WWE SmackDown: 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो स्मैकडाउन के एपिसोड में हो सकती हैं

WWE SmackDown का अगला एपिसोड अहम रहेगा
WWE SmackDown का अगला एपिसोड अहम रहेगा

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा खास रहेगा। असल में यह एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) से पहले WWE का अंतिम एपिसोड होगा और यहां WWE अपने मैचों को हाइप करने की कोशिश करेगा। SmackDown के लिए दो मैचों का ऐलान कर दिया गया है और इसके अलावा कई सैगमेंट्स भी देखने को मिल सकते हैं।

पिछले हफ्ते के मुकाबले WWE इसे बेहतर बनाना चाहेगा। Extreme Rules के लिए ज्यादातर मैचों में स्टीप्यूलेशन तय नहीं हुई है लेकिन SmackDown में उनका ऐलान देखने को मिल सकता है। इसी वजह से WWE के लिए यह एपिसोड अहम रहेगा। WWE पर SmackDown के एपिसोड को शानदार बनाने का भार होगा।

इसके लिए उन्हें कुछ शॉक और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे ही एपिसोड देखने लायक और सभी के बीच चर्चा का विषय बनेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Extreme Rules 2021 से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में हो सकती हैं।

5- WWE SmackDown में ऐज वापसी करते हुए सैथ पर अटैक करें और चुनौती स्वीकारें

पिछले हफ्ते सैथ रॉलिंस ने एक प्रोमो कट किया था और इस दौरान उन्होंने ऐज को अंतिम बार रिंग में उनके साथ मैच लड़ने के लिए चैलेंज किया था। दरअसल, स्टोरीलाइन के अनुसार ऐज चोटिल हो गए थे और इसी वजह से वो पिछले हफ्ते दिखाई नहीं दिए। अब SmackDown के एपिसोड में दिग्गज की वापसी हो सकती है। सैथ रॉलिंस पिछले हफ्ते की तरह ही ऐज को लेकर बात कर सकते हैं और उनका मजाक बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

इस दौरान ऐज वापसी करते हुए सैथ रॉलिंस को निशाना बना सकते हैं। वो बिना कुछ कहे पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन पर स्टील चेयर से हमला कर सकते हैं। इसके बाद वो सैथ के एक और मैच के चैलेंज को स्वीकार कर सकते हैं। अगर SmackDown में ऐज की वापसी होती है और वो सैथ पर हमला करते हैं तो यह सरप्राइज होगा। इसके बाद WWE उनके बीच Extreme Rules के लिए मैच बुक कर सकता है।

4- लिव मॉर्गन की कार्मेला की वजह से हार हो

SmackDown के एपिसोड में लिव मॉर्गन और जेलिना वेगा के बीच मैच देखने को मिलेगा। लिव मॉर्गन और कार्मेला के बीच दुश्मनी जारी है। इसकी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाने के लिए लिव मॉर्गन और जेलिना का मैच तय किया गया है। इस मैच में लिव की जीत के चांस ज्यादा रहेंगे।

अगर मैच में कार्मेला की इंटरफेरेंस होती है और इसका फायदा उठाकर जेलिना वेगा जीत दर्ज करती हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। कोई भी उम्मीद नहीं करेगा कि पीपीवी से पहले लिव मॉर्गन की हार होगी। इससे कार्मेला और लिव मॉर्गन की दुश्मनी सभी के बीच चर्चा का विषय बन जाएगी।

3- बियांका ब्लेयर SmackDown में बैकी लिंच पर बुरी तरह हमला करें

WWE SmackDown में बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर की स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाएगा। इस दौरान दोनों का प्रोमो सैगमेंट देखने को मिल सकता है। उनके बीच यहां बहस हो सकती हैं और वो एक-दूसरे की बेइज्जती करते हुए अपनी जीत का दावा कर सकती हैं। अब तक स्टोरीलाइन में बैकी लिंच का पलड़ा भारी रहा है।

इस हफ्ते अगर बियांका ब्लेयर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए बैकी लिंच पर हमला करती हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। Extreme Rules से पहले WWE SmackDown विमेंस चैंपियन को कमजोर दिखाने का निर्णय ले सकता है। WWE को उनके मैच को हाइप करने के लिए इस तरह का सैगमेंट बुक करना होगा।

2- कमांडर अजीज SmackDown में अपोलो क्रूज को धोखा दें

अपोलो क्रूज को कमांडर अजीज के साथ रहने से काफी मदद मिली है। अजीज के पास काफी टैलेंट है और वो अकेले दम पर काफी ज्यादा सफलता हासिल कर सकते हैं। उनके पास बड़ा साइज और खतरनाक मूव्स है। WWE उन्हें सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में पुश दे सकता है।

इसके लिए उन्हें पहले अपोलो क्रूज से अलग होना पड़ेगा। SmackDown में अपोलो क्रूज इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए किंग नाकामुरा को चैलेंज करने वाले हैं। इस मैच के दौरान अजीज अपने साथी को धोखा देकर उनसे अलग हो सकते हैं। अगर SmackDown में अचानक से ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।

1- फिन बैलर SmackDown में रोमन रेंस की बुरी हालत कर दें

SmackDown के एपिसोड में फिन बैलर और रोमन रेंस की दुश्मनी जारी रहेगी। WWE यहां उनके मैच को हाइप करने की कोशिश करेगा। इसी वजह से SmackDown में रोमन रेंस का सैगमेंट देखने को मिल सकता है। वो प्रोमो कट करते हुए फिन बैलर के साथ मैच को लेकर बात कर सकते हैं।

फिन बैलर वहां आकर रोमन की बेइज्जती कर सकते हैं। साथ ही उनपर हमला कर सकते हैं और इस दौरान स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स आकर द उसोज़ को संभाल सकते हैं। अगर SmackDown के एपिसोड में इन सुपरस्टार्स के बीच ब्रॉल होता है तो यह एक बड़ा सरप्राइज होगा। इससे WWE अपने दो चैंपियनशिप मैचों को हाइप कर पाएगा।