WWE के दिग्गज स्टार सैंटिनो मरैला की बेटी बियांका करैली के बारे में 5 बातें जो आपको जाननी चाहिए 

सैंटिनो मरैला & बियांका करैली
सैंटिनो मरैला & बियांका करैली

सैंटिनो मरैला (Santino Marella) मल्टी-टाइम WWE चैंपियन रहे चुके हैं और वह WWE में कदम रखने वाले मजाकिया सुपरस्टार्स में से एक हैं। ऐसा लग रहा है कि सैंटिनो की बेटी बियांका करैली अपने पिता की है तरह WWE सुपरस्टार बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आपको बता दें, मरैला ने हाल ही में ट्विटर के जरिए ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन को सूचित किया था कि उनकी बेटी WWE रिंग में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: कंपनी बड़े सुपरस्टार को वापस लाने की कर रही है कोशिश, जॉन मोक्सली के वापसी की उठी मांग

सैंटिनो के अनुसार, बियांका सुपरस्टार बनने के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं। अगर सबकुछ सही रहा तो आने वाले समय में बियांका को कंपनी द्वारा साइन किया जा सकता है और वह दूसरी पीढ़ी की सुपरस्टार बन सकती हैं। हालांकि, सैंटिनो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं लेकिन उनकी बेटी के बारे में काफी कम लोग जानते हैं। इस आर्टिकल में हम बियांका करैली के बारे में 5 ऐसी बातों का जिक्र करने वाले हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए।

5- WWE दिग्गज सैंटिनो की बेटी कॉलेज जाने से पहले रेसलर नहीं बनना चाहती थी

बियांका करैली
बियांका करैली

अपने पिता सैंटिनो मरैला का रेसलिंग में इतिहास होने के बावजूद भी बियांका कॉलेज जाने से पहले रेसलिंग में करियर बनाना नहीं चाहती थी। हालांकि, उन्हें अपने पिता को रिंग में परफॉर्म करते हुए देखना काफी पसंद था। जब बियांका ने बॉयोलॉजी के क्षेत्र में करियर न बनाने का फैसला किया तो उनके मन में रेसलर बनने का आईडिया आया। इसके बाद सैंटिनो ने बियांका को सुझाव दिया कि उन्हें रेसलिंग के गुर सीखने के लिए कनाडा में स्थित टायसन डक्स फैक्टरी ज्वाइन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 4 सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ बॉबी लैश्ले को अपने WWE चैंपियनशिप रन के दौरान जरूर मैच लड़ना चाहिए

कुछ महीनों तक ट्रेनिंग लेने के बाद बियांका ने वापस आकर अपने पिता की छत्र-छाया में रहकर बैटल आर्ट्स एकैडमी में ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया। वर्तमान समय में बियांका बैटल आर्ट्स एकैडमी विमेंस चैंपियन है। इसके अलावा बियांका पर्सनल ट्रेनर और स्पोर्ट्स न्यूट्रीशनिस्ट भी हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- बियांका करैली एक एक्टिव हाई स्कूल स्टूडेंट थी

बियांका करैली
बियांका करैली

बियाका अपने हाई स्कूल के दिनों में काफी एक्टिव हुआ करती थी। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल की माने तो वह साल 2009 में E.C Drury हाईस्कूल गई थी जहां वह गर्ल्स हॉकी टीम से खेला करती थी। इसके अलावा वह ड्रीम प्रोजेक्ट क्लब की मेंबर और रेसलिंग क्लब की सहायक भी थी।

साल 2010 में करैली ने मिल्टन हाई स्कूल डिस्ट्रिक्ट में ट्रैक & फील्ड टीम को ज्वाइन किया और चीयरलीडर बनी। इसके अगले साल रिचव्यू कॉलिजिएट इंस्टीयूट में वह डेका क्लब की को-प्रेसिडेंट बनी और प्रिंसिपल एडवाइजरी ग्रुप की सीनियर लीडर बनी। देखा जाए तो बियांका ने कभी भी अपने नेतृत्व करने की क्षमता को छुपाया नहीं और यह चीज उन्हें WWE का टिकट दिला सकती है।

3- बियांका ने ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं

बियांका
बियांका

WWE के दिग्गज सैंटिनो मरैला की बेटी बियांका ने रेसलिंग के अलावा ब्यूटी पेजेंट्स में भी हाथ आजमाए हैं। आपको बता दें, बियांका ने कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया और साल 2013 में वह मिस टीन कनाडा और मिस टीन ऑन्टेरियो में हिस्सा लेती हुई दिखाई दी थी।

कोई अनुभव न होने के बावजूद भी बियांका मिस टीन ऑन्टेरियो की विजेता बनी थी। इसके अलावा वह हाल ही में मिस गैलेक्सी पील 2021 की विजेता बनने में भी कामयाब रही थी।

2- बियांका करैली खुद के दम पर कुछ करना चाहती हैं

बियांका करैली
बियांका करैली

बियांका रेसलिंग इंडस्ट्री में खुद के जरिए अपना नाम कमाना चाहती है, हालांकि, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि बियांका की उनके पिता सैंटिनो मरैला से तुलना होती रहेगी। सैंटिनो मरैला की बेटी होने की वजह से कई लोग उन्हें सैंटिना नाम रखते हुए देखना चाहते हैं।

हालांकि, बियांका अपने दम पर रेसलिंग इंडस्ट्री में अपना नाम कमाना चाहती हैं लेकिन उनके पिता सैंटिनो मरैला ने ट्रिपल एच और स्टैफनी से अपनी बेटी की सिफारिश की थी। इससे तो यही लगता है कि यह ट्वीट करने से पहले सैंटिनो को अपनी बेटी को काफी मनाना पड़ा होगा।

1- बियांका करैली पहले WWE में ट्रायआउट दे चुकी हैं

WWE ट्रायआउट
WWE ट्रायआउट

साल 2019 में SummerSlam वीक के दौरान बियांका को कनाडा में एक WWE ट्रायआउट के लिए बुलाया गया था। बियांका इस ट्रायआउट में पास नहीं हो पाई है और बियांका की माने तो फिजिकल टेस्ट उनकी समस्या नहीं थी बल्कि वह शायद WWE ऑफिशियल्स को इम्प्रेस नहीं कर पाई थी।

बियांका भले ही इस टेस्ट में फेल हो गई थी लेकिन उनका मानना है कि इससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला था। यह देखना रोचक होगा कि ट्रिपल एच & स्टैफनी मैकमैहन, बियांका को दूसरा मौका देते है या नहीं।