WWE Royal Rumble 2021 के लिए 5 जबरदस्त मुकाबलों की भविष्यवाणी

रैंडी ऑर्टन, रोमन रेंस
रैंडी ऑर्टन, रोमन रेंस

लगभग ढाई महीने बाद WWE के सबसे महत्वपूर्ण पीपीवी रॉयल रंबल का आयोजन होने वाला है। WWE साल की शुरुआत में इस इवेंट को तय करता है। इस इवेंट में मुख्य रूप से रॉयल रंबल मैच होते हैं और इसके अलावा सुपरस्टार्स अपने टाइटल को डिफेंड करते हैं। WWE के लिए साल 2020 का रॉयल रंबल पीपीवी जबरदस्त रहा था।

इसके चलते उम्मीद है कि 2021 की शुरुआत भी रॉयल रंबल के जबरदस्त पीपीवी से देखने को मिले। रॉयल रंबल पीपीवी के लिए WWE ने जरूर ही अभी से प्लान बना लिए होंगे क्योंकि यहां से रेसलमेनिया सीजन की शुरुआत होती हैं। WWE हमेशा ही रेसलमेनिया को देखते हुए रॉयल रंबल का बुक करता है।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने विंस मैकमैहन द्वारा भेजे गए मैसेज को पब्लिक कर दिया

रॉयल रंबल के कुछ शानदार मैच जरूर बुक किये जाएंगे लेकिन अभी इसमें काफी ज्यादा समय बाकी है। इसके बावजूद हम शो में होने वाली चीज़ों की भविष्यवाणी करने वाले हैं। इसलिए हम रॉयल रंबल 2021 के लिए 5 चौंकाने वाली भविष्यवाणी पर नजर डालने वाली हैं।

5- WWE रॉयल रंबल में द फीन्ड vs रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन इस समय WWE चैंपियन है। हाल ही में उन्होंने इस टाइटल पर कब्जा किया था और WWE उन्हें कुछ पीपीवी तक जरूर ही चैंपियन बनाकर रखने वाला है। द फीन्ड के साथ दुश्मनी टीज़ हुई थी। इसके बावजूद अभी ड्रू मैकइंटायर टाइटल की स्टोरीलाइन में है। ऐसे में WWE द फीन्ड को रॉयल रंबल तक रोक सकता है।

इसके बाद इस बड़े इवेंट के दौरान दोनों के बीच मैच हो सकता है। फैंस जरूर ही दोनों को रिंग में साथ देखना चाहेंगे और रॉयल रंबल जैसा बड़ा पीपीवी इस मुकाबले के लिए सबसे अच्छा विकल्प रहेगा। दोनों के बीच पहले भी मैच हो चुके हैं लेकिन ऑर्टन पहली बार फीन्ड के कैरेक्टर के सामने आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE बैकस्टेज में काम करने वाले 4 सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते लेकिन वो वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं

4- ड्रू मैकइंटायर vs एजे स्टाइल्स का मैच हो

McIntyre could regain the WWE title before Royal Rumble.

ड्रू मैकइंटायर अब टाइटल हार चुके हैं और कुछ ही समय में उन्हें इस स्टोरीलाइन से दूर किया जा सकता है। इसके बाद उन्हें बेबीफेस के रूप में एक अच्छी और टॉप लेवल की स्टोरीलाइन की जरूरत होगी।

इसके चलते एजे स्टाइल्स उनके लिए अच्छा विकल्प होंगे। एजे स्टाइल्स को भी एक अच्छी स्टोरीलाइन की जरूरत है और ड्रू के साथ वो कई बढ़िया मुकाबले दे सकते हैं। रिंग के अंदर दोनों जबरदस्त काम करते हैं। ऐसे में अगर वो साथ आ जाते हैं तो मैच और रोचक बनेगा।

3- सोन्या डेविल वापसी करते हुए विमेंस रॉयल रंबल जीतें

सोन्या डेविल रॉयल रंबल के बाद से ही नजर नहीं आई हैं। ऐसे में वो रॉयल रंबल के आसपास वापसी कर सकती हैं। WWE ने पहले भी टीज़ किया है कि सोन्या डेविल को बड़ा पुश मिल सकता है।

इसके चलते सोन्या डेविल वापसी कर सकती हैं और विमेंस रॉयल रंबल मैच जीत सकती हैं। WWE इसके साथ ही उनका साशा बैंक्स, असुका या उस समय की Raw विमेंस चैंपियन के साथ मैच तय हो सकता है।

2- बिग ई रॉयल रंबल जीत जाएं

Big E could main event WrestleMania 37.

WWE ने बिग ई को न्यू डे से अलग करके साफ तौर पर संकेत दे दिए हैं कि उन्हें भविष्य में जबरदस्त पुश मिलने वाला है। WWE उन्हें आने वाले समय में वर्ल्ड चैंपियन बना सकता है।

इसके चलते बिग ई संभावित रूप से रॉयल रंबल मैच जीत सकते हैं। इस समय WWE के पास उनसे अच्छा कोई विकल्प भी मौजूद नहीं है। ऐसे में बिग ई का जीतना फायदेमंद रह सकता है और वो रेसलमेनिया मेन इवेंट करते हुए नजर आ सकते हैं।

1- रोमन रेंस का सामना डेनियल ब्रायन से हो

रोमन रेंस ने पिछले कुछ हफ्तों में केविन ओवेंस और डेनियल ब्रायन जैसे सुपरस्टार्स के साथ दुश्मनी टीज़ की है। ऐसे में किसी एक स्टार के साथ रॉयल रंबल पीपीवी में उनका मैच देखने को मिल सकता है।

स्टार पावर के अनुसार डेनियल ब्रायन काफी अच्छा विकल्प रहेंगे। रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन पहले भी काफी अच्छा मैच दे चुके हैं। इसे में 2020 में वो फिर एक्शन में नजर आ सकते हैं। रॉयल रंबल में दोनों का काफी बड़ा इतिहास रहा है।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो बैकस्टेज जॉन सीना को पसंद नहीं करते थे