3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE Royal Rumble 2021 में वापसी करनी चाहिए और 3 जिन्हें नहीं करनी चाहिए

ब्रॉक लैसनर और बैकी लिंच
ब्रॉक लैसनर और बैकी लिंच

WWE रॉयल रंबल( Royal Rumble) 2021 को अब बस एक महीना बाकि है। कई सरप्राइज इस WWE के बड़े शो में फैंस को मिल सकते हैं। कई बड़े सुपरस्टार्स की वापसी इस बार हो सकती हैं। वैसे देखा जाए तो इस लिस्ट में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनकी वापसी हो सकती है लेकिन कुछ ऐसे भी है जिनकी वापसी काफी मुश्किल लग रही है।

वैसे ये शानदार इवेंट सुपरस्टार्स की वापसी के लिए हमेशा जाना जाता है। और साल 2021 में तो वैसे भी कई सुपरस्टार्स की वापसी होनी है। इस लिस्ट में बड़े दिग्गज भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं Royal Rumble 2021 किन तीन सुपरस्टार्स को वापसी करनी चाहिए और तीन जिन्हें नहीं करनी चाहिेए।

ये भी पढ़ें:- साल 2020 के अंत में WWE को हुआ बहुत बड़ा फायदा, जानकर मजा आ जाएगा

वापसी हो सकती हैं- WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

इस लिस्ट में WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर का नाम होना तय है। इस साल WrestleMania के बाद से लैसनर WWE टीवी पर नजर नहीं आए है। ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ वो WWE चैंपियनशिप हार गए थे। ब्रॉक लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। वो इस समय फ्री एंजेट हैं।

सभी को पता है कि Royal Rumble के बाद रोड टू रेसलमेनिया शुरू हो जाता है। तो इस लिहाज से देखा जाए तो इस शो में वापसी हो सकती है। और ये हर कोई फैंस चाहता है कि इस बड़े शो में लैसनर वापसी कर उन्हें सरप्राइज दें। हालांकि एक बात ये भी सामने आई थी कि जब तक क्राउड की वापसी नहीं होगी लैसनर वापसी नहीं करेंगे लेकिन ऐसा लग रहा है कि Royal Rumble तक फैंस की वापसी हो सकती है।

वापसी नहीं हो सकती- बैकी लिंच

बैकी लिंच
बैकी लिंच

इस लिस्ट में देखा जाए तो सबसे पहला नाम बैकी लिंच का ही है। Royal Rumble 2019 बैकी लिंच ने जीता था और इसके बाद वो पूरे साल चैंपियन रही थीं। कुछ ही महीने पहले बैकी लिंच मां बनीं है। मां बनने के बाद हमने देखा है कि कई सुपरस्टार्स ने वापसी की है। लेकिन इस कंडीशन में इतनी जल्दी वापसी करना बैकी लिंच के लिए थोड़ा मुश्किल होगा। हा ये उम्मीद है कि WrestleMania के टाइम पर वो रिंग में वापसी कर धमाल कर सकती हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

वापसी हो सकती हैं- रोंडा राउजी

रोंडा राउजी
रोंडा राउजी

रोंडा राउजी का इंतजार तो पूरा WWE यूनिवर्स कर रहा हैं। हाल ही में रोंडा राउजी ट्रेनिंग करती हुई नजर आईँ हैं। साल 2019 से वो WWE टीवी पर नजर नहीं आईँ है। रोंडा राउजी का हाल भी कुछ ब्रॉक लैसनर की तरह है। अगर अगले साल Royal Rumble तक फैंस की वापसी हो जाएगी तो रैंडी राउजी रिंग में वापसी कर सभी को सरप्राइज दे सकती हैं। अगर फैंस की वापसी नहीं होती है तो फिर विंस मैकमैहन इस चीज को बाद के लिए छोड़ सकते हैं। रोंडा राउजी बहुत बड़ी सुपरस्टार हैं। उनकी वापसी से WWE को बहुत फायदा होगा।

वापसी नही हो सकती- नेओमी

नेओमी
नेओमी

Royal Rumble 2020 में नेओमी ने शानदार वापसी की थी। लेकिन इसके बाद ये साल उनके लिए अच्छा नहीं रहा है। कोविड के दौरान से वो नजर नहीं आई हैं। सितंबर के महीने में उनकी सर्जरी भी हुई है। उन्हें RAW में ड्राफ्ट किया गया है लेकिन वापसी उनकी अभी तक नहीं हुई हैं। सोशल मीडिया पर वो लगातार रहती हैं लेकिन वापसी को लेकर उन्होंने अभी तक कुछ नहीं कहा है।

Royal Rumble 2021 नेओमी की वापसी के लिए बेस्ट प्लेस नहीं है। नेओमी का विमेंस डिवीजन में अभी तक बड़ा नाम रहा है। अगर वो वापसी करती हैं तो अभी के हिसाब से ये मैच जीतना उनके लिए मुश्किल रहेगा। और इसके बाद वो किसी अच्छी स्टोरीलाइन में भी कम ही रहेंगी। तो उनकी इस शो में वापसी करना मुश्किल हैं।

वापसी हो सकती हैं- ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन
ब्रॉन स्ट्रोमैन

WWE में ब्रॉन स्ट्रोमैन का बड़ा नाम है। ये साल उनके लिए अच्छा रहा है। रेसलमेनिया में गोल्डबर्ग को हराकर उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। चोट के कारण वो कुछ समय से बाहर चल रहे हैं। अगर Royal Rumble में ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसा सुपरस्टार नहीं रहेगा तो फैंस को मजा नहीं आएगा। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया था कि उऩकी इंजरी ज्यादा सीरियस नहीं है और इसकी सर्जरी नहीं होगी। सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ समय पहले जिम की तस्वीरें पोस्ट की थी। इस लिहाज से देखा जाए तो अगले महीने इस बड़े शो में उनकी वापसी बनती हैं।

वापसी नहीं हो सकती- गोल्डबर्ग

गोल्डब
गोल्डबर्ग

Royal Rumble 2021 में गोल्डबर्ग की वापसी क्यों होगी ये बड़ी बात है। पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखा जाए तो गोल्डबर्ग का सही नहीं रहा है। फैंस ने उनके मैच पसंद नहीं किए है। साल 2020 में द फीन्ड को हराकर उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद फैंस ने काफी बू उन्हें किया था। इसके बाद रेसलमेनिया में ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ उन्हें हार मिली थी।

इस शो में गोल्डबर्ग की वापसी नहीं बनती हैं लेकिन WWE हमेशा दिग्गजों की वापसी करा कर फैंस को सरप्राइज देता हैं। वैसे गोल्डबर्ग के बिना भी ये शो हिट हो सकता है। उनकी जगह जरूर WWE को किसी और को इस्तेमाल करना चाहिए।

Quick Links