रॉयल रंबल (Royal Rumble) WWE के साल के 4 सबसे बड़े पीपीवी में से एक हैं। Royal Rumble के जरिए ही रोड टू रेसलमेनिया (WrestleMania) की शुरुआत होती है और इसी वजह से सभी सुपरस्टार्स के लिए इस पीपीवी का महत्व काफी ज्यादा होता है। Royal Rumble पीपीवी की शुरुआत 1988 में हुआ और तब से अभी तक कई बार मेन इवेंट में Royal Rumble मैच देखने को मिल चुका है।
यह भी पढ़ें: 6 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने रोमन रेंस को Royal Rumble में करारी शिकस्त दी हुई है
इस साल Royal Rumble पीपीवी 31 जनवरी (भारत में 1 फरवरी) को लाइव आएगा। इस साल Royal Rumble में कई जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं, जिसमें रोमन रेंस, ड्रू मैकइंटायर जैसे WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाले हैं।
इसके अलावा हर साल की तरह इस साल भी फैंस समेत सभी की नजर पीपीवी में होने वाले दो 30 मेंस और विमेंस Royal Rumble मैच पर होने वाली है। अभी तक ऐज, डेनियल ब्रायन, द मिज जैसे बड़े सुपरस्टार्स इस मैच के लिए अपने नामों का ऐलान कर चुके हैं। इस साल Royal Rumble मैच कौन जीतेगा अभी यह कहना मुश्किल है।
यह भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2021: 3 कारण जो साबित करते हैं कि केविन ओवेंस के खिलाफ रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप को हार जाएंगे
हालांकि इस आर्टिकल में हम फैंस को बताएंगे कि अभी तक कौन से सुपरस्टार्स ने Royal Rumble मैच जीता है और ऐसे कितने सुपरस्टार्स हैं जोकि दो या उससे ज्यादा बार इस मैच को जीत चुके हैं।
इससे पहले हम नजर डालेंगे कि कौन से साल किस सुपरस्टार ने Royal Rumble मैच को जीता है:
मेंस Royal Rumble मैच के विजेता
1- रॉयल रंबल 1988: जिम डुगन
2- रॉयल रंबल 1989: बिग जॉन स्टड
3- रॉयल रंबल 1990: हल्क होगन
4- रॉयल रंबल 1991: हल्क होगन
5- रॉयल रंबल 1992: रिक फ्लेयर
6- रॉयल रंबल 1993: योकोजुना
7- रॉयल रंबल 1994: ब्रेट हार्ट और लेक्स लूगर
8- रॉयल रंबल 1995: शॉन माइकल्स
9- रॉयल रंबल 1996: शॉन माइकल्स
10- रॉयल रंबल 1997: स्टीव ऑस्टिन
11- रॉयल रंबल 1998: स्टीव ऑस्टिन
12- रॉयल रंबल 1999: मिस्टर मैकमैहन
13- रॉयल रंबल 2000: द रॉक
14- रॉयल रंबल 2001: स्टीव ऑस्टिन
15- रॉयल रंबल 2002: ट्रिपल एच
16- रॉयल रंबल 2003: ब्रॉक लैसनर
17- रॉयल रंबल 2004: क्रिस बेन्वा
18- रॉयल रंबल 2005: बतिस्ता
19- रॉयल रंबल 2006: रे मिस्टीरियो
20- रॉयल रंबल 2007: द अंडरटेकर
21- रॉयल रंबल 2008: जॉन सीना
22- रॉयल रंबल 2009: रैंडी ऑर्टन
23- रॉयल रंबल 2010: ऐज
24- रॉयल रंबल 2011: एलबर्टो डेल रियो
25- रॉयल रंबल 2012: शेमस
26- रॉयल रंबल 2013: जॉन सीना
27- रॉयल रंबल 2014: बतिस्ता
28- रॉयल रंबल 2015: रोमन रेंस
29- रॉयल रंबल 2016: ट्रिपल एच
30- रॉयल रंबल 2017: रैंडी ऑर्टन
31- रॉयल रंबल 2018: शिंस्के नाकामुरा
32- रॉयल रंबल 2019: सैथ रॉलिंस
33- रॉयल रंबल 2020: ड्रू मैकइंटायर
विमेंस रॉयल रंबल मैच की विजेता
1- रॉयल रंबल 2018: असुका
2- रॉयल रंबल 2019: बैकी लिंच
3- रॉयल रंबल 2020: शार्लेट फ्लेयर
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।