WWE SmackDown प्रीव्यू: दिग्गज करेगा अपनी धमाकेदार वापसी, रोमन रेंस को मिलेगा नया दुश्मन?

WWE SmackDown
WWE SmackDown

स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। दरअसल, ये WWE के लिए साल 2021 का पहला शो रहेगा। वो जरूर ही इसे खास बनाना चाहेंगे। WWE ने पहले ही इसके लिए कई बड़ी चीजें तय कर दी है।

SmackDown में एक बड़ा रिटर्न होने वाला है, साथ ही चैंपियन बनने के बाद सुपरस्टार अपना पहला मैच लड़ेगा। इसके साथ ही चैंपियन को नया चैलेंजर मिल सकता है। ऐसे में लग रहा है कि WWE इसे बेहतर और अनोखा बनाना चाहेगा।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

पिछले हफ्ते WWE ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इस हफ्ते भी अच्छे एपिसोड की उम्मीद होगी। खैर, आइए SmackDown के प्रीव्यू पर नजर डालते हैं।

- SmackDown में रोमन रेंस को मिलेगा अगला विरोधी?

रोमन रेंस के पिछले हफ्ते केविन ओवेंस को स्टील केज मैच में हरा दिया। इसके बाद से लग रहा है कि अब शायद रोमन रेंस और केविन ओवेंस की दुश्मनी का अंत हो गया है। खैर, ओवेंस अब जे उसो से बदला लेते हुए नजर आ सकते हैं।

इसके बावजूद रोमन रेंस को अब रॉयल रंबल में टाइटल डिफेंड करने के लिए एक नए चैलेंजर की जरूरत होगी। ऐसे में नंबर 1 कंटेंडर मैच देखने को मिल सकता है। इसके अलावा चांस है कि ओवेंस अपनी दुश्मनी को जारी रखते हुए नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस को लेकर चौंकाने वाला बयान, ल्यूक हार्पर को दी गई श्रद्धांजलि, WWE छोड़ेगा फेमस सुपरस्टार?

देखा जाए तो केविन ओवेंस के अलावा WWE के पास डेनियल ब्रायन के रूप में एक अच्छा विकल्प था। इसके बावजूद वो रॉयल रंबल मैच का हिस्सा रहने वाले हैं। ऐसे में WWE को अब रेंस के लिए एक बेहतर चैलेंजर की तलाश होगी। इसके चलते SmackDown में रोमन का अगला विरोधी सामने आ सकता है। WWE यहां किसी नए चेहरे को लेकर सामने ला सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

- SmackDown में चेल्सी ग्रीन की वापसी

कई हफ्ते पहले चेल्सी ग्रीन SmackDown में डेब्यू करते हुए नजर आई थीं। इस दौरान वो चोटिल भी हो गई थीं और इसके चलते उन्हें आराम लेना पड़ा था। हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी वापसी को घोषणा की।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया था कि वो एक बार फिर अपने डेब्यू करने जा रही हैं। ऐसे में देखना रोचक होगा कि वो किस तरह से अपने रिटर्न को रोचक बना पाती हैं। WWE ने इसकी घोषणा नहीं की है लेकिन ग्रीन ने जरूर प्लान्स साफ कर दिए हैं।

- SmackDown में सैथ रॉलिंस की वापसी

सैथ रॉलिंस SmackDown के एपिसोड में वापसी करने वाले हैं। दरअसल, वो शो की शुरुआत करेंगे और यहां वो प्रोमो कट करते हुए नजर आ सकते हैं। सैथ अंतिम बार सर्वाइवर सीरीज के दौरान नजर आए थे।

ऐसे में छोटे ब्रेक के बाद वो 2021 की जबरदस्त शुरुआत करने के लिए तैयार होंगे। हर कोई उनकी इस वापसी के लिए उत्साहित है। देखना रोचक होगा कि सैथ किस तरह से अपनी स्टोरीलाइन शुरू करने वाले हैं। साथ ही यहां उनके कैरेक्टर में बदलाव देखने को मिल सकता है।

- SmackDown में बिग ई vs किंग कॉर्बिन

SmackDown के एपिसोड के किये बिग ई और किंग कॉर्बिन के बीच मुकाबले की घोषणा हो गयी हैं। दरअसल, पिछले हफ्ते बिग ई और किंग के बीच मैच जरूर टीज़ हुआ था। WWE ने बड़ा मैच तय कर दिया है।

बिग ई ने पिछले हफ्ते सैमी जेन को हराते हुए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। खैर, ये एक नॉन-टाइटल मैच रहने वाला है। मैच में बिग ई की जीत के काफी ज्यादा चांस रहने वाले हैं। इसके बावजूद सैमी जेन की इंटरफेरेंस हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE के फेमस सुपरस्टार ने लगातार दूसरे साल जीता सबसे बड़ा अवॉर्ड, सैथ रॉलिंस के पूर्व साथी ने चौंकाया

Quick Links