Smackdown के जबरदस्त एपिसोड को लेकर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब, रोमन रेंस का भी हुआ जिक्र

SmackDown
SmackDown

SmackDown का एपिसोड जबरदस्त रहा। WWE ने शो की शुरुआत रोमन रेंस से की और यहां पर जे उसो भी नजर आए। साथ ही दोनों सुपरस्टार्स की दुश्मनी अभी तक खत्म नहीं हुई है। रोमन रेंस ने हैल इन ए सैल के लिए जे उसो को टाइटल मैच दिया और उसो ने चुनौती को स्वीकार लिया।

इसके साथ ही जे उसो को SmackDown के इसी एपिसोड में दिग्गज एजे स्टाइल्स पर एक चौंकाने वाली जीत मिली। ओटिस ने एक छोटे मैच में जॉन मॉरिसन को बड़ी आसानी से हराया। अगले हफ्ते वो अपने मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट के लिए कोर्ट में उतरने वाले हैं। शेमस और शॉर्टी जी का भी WWE ने मैच दिखाया।

ये भी पढ़ें- WWE SmackDown रिजल्ट्स: 2 अक्टूबर 2020

एलेक्सा ब्लिस से केविन ओवेंस ने सवाल पूछे और यहां से शॉकिंग चीज़ देखने को मिली। द फीन्ड ने एंट्री की और पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन पर हमला किया। अब एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड साथ आ चुके हैं। दोनों सुपरस्टार्स SmackDown के एपिसोड को भविष्य में और रोचक बनाएंगे।

मिस्ट्री विमेंस सुपरस्टार सामने आयीं। दरअसल, वो कार्मेला थीं और उन्होंने महीनों बाद टेलीविजन पर अपना रिटर्न किया। आने वाले समय में वो रिंग में भी नजर आ सकती हैं। इसके साथ ही जैफ हार्डी और सैमी जेन का शानदार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। खैर, आइए जानते हैं ट्विटर पर SmackDown के एपिसोड को फैंस का किस तरह का रिस्पांस मिला।

WWE SmackDown को किस तरह की प्रतिक्रियाएं मिलीं:

(ट्राइबल चीफ WWE को अपने कंधों पर लेकर चल रहे हैं।)

(इस हफ्ते SmackDown का क्राउड थंडरडोम शुरू होने के बाद से सबसे अच्छा था।)

(ये परिवार की असली लड़ाई है।)

(कोई भी इस समय एलेक्सा ब्लिस से बेहतर नहीं है। वो और ब्रे वायट इस समय WWE में सबसे अच्छी चीज़ है।)

(रोमन आज बढ़िया नजर आ रहे थे।)

(हील रोमन रेंस काफी बढ़िया है.... WWE को ये सालों पहले कर लेना चाहिए था।)

(पॉल हेमन तुम बढ़िया काम कर रहे हो।)

(एलेक्सा ब्लिस हमेशा ही कैरेक्टर को अच्छे से निभाती हैं लेकिन केओ शो कुछ अलग ही रहा। शानदार काम किया गया।)

(एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड की स्टोरीलाइन रोचक और शानदार है।)

(मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा था।)

(एलेक्सा और द फीन्ड बतौर टीम शानदार है।)

(आप ज्यादातर इस तरह के प्रोमो नहीं सुनते होंगे, ये हर तरीके से परफेक्ट था। आज एलेक्सा ब्लिस ने शानदार काम किया।)

(सैमी जेन और जैफ हार्डी का रिंग में तालमेल काफी ज्यादा बढ़िया है। उन्हें साथ देखकर काफी ज्यादा मजा आया।)

(SmackDown खुशनसीब है कि उनके पास ट्राइबल चीफ है।)

Quick Links