5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती है

रोमन और एलेक्सा
रोमन और एलेक्सा

क्लैश ऑफ चैंपियंस करीब है और WWE के पास अब काफी कम समय बचा हुआ है। Raw के अंतिम एपिसोड में WWE ने पीपीवी को हाइप किया था और अब SmackDown के अगले एपिसोड में WWE फिर अपने मैचों के लिए रूचि बढ़ाना चाहेगा। पिछले हफ्ते SmackDown का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ था।

इस वजह से WWE अगले हफ्ते भी शो को खास बनाना चाहेगा। SmackDown के एपिसोड के लिए WWE ने ज्यादा चीजों की घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि किसी तरह से ये एपिसोड बढ़िया बन जाए। रोमन रेंस शो के दौरान नजर आएंगे। साथ ही विमेंस स्टार्स भी एक्शन में नजर आएगी।

ये भी पढ़ें:- 5 बातें जो आपको WWE के नए ग्रुप रेट्रीब्यूशन के मेम्बर्स के बारे में जरूर जाननी चाहिए

अगर WWE अपने इस एपिसोड को खास बनाना चाहता है तो उन्हें कुछ सरप्राइज जरूर बुक करने चाहिए। सरप्राइज और शॉक्स से जरूर ही ये एपिसोड रोचक बनेगा और फैंस क्लैश ऑफ चैंपियंस के लिए उत्साहित होंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो SmackDown के एपिसोड में देखने को मिल सकती है।

5- SmackDown में बिली के की एंट्री हो

कुछ समय पहले WWE ने आइकॉनिक्स को अलग कर दिया था। इसके बाद से बिली के और पैटन रॉयस मैच में साथ नजर नहीं आ रही है। WWE दोनों स्टार्स को अलग करना चाहता है। ऐसे में उनकी नई शुरुआत देखने को मिल सकती हैं।

WWE बिली के को SmackDown में डालकर फैंस को अचानक से सरप्राइज कर सकता है। साथ ही बिली आते ही नेओमी को अपना निशाना बना सकती है और ये SmackDown में आने के बाद उनके लिए अच्छी फ्यूड साबित होगी। ब्लू ब्रांड को कुछ अच्छी विमेंस स्टार्स की जरूरत है और बिली बढ़िया विकल्प होगी।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE से जाने के बाद विंस मैकमैहन और कंपनी की जमकर तारीफ की

4- रोमन रेंस अपने भाई जे उसो पर बुरी तरह हमला करें

रोमन रेंस और जे उसो के बीच मैच के लिए हर कोई उत्साहित है। पिछले हफ्ते रोमन रेंस ने जे उसो को गले लगाया था लेकिन बाद में वो काफी गुस्से में नजर आए थे।

इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। क्लैश ऑफ चैंपियंस के पहले WWE के पास स्टोरीलाइन को अच्छा बनाने का एक ही मौका होगा। ऐसे में रोमन रेंस और जे उसो के बीच अनबन हो सकती हैं और रोमन रेंस बड़े हील की तरह अपने भाई पर हमला कर सकते हैं।

3- बेली के हमले से साशा बैंक्स को निकी क्रॉस बचाएं

क्लैश ऑफ चैंपियंस में निकी क्रॉस का सामना बेली से होने वाला है। इस मैच के लिए ज्यादा बिल्डअप देखने को नहीं मिला है। बेली ने पिछले हफ्ते साशा बैंक्स पर हमला किया था।

कुछ ऐसा ही वो इस हफ्ते भी कर सकती हैं। साथ ही अगर यहां बेली के हमले से साशा बैंक्स को निकी बचाती है तो ये बड़ा सरप्राइज होगा।

ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब ब्रॉक लैसनर ने अपना कैरेक्टर तोड़कर सबको चौंकाया

2- एलेक्सा ब्लिस फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट में नजर आए

एलेक्सा ब्लिस पिछले कुछ समय से अलग बर्ताव कर रही है। साथ ही पिछले दो हफ्ते में उन्होंने दो बार सिस्टर एबीगेल का उपयोग किया है। इस हफ्ते भी ब्लिस एक बड़ा सरप्राइज दे सकती हैं।

इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में अगर फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट में ब्रे वायट के अलावा एलेक्सा ब्लिस भी देखने को मिलती है तो ये बड़ा सरप्राइज होगा।

1- बिग ई को इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल के लैडर मैच में जोड़ा जाएं

बिग ई ने पिछले हफ्ते वापसी थी और शेमस को गाडी में पटक दिया था। इस हफ्ते वो जरूर ही SmackDown में नजर आ सकते हैं। WWE असल में उन्हें पुश देना चाहता है। इस वजह से वो क्लैश ऑफ चैंपियंस का हिस्सा बन सकते हैं।

WWE इस वजह से उन्हें IC टाइटल के लैडर मैच में डाल सकता है। ये सुपरस्टार वहां काफी ज्यादा प्रभावित करेगा। भले ही वो मैच न जीते लेकिन फैंस उनके प्रदर्शन से खुश जरूर होंगे। ये एक सरप्राइज रह सकता है।

ये भी पढ़ें:- जॉन सीना के 5 बड़े और दिलचस्प आईडिया जिनका WWE ने प्रयोग किया