सैथ रॉलिंस ने डीन एम्ब्रोज के WWE छोड़कर जाने पर दिया बहुत बड़ा बयान

Ankit
सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज
सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज

साल 2019 का सबसे बड़ा झटका तब लगा था जब एलान हुआ था कि जॉन मोक्सली (डीन एम्ब्रोज) WWE को छोड़कर जाने वाले हैं। डीन एम्ब्रोज ने अपने कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने के बाद AEW के साथ डील साइन की और जॉन मोक्सली के नाम से काम करने लगे।

ये भी पढ़ें-साल 2019 के 12 सबसे यादगार पल जो फैंस को हमेशा याद रहेंगे

सैथ रॉलिंस ने WWE 365 डोक्यूमेंट्री में बताया कि जॉन मोक्सली का जाना उन्हें अच्छा नहीं लगा था। हालांकि शील्ड के तीनों मेंबर्स को हक था कि वो अपने लिए अच्छा करियर चुने और आगे रास्ता बनाएं।

बिल्कुल उनका जाना अच्छा नहीं था। बहुत बुरा लगा उनके जाने का। एम्ब्रोज ने WWE में काफी काम किया, अपने करियर को अच्छा बनाया। लेकिन मुझे लगता है कि हम तीनों के लिए जरुरी था कि शील्ड से आगे बढ़कर काम करे।
शील्ड ने अपने वक्त में काफी अच्छा काम किया। सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस पर फॉक्स करना काफी आसान था। लेकिन हमें आगे बढ़कर सिंगल्स में भी काम करना जरुरी था।

जॉन मोक्सली AEW में अच्छा काम कर रहे हैं, फिलहाल वो चैंपियन क्रिस जैरिको के खिलाफ स्टोरीलाइन में मौजूद है। वहीं जॉन मोक्सली के जाने के बाद सैथ रॉलिंस ब्रॉक लैसनर और यूनिवर्सल टाइटल की पिक्चर में आए जबकि रोमन रेंस ने स्मैकडाउन का भार संभाला।

youtube-cover