3 सुपरस्टार्स ने मिलकर रोमन रेंस और उनके भाइयों को पीट-पीटकर किया 'अधमरा', WWE रिंग में मचा जबरदस्त बवाल 

रेंस की हुई पिटाई
रेंस की हुई पिटाई

WWE स्मैकडाउन (Smackdown) का इस हफ्ते का एपिसोड रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं रहा। शुरूआत में वो काफी खुश नजर आए लेकिन मेन इवेंट में बिल्कुल धराशाई हो गए। ऐज (Edge) ने मिस्टीरियो परिवार के साथ मिलकर उनकी जमकर धुनाई कर दी। सबसे बड़ी बात की इस बार द उसोज भी कुछ नहीं कर पाए और उनकी भी पिटाई हुई। पिछले हफ्ते रेंस ब्लू ब्रांड में नजर नहीं आए थे। ऐसा लगा कि इस बार वो ऐज से बदला लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें:Money in the Bank 2020 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले सभी WWE सुपरस्टार्स अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं?

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की हालत हुई खराब

WWE SmackDown की शुरूआत इस हफ्ते रोमन रेंस ने की और उन्होंने ऐज की जमकर बेइज्जती की। रेंस ने कई तरह के आरोप ऐज के ऊपर लगाए। जिमी उसो भी इसके बाद नजर आए। दोनों के बीच इसके बाद काफी बातें हुई। इसके बाद जे उसो की एंट्री हो गई थी। तीनों भाइयों का इस बार फैंस को प्यार देखने को मिला। रोमन रेंस ने द उसोज को गले लगाया। वैसे लंबे समय बाद फैंस को ये चीज देखने को मिली।

ये भी पढ़ें: WWE में भारतीय दिग्गज खली का हुआ खतरनाक मैच, 147 किलो के दिग्गज ने अटैक करते हुए की थी बहुत ही बुरी हालत

द उसोज इसके बाद लगातार ऐज के पीछे पड़ गए थे। ऐज के लॉकर रूम में द उसोज गए लेकिन वहां कोई नहीं था। मेन इवेंट इस बार काफी शानदार हुआ। रोमन रेंस का दांव उनके ऊपर ही भारी पड़ गया। ऐज ने मेन इवेंट में आकर रेंस के ऊपर निशाना साधा। इसके बाद रेंस और द उसोज भी आ गए। ऐज और रेंस के बीच फाइट शुरू हो गई थी। द उसोज रेंस को बचाने गए लेकिन मिस्टीरियो परिवार ने द उसोज पर अटैक कर दिया था।

मिस्टीरियो परिवार ने द उसोज के ऊपर शानदार 619 लगाया। ऐज ने भी इसका पूरा फायदा उठाया और द उसोज को क्रॉस फेस देते हुए उनकी हालत बहुत बुरी कर दी थी। रोमन रेंस की हालत पहले ही खराब हो गई थी और वो स्टेज पर चले गए। स्टेज से रेंस अपने भाइयों की पिटाई होते हुए देख रहे थे। ब्लू ब्रांड में इस बार द उसोज और रेंस की हालत बहुत खराब हो गई। ऐज ने जबरदस्त काम इस बार किया। अब अगले हफ्ते जरूर रोमन रेंस कुछ ना कुछ नया ऐज के खिलाफ करेंगे।

ये भी पढ़ें:WWE दिग्गज को भारतीय सुपरस्टार ने हराया, ब्रॉन स्ट्रोमैन का फूटा गुस्सा, रोमन रेंस के चैंपियनशिप मैच का ऐलान?

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links