WWE SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस में मचाया बवाल, मुख्य चैंपियन को लेकर हुई बड़ी गलती

WWE SmackDown में कुछ बड़ी चीज़ें देखने को मिली
WWE SmackDown में कुछ बड़ी चीज़ें देखने को मिली

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी बढ़िया साबित हुआ। WWE ने इस एपिसोड में कुछ धमाकेदार चीज़ें तय की। पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड से हर एक फैन निराश था। हालांकि, इस हफ्ते WWE ने सुधार दर्शाया और एपिसोड रोचक रहा। WWE ने पहले ही एपिसोड के लिए कुछ अहम चीज़ों का ऐलान कर दिया था।

इसी वजह से फैंस की उम्मीदें एपिसोड को लेकर बढ़ गई थी। SmackDown को अच्छा बनाने में रोमन रेंस का अहम किरदार था। इस एपिसोड में WWE ने कुछ नए स्टार्स का भी इस्तेमाल किया। बड़ी बात यह रही कि कुछ टॉप चैंपियंस एपिसोड में नजर नहीं आए। इस कारण कुछ जगहों पर फैंस निराश दिखाई दिए।

SmackDown का एपिसोड जरूर धमाकेदार रहा। हालांकि, हर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह SmackDown के एपिसोड में कुछ मौकों पर WWE ने प्रशंसकों को खुश किया वहीं कुछ मौकों पर उन्हें निराशा मिली। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के अगले एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

1- WWE SmackDown की अच्छी बात: रोमन रेंस और किंग वुड्स की दुश्मनी के संकेत मिलना

SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस की वापसी हुई। उन्होंने एपिसोड की शुरुआत करते हुए एक प्रोमो कट किया और द उसोज़ की हार के बारे में बात की। उस मैच में जिमी उसो पिन हुए थे और इसी वजह से रेंस ने उनसे जवाब की मांग की। इसके बाद न्यू डे ने एंट्री की और फिर किंग वुड्स का जिमी उसो के खिलाफ सिंगल्स मैच तय हुआ। यह सैगमेंट सही मायने में खास था। शर्त यह थी कि अगर जिमी जीते तो फिर वुड्स को रेंस के सामने घुटने टेकने होंगे और अगर वुड्स जीते तो जिमी को किंग के सामने घुटने टेकने होंगे।

मेन इवेंट में दोनों के बीच मैच हुआ और इस शानदार मुकाबले में किंग को जीत मिली। अगर जिमी घुटने टेक देते तो उनके परिवार का अपमान होता। इसी वजह से रोमन रेंस बीच में आए और उन्होंने आकर दोनों स्टार्स की बुरी हालत कर दी। इस दौरान ब्लडलाइन ने किंग्सटन को चोटिल कर दिया और लग रहा है कि अब किंग वुड्स को सिंगल्स स्टार के रूप में पुश मिलेगा और उनका सामना रोमन रेंस से भविष्य में होगा।

1- बुरी बात: शार्लेट फ्लेयर और साशा बैंक्स का नजर नहीं आना

शार्लेट फ्लेयर के पास इस समय SmackDown विमेंस चैंपियनशिप हैं और वो ब्रांड की सबसे अहम स्टार हैं। इसी वजह से उन्हें SmackDown के एपिसोड में नजर आना चाहिए था। वो इस समय UK टूर पर हैं। उनके आने से यह एपिसोड और भी रोचक बनता।

साशा बैंक्स के लिए भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है। SmackDown विमेंस चैंपियनशिप की दुश्मनी सही तरह से आगे बढ़ रही थी लेकिन अचानक से उनकी स्टोरीलाइन को रोकना एक खराब चीज़ है। WWE ने उन्हें अपने अलग टूर पर भेजा है लेकिन SmackDown को भी उनकी जरूरत थी।

2- अच्छी बात: शॉट्जी को पुश मिलना

पिछले हफ्ते शॉट्जी ने शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ मैच लड़ा था। मैच के बाद उन्होंने गुस्से में आकर साशा बैंक्स पर हमला किया था और इसके साथ उनका हील टर्न हो गया था। SmackDown के एपिसोड में WWE ने उन्हें एक टॉप स्टार की तरह बुक किया। उनका सिर्फ एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला था।

उन्होंने इस छोटे से सैगमेंट में सभी फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने अपनी जबरदस्त प्रोमो स्किल्स दर्शाई और देखकर साफ तौर पर लग रहा है कि साशा बैंक्स के साथ उनकी दुश्मनी देखने को मिलेगी। शॉट्जी को Draft के बाद से सिंगल्स स्टार के रूप में पुश मिल रहा है और यह अच्छी चीज़ है।

2- बुरी बात: Hit Row में बी-फैब की कमी नजर आई

Hit Row का कुछ समय पहले ही डेब्यू देखने को मिला था। लग रहा था कि इस फैक्शन के सभी सदस्य जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, WWE ने फैक्शन की अहम सदस्य बी-फैब को रिलीज कर दिया। इसी वजह से SmackDown में वो Hit Row के साथ नजर नहीं आईं और इस चीज़ ने निराश किया।

Hit Row में उनका एक अहम किरदार था। WWE में उनका जिक्र भी नहीं हुआ और Hit Row के थीम सॉन्ग में से भी उन्हें हटा दिया गया। यह Hit Row के फैंस के लिए खराब चीज़ है और मेन रोस्टर पर आते ही इस फैक्शन के लिए मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। देखकर लग रहा है कि WWE ने बी-फैब को रिलीज करके गलती की है।