WWE SmackDown: 4 धमाकेदार चीज़ें जो ब्रॉक लैसनर एपिसोड में कर सकते हैं

WWE SmackDown में ब्रॉक लैसनर नजर आ सकते हैं
WWE SmackDown में ब्रॉक लैसनर नजर आ सकते हैं

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। इस एपिसोड में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) दिखाई दे सकते हैं। दरअसल, समरस्लैम (SummerSlam) 2021 के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने जॉन सीना को पराजित करते हुए अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था। मैच के बाद ब्रॉक लैसनर की चौंकाने वाली वापसी हुई थी।

उनका रोमन रेंस के साथ स्टेयरडाउन देखने को मिला था। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी की शुरुआत देखने को मिलने वाली है। अब SmackDown में ब्रॉक लैसनर नजर आ सकते हैं। कुछ खबरों के अनुसार ब्रॉक लैसनर और बैकी लिंच को शो के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। ऐसे में लैसनर को देखना काफी रोचक रहेगा।

ब्रॉक लैसनर काफी समय बाद SmackDown में दिखाई देंगे। वो यहां आकर कई धमाकेदार चीज़ें कर सकते हैं। WWE लैसनर का सही तरह से इस्तेमाल करते हुए SmackDown को खास बनाने की कोशिश करेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।

4- WWE SmackDown में ब्रॉक लैसनर प्रोमो कट करते हुए रोमन रेंस को चैलेंज करें

ब्रॉक लैसनर SmackDown के एपिसोड में आकर एक प्रोमो कट कर सकते हैं। अमूमन पॉल हेमन उनकी जगह प्रोमो कट करते हैं। हालांकि, हेमन अभी रोमन रेंस के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में वो खुद आकर प्रोमो कट कर सकते हैं और अपनी वापसी को लेकर बात कर सकते हैं। लैसनर ने पहले भी प्रोमो कट किये हैं और उनके सैगमेंट्स काफी ज्यादा रोचक रहे हैं।

उनका यह सैगमेंट काफी खास रह सकता है। इस दौरान वो रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं। वो Extreme Rules 2021 या Crown Jewel में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस से मैच की मांग कर सकते हैं। साथ ही बता सकते हैं कि वह 2018 की हार का बदला लेने के लिए वापस आए हैं। अगर ब्रॉक लैसनर SmackDown में प्रोमो कट करते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।

3- रोमन रेंस पर बुरी तरह हमला करें

ब्रॉक लैसनर हमेशा ही कम बोलना पसंद और अपने विरोधियों की बुरी हालत करना पसंद करते हैं। यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन करने के बाद अब SmackDown में रोमन रेंस एक प्रोमो कट कर सकते हैं। वो जॉन सीना पर अपनी जीत और ब्रॉक लैसनर की वापसी के बारे में चर्चा कर सकते हैं।

इस दौरान ब्रॉक लैसनर वहां आ सकते हैं। वो आते ही बिना कुछ कहे सीधा रोमन रेंस पर हमला कर सकते हैं। इस चीज़ से उनके बीच स्टोरीलाइन का महत्व बढ़ जाएगा और बतौर बेबीफेस लैसनर को काफी अच्छा रिएक्शन मिल सकता है। उन्हें अभी प्रशंसकों के साथ की जरूरत है।

2- पॉल हेमन को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करें

ब्रॉक लैसनर लगभग पूरे WWE करियर में पॉल हेमन उनके साथ नजर आए हैं। हेमन ने हमेशा ही लैसनर के मैनेजर के रूप में काम किया है। हालांकि, अब लैसनर अकेले पड़ जाएंगे और इसी वजह से वो एक बार फिर हेमन को अपने साथ लाने की कोशिश कर सकते हैं। वो किसी बैकस्टेज सैगमेंट में हेमन से मिलने का प्लान बना सकते हैं।

इसके अलावा वो पॉल हेमन के प्रोमो सैगमेंट में इंटरफेयर कर सकते हैं। साथ ही रोमन रेंस का साथ छोड़कर एक बार फिर अपने साथ जुड़ने के लिए कह सकते हैं। ब्रॉक लैसनर यह बात अच्छे से जानते हैं कि पॉल हेमन की वजह से ही WWE में उन्हें इतनी सफलता मिली है। वो इसी कारण हेमन को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

1- रोमन रेंस को सिर्फ कंफ्रंट करें

ब्रॉक लैसनर बतौर बेबीफेस दिखाई देंगे। ऐसे में वो शायद आते ही रोमन पर हमला नहीं करेंगे। वो रोमन रेंस के प्रोमो सैगमेंट में इंटरफेयर कर सकते हैं। इसके बाद दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच माइक पर बहस देखने को मिल सकती है। इसके पहले भी लैसनर ने अपनी प्रोमो स्किल्स से प्रभावित किया है।

वो रोमन रेंस की बेइज्जती करते हुए उन्हें मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। इसके साथ ही वो सैगमेंट का अंत करते हुए जा सकते हैं। लैसनर का यह रूप देखकर हर कोई सरप्राइज हो जाएगा क्योंकि अमूमन लैसनर अपने विरोधी की बुरी हालत करने के लिए जाने जाते हैं। वो अपना अलग रूप दिखा सकते हैं।

Quick Links