान रहे थे। दोनों ने WWE के अंदर रहते हुए कई बार एक दूसरे के साथ दुश्मनी भी की है लेकिन इसके बाद कंपनी फिर से इन दोनों को मिला देती थी। दोनों ने साथ में कई मैच लड़े हैं और टीम के तौर पर काफी सफलता भी हासिल की है।
#5 केन का चेहरा जला हुआ था

केन हमेशा से ही मास्क पहनकर रेसलिंग करते आए हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी आया था जब कंपनी ने उनके मास्क को हटा दिया था। पहले के फैंस का यह मानना था कि केन का चेहरा अंडरटेकर ने बचपन में जला दिया था और इस कारण वह मास्क पहनकर ही रहते थे। जब केन का मास्क उतारा गया था तब उनके चेहरे पर जलने के निशान भी देखे जा सकते थे।
हालांकि यह सब असली नहीं थी और पेंट का इस्तेमाल करके केन के चेहरे को ऐसा दिखाया गया था। केन ने कई बार बिना मास्क के भी फैंस के सामने अपनी झलक दिखाई है और उस समय देखा जा सकता है कि उनके चेहरे पर जलने का कोई निशान नहीं है। यह भी WWE की सिर्फ एक स्टोरीलाइन थी जिसे फैंस ने पसंद किया था।
#4 बिग बॉसमैन की मौत सच में नहीं हुई थी

WrestleMania WWE का सबसे इवेंट है। इस इवेंट में हमें कई ऐसी चीजें दिखी हैं जो फैंस को आज तक याद हैं। इनमें से कुछ चीजें काफी शानदार थी जबकि कुछ काफी अजीब।
आज से कई सालों पहले WrestleMania 15 में भी WWE फैंस को एक ऐसा पल दिखा था जो शायद वो कभी नहीं भूल पाएंगे। द अंडरटेकर और बिग बॉस मैन के बीच एक हैल इन ए सैल मुकाबला हो रहा था। इस मैच का अंत तब हुआ जब अंडरटेकर ने बिग बॉस मैन को फांसी के फंदे पर लटका दिया था। यह सब देखने में काफी अजीब था और किसी फैन ने नहीं सोचा होगा कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। सभी ने यह मान लिया था कि अंडरटेकर ने सच में इस रेसलर की जान ले ली है।
हालांकि ऐसा नहीं था और कुछ समय के बाद बिग बॉस मैन ने WWE में अपनी वापसी की थी। WWE ने यह सभी चीजें काफी सोच-समझकर प्लान की थी और इस कारण फैंस को यह सब असली लग रहा था।
#3 द अंडरटेकर 7 बार मरके जिंदा नहीं हुए थे

द अंडरटेकर का किरदार WWE में सबसे अलग है। अंडरटेकर के किरदार के कई ऐसे राज है जिन्हें फैंस आज तक नहीं समझ सके हैं। 90 के दशक के बच्चे इस बात को मानते थे कि द अंडरटेकर 7 बार मरके जिंदा हुए हैं। अंडरटेकर के किरदार को इस तरह से दिखाया गया था कि यह बातें फैंस को सच लग रही थी।
हालांकि यह सच नहीं है और द अंडरटेकर ने सिर्फ एक ही बार जन्म लिया है। आज के समय के भी कुछ ऐसे फैंस हैं जो शायद इस बात को मानते हैं लेकिन अब तक तो उन्हें पता लग जाना चाहिए कि रेसलिंग में कई स्टोरीलाइंस होती हैं और जरूरी नहीं है कि सभी बातें सच हो।
#2 अंडरटेकर के अर्न (कलश) में बाकी रेसलर्स की आत्मा थी

पहले के फैंस इस बात को जानते हैं कि एक समय पर अंडरटेकर के मैनेजर पॉल बेयरर के पास कलश होता था जिसमें बाकी रेसलर्स की आत्मा होती थी। स्टोरीलाइन को कई बार बदला भी गया है और कुछ फैंस के अनुसार तो इसमें अंडरटेकर की ही आत्मा थी। ऐसे फैंस के अनुसार जो अंडरटेकर हम सभी को भी दिख रहा है वो नकली है और उनकी आत्मा इस कलश के अंदर ही छुपी हुई है।
हालांकि यह सब बातें सिर्फ स्टोरीलाइन तक ही अच्छी लगती है क्योंकि आज के समय में हर साल इस बात को जानता है कि यह सच नहीं है। अंडरटेकर का किरदार इतना रहस्यमई था कि इन सभी चीजों को करना पड़ा लेकिन आप सब फैंस जान चुके हैं की यह सब असली नहीं है।
#1 रेसलिंग करते समय निकला खून असली नहीं होता है

आज के समय में हमें जो भी मुकाबले दिखते हैं उनमें से ज्यादातर में किसी भी रेसलर के शरीर से खून नहीं निकलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि WWE का प्रोडक्ट कई सालों पहले बदल चुका था और खून खराबा बच्चों के सामने नहीं दिखाया जाता है।
हालांकि एटीट्यूड एरा के दौरान हमें कई ऐसे मुकाबले दिखे हैं जिनमें रेसलर के शरीर से खून बहा था। कई बार ऐसा गलती से हो जाता था जबकि बाकी मौकों पर से रेसलर जानबूझकर करते थे। कई रेसलर्स ने ब्लेड का इस्तेमाल करके भी अपने शरीर से खून निकाला है।
ऐसा इसलिए किया जाता था क्योंकि इससे फैंस को मुकाबले और भी खतरनाक दिखते थे। हालांकि ब्लेड का इस्तेमाल WWE में नहीं होता है और अगर कोई रेसलर ऐसा करते हुए पकड़ा गया तो उसे सस्पेंड कर दिया जाता है।
