WWE न्यूज: SmackDown के ऑफ एयर होने के बाद किस चैंपियन की हुई वापसी ?

Priyam
Enter caption

इस हफ्ते का WWE स्मैकडाउन लाइव शो एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी (पे-पर-व्यू) से पहले का गो-होम शो था। यह शो काफी दिलचस्प था। स्मैकडाउन लाइव के ऑफ एयर होने के बाद पूर्व स्मैकडाउन और रॉ विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर ने तकरीबन एक महीने तक WWE से बाहर रहने के बाद वापसी की।

रेसलमेनिया 35 में बैकी लिंच से मिली हार के बाद शार्लेट फ्लेयर ने अपना स्मैकडाउन विमेंस टाइटल भी गंवाया था और इसके बाद उन्हें ज्यादा रिंग में देखा भी नहीं गया। हालांकि शार्लेट ने मनी इन द बैंक में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीत ली थी, लेकिन बेली ने तभी उन पर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर दिया था, जो कि बेली ने उसी शो में जीता था।

उसके बाद एक महीने के लिए रिंग से दूर होने के पहले शार्लेट का मुकाबला रॉ में बेली और लेसी इवांस के साथ हुआ। आखिरी बार उन्हें रिंग में स्मैकडाउन पर 4 जून को एलेक्सा ब्लिस और कार्मेला के खिलाफ देखा गया था।

यह भी पढ़ें- क्या केविन ओवेंस बन रहे हैं WWE के नए सीएम पंक?

WrestlingInc के अनुसार, शार्लेट ने ब्लू ब्रांड के शो के बाद वापसी की। उन्होंने स्मैकडाउन विमेंस टाइटल के लिए बेली का सामना किया, लेकिन बेली के बेली-टू-बैली मूव से वो मुकाबला हार गईं।

WWE में उनके लिए कोई स्टोरीलाइन न होने और अपने साथी एंड्रेड की मां की मृत्यु के कारण शायद शार्लेट कुछ समय के लिए बाहर थीं।

एक्सट्रीम रूल्स के हैंडीकैप मैच में बेली अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए एलेक्सा ब्लिस और निकी क्रॉस के खिलाफ उतरेंगी। एक्सट्रीम रूल्स 14 जुलाई (भारत में 15 जुलाई) को होने वाला है। एक्सट्रीम रूल्स में देखना होगा कि शार्लेट की क्या भूमिका रहती है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं