5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

रोमन रेंस और ब्रयान
रोमन रेंस और ब्रयान

स्मैकडाउन के एपिसोड पिछले कुछ समय से रोचक बन गए हैं, इसके बाद भी WWE की व्यूअरशिप 2 मिलियन के आसपास रही है। देखकर लगता है कि डब्लू डब्लू ई (WWE) को रेटिंग्स में बड़ा उछाल लाने के लिए कुछ बड़ा प्लान करना चाहिए। अगर WWE कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज स्मैकडाउन के अगले एपिसोड के लिए प्लान करता है तो शायद कंपनी को बड़ा फायदा हो सकता है।

WWE ने अपने अंतिम 2 एपिसोड काफी अच्छे से प्लान किये थे और फैंस को भी यह शोज़ पसंद आए थे, इस तरह उन्हें आगे भी करना होगा। WWE को स्मैकडाउन के 2 घंटे बहुत अच्छे से प्लान करना पड़ेंगे।

ये भी पढ़ें:- सैथ रॉलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के नए Raw टैग टीम चैंपियन बनने के बाद फैंस की ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

इन सारी चीज़ों को देखते हुए हम बात करने वाले हैं 5 सरप्राइज और चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो स्मैकडाउन के एपिसोड में हो सकती हैं।


#5 एरिक बिशफ टीवी रोल निभाना शुरू कर दें

एरिक बिशफ और पॉल हेमन को WWE ने कुछ महीनों पहले एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप नियुक्त किया था। पॉल हेमन के पास रेड ब्रांड का कार्य है जबकि एरिक ब्लू ब्रांड को देख रहे हैं। खास बात तो यह है कि कंपनी बिशफ को टीवी पर नहीं ला रही है।

वह अपने समय के सबसे बड़े हील मैनेजर रहे हैं और वह स्मैकडाउन को काफी ज्यादा रोचक बना सकते हैं। रॉ रीयूनियन में उन्हें मिले रिएक्शन से भी साफ पता चलता है कि फैंस बिशफ को टेपिंग्स में देखना चाहते हैं।

अगर WWE स्मैकडाउन में एरिक बिशफ को टीवी पर लाता है तो यह काफी चौंकाने वाला माना जाएगा। फिलहाल कोई भी उनके आने की उम्मीद नहीं कर रहा है और उनके आने से फैंस को सरप्राइज मिल जाएगा।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 रोमन रेंस के हमलावर की पूरी जानकारी मिल जाए

स्मैकडाउन के अंत मे पता चला तय की एरिक रोवन जैसा दिखने वाला आदमी रोमन रेंस का हमलावर था। स्मैकडाउन में हमें स्टोरीलाइन आगे बढ़ती हुई दिखाई देने वाली गए। अगर एपिसोड में पता चलता है, कि एरिक रोवन और डेनियल ब्रयान अटैक के पीछे हैं तो यह काफी बड़ा शॉक माना जाएगा। WWE स्टोरीलाइन को जल्दी आगे बढ़ाकर फैंस को चौंका सकता है।


#3 हार्पर की वापसी हो जाए

ल्यूक हार्पर बहुत लंबे समय से बाहर बैठे हैं, कंपनी उनके पास मौजूद टैलेंट को पूरी तरह से बर्बाद कर रही है। WWE में हमें पिछले कुछ समय से कई सारी टीम बनते हुए दिखाई दी है। वह डेनियल ब्रयान और रोवन के साथ मिलकर रोमन रेंस और द उसोज़ के खिलाफ फ़्यूड की शुरुआत कर सकते हैं। अगर हार्पर वापसी करते हैं तो यह चौंकाने वाली चीज़ होगी।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने द रॉक और "स्टोन कोल्ड" स्टीव ऑस्टिन को हराया है

#2 असुका का हील टर्न

असुका और कायरी सेन बहुत लंबे समय से टैग टीम में काम कर रहे हैं। इसके बावजूद भी उनकी जोड़ी विमेंस टैग टीम टाइटल जीतने में असफल रही हैं। मेन रोस्टर पर डेब्यू करने के बाद से ही असुका ने फेस के कैरेक्टर में काम किया है।

WWE उन्हें सही तरह से उपयोग नहीं कर रहा है और अगर इस दौरान उनके कैरेक्टर में बड़ा बदलाव होता है तो यह बड़ा शॉक होगा। अगर वह स्मैकडाउन के हील टर्न लेती है तो हमें भविष्य के उनकी जबरदस्त स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती हैं।


#1 स्टिंग का नाम फायरफ्लाई फन हाउस में लिया जाए

ब्रे वायट ने वापसी के बाद से ही कई सारे लैजेंड सुपरस्टार्स को निशाना बनाया है। कुछ समय पहले उन्होंने स्टिंग के साथ एक मैच भी टीज़ किया था। द फीन्ड का कैरेक्टर डरावना है और स्टिंग का गिमिक भी कुछ ऐसा ही था।

अगर फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट में द स्टिंग का नाम लिया जाता है तो यह चौंकाने वाली चीज़ रहेगी। इससे साफ हो जाएगा कि स्टिंग और वायट के बीच मैच प्लान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने द अंडरटेकर, ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना को हराया है