WWE SmackDown प्रीव्यू: रोमन रेंस मनाएंगे जीत का जश्न, ड्राफ्ट में मचेगा जबरदस्त बवाल?

WWE SmackDown में कुछ जबरदस्त चीज़ें देखने को मिल सकती है
WWE SmackDown में कुछ जबरदस्त चीज़ें देखने को मिल सकती है

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। इस एपिसोड में ड्राफ्ट का आयोजन देखने को मिलने वाला है और इसी वजह से फैंस मुख्य रूप से उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। हर बार ड्राफ्ट में कई सारे WWE सुपरस्टार्स अपना ब्रांड बदलते हैं और एक नई शुरुआत करते हैं। इसके अलावा कुछ सुपरस्टार्स अपने मौजूदा शो पर बने रहते हैं।

Extreme Rules के बाद यह SmackDown का पहला एपिसोड होगा। WWE कुछ नई स्टोरीलाइंस शुरू कर सकता है वहीं कुछ सुपरस्टार्स की दुश्मनी जारी रह सकती है। WWE ने SmackDown के एपिसोड के लिए ज्यादा चीज़ों का ऐलान नहीं किया है। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड के प्रीव्यू के बारे में बात करने वाले हैं।

- WWE SmackDown में ऐज की वापसी

ऐज की SmackDown में वापसी का ऐलान हो गया है। कुछ हफ्ते पहले Super SmackDown के खास एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने ऐज को हरा दिया था और इसके बाद दिग्गज बुरी तरह चोटिल हो गए थे। उन्हें अस्पताल भेजा गया था और इसी वजह से वो नजर नहीं रहे थे। हालांकि, अब उनकी SmackDown के वापसी देखने को मिलेगी।

वो इस दौरान अपनी चोट और खास तौर पर सैथ रॉलिंस को लेकर बात कर सकते हैं। दोनों के बीच पहले ही दो मैच देखने को मिल चुके हैं। दोनों को एक-एक बार जीत मिली है और सैथ ने उन्हें अंतिम बार मैच लड़ने के लिए चैलेंज किया है। इसी का जवाब ऐज अब SmackDown में दे सकते हैं। वो अपना प्रोमो कट करते हुए सैथ के चैलेंज के बारे में बात कर सकते हैं और उनकी चुनौती को स्वीकार सकते हैं।

दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच पहले भी धमाकेदार मैच हो चुके हैं और उन्हें अंतिम बार रिंग में आमने-सामने देखना काफी ज्यादा खास रहेगा। WWE इस सैगमेंट में सैथ रॉलिंस को भी जोड़ सकता है। इससे उनका यह सैगमेंट और भी ज्यादा बेहतर बन पाएगा। वो एक-दूसरे पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं।

- SmackDown विमेंस चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन

SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच Extreme Rules में मैच देखने को मिला था। इस मैच में साशा बैंक्स की इंटरफेरेंस हुई थी और मैच का सही तरह से नतीजा नहीं निकल पाया था। बैंक्स ने मैच के बाद बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर दोनों पर हमला किया था।

SmackDown में उनकी स्टोरीलाइन जारी रह सकती है। साशा बैंक्स SmackDown में नजर आने वाली हैं। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट द्वारा इस बात की जानकारी दी। इस दौरान बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर उनके सैगमेंट का हिस्सा बन सकती हैं। WWE तीनों सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाना चाहेगा। इसी वजह से SmackDown में उनका सैगमेंट देखने को मिल सकता है।

- SmackDown में रोमन रेंस का प्रोमो सैगमेंट

Extreme Rules 2021 में रोमन रेंस को एक बड़ी जीत मिली थी। उन्होंने 'डीमन' फिन बैलर को हराकर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन कर लिया था। SmackDown में रोमन रेंस और द उसोज़ अपनी-अपनी जीत को सेलिब्रेट कर सकते हैं। अब रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की स्टोरीलाइन आगे बढ़ेगी।

दोनों के बीच Crown Jewel में मैच देखने को मिलेगा। हालांकि, रोमन रेंस के इस सैगमेंट में फिन बैलर भी नजर आ सकते हैं और वो रोमन रेंस को अंतिम बार मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। WWE इस सैगमेंट के दौरान ब्रॉक लैसनर का भी इस्तेमाल कर सकता है। रोमन रेंस की बुकिंग के लिए WWE के पास काफी विकल्प है।

- SmackDown में ड्राफ्ट का आयोजन

SmackDown के एपिसोड से WWE ड्राफ्ट की शुरुआत देखने को मिलेगी। WWE इसे काफी ज्यादा हाइप कर रहा है। SmackDown के अलावा Raw के अगले एपिसोड में आधे ड्राफ्ट का आयोजन होगा। इस समय सभी की निगाहें SmackDown पर टिकी हुई है। कई सारे सुपरस्टार्स अपनी नई शुरुआत कर सकते हैं।

ढेरों सुपरस्टार्स अपने ब्रांड पर बने रह सकते हैं वहीं कुछ सुपरस्टार्स को दूसरे शो पर कदम रखना पड़ सकता है। इसी वजह से WWE ड्राफ्ट को लेकर फैंस को रुचि रहती है। ढेरों सुपरस्टार्स इस समय ड्राफ्ट को हाइप कर रहे हैं। SmackDown की शुरुआत ही ड्राफ्ट के साथ हो सकती है।