WWE SmackDown प्रीव्यू: रोमन रेंस की होगी बुरी हालत, दिग्गज को मिलेगी चौंकाने वाली हार?

SmackDown
SmackDown

स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। Hell in a Cell पीपीवी धीरे-धीरे करीब आ रहा है और इसके लिए अबतक काफी कम मैचों की घोषणा देखने को मिली है। SmackDown से अबतक सिर्फ एक मैच तय हुआ और WWE इस समय कई स्टोरीलाइंस आगे बढ़ा रहा है।

इस वजह से SmackDown में कुछ मुकाबलों की घोषणा होने के चांस रहेंगे। ब्लू ब्रांड का अंतिम एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहा था। WWE ने मेन इवेंट में सभी को चौंका दिया। इसके अलावा अन्य स्टोरीलाइन भी आगे बढ़ी थी। हर कोई चाहता है कि SmackDown का अगला एपिसोड जबरदस्त साबित हो।

ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गया

इससे फैंस Hell in a Cell के लिए आकर्षित होंगे और WWE को भी SmackDown द्वारा फायदा होगा। कुछ बड़े मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन किया जा सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के अगले एपिसोड के प्रीव्यू के बारे में बात करने वाले हैं।

- SmackDown में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs चैड गेबल और ओटिस

स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और अल्फा अकेडमी के बीच मैच तय हो गया है। पिछले हफ्ते चैड गेबल ने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को उनके साथ जुड़ने का ऑफर दिया था। उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया और गेबल की बेइज्जती भी की। इसके बाद ओटिस ने आकर पूर्व Raw टैग टीम चैंपियंस पर बुरी तरह हमला किया।

ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगी

स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने बैकस्टेज प्रोमो कट करते हुए मैच की घोषणा की। दोनों टीमों के बीच मुकाबले के लिए अच्छी हाइप तैयार हो चुकी है। उनका मुकाबला काफी शानदार रह सकता है। इस मैच में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स की जीत के चांस ज्यादा रहेंगे क्योंकि उनके पास अल्फा अकेडमी से ज्यादा बेहतर तालमेल है। खैर, SmackDown में यह मुकाबला सभी फैंस को प्रभावित कर सकता है।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

- केविन ओवेंस vs सैमी जेन?

पिछले हफ्ते केविन ओवेंस को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में अपोलो क्रूज से हार मिली थी। इस मैच के बाद सैमी जेन ने आकर ओवेंस पर बुरी तरह हमला किया। दोनों के बीच काफी महीनों से दुश्मनी देखने को मिल रही थी और लग रहा था कि इसका अंत हो गया है। खैर, सैमी का बदला अभी पूरा नहीं हुआ है।

SmackDown में केविन ओवेंस और सैमी जेन आमने-सामने आ सकते हैं। दोनों दिग्गज मिलकर एक जबरदस्त मैच दे सकते हैं। इस मुकाबले के साथ उनकी स्टोरीलाइन का अंत हो जाना चाहिए क्योंकि वो दोनों काफी मैच लड़ चुके हैं। इस मुकाबले में ओवेंस की जीत के चांस ज्यादा रहेंगे। सैमी जेन मैच हारकर फैंस को चौंका सकते हैं।

- SmackDown में सिजेरो की वापसी?

SmackDown के एपिसोड में सिजेरो की वापसी होने के चांस काफी ज्यादा है। दो हफ्ते से यह दिग्गज सुपरस्टार WWE से दूर है और अब वो वापसी कर सकते हैं। सैथ रॉलिंस ने सिजेरो को चोटिल कर दिया था और इसी वजह से पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन SmackDown में दिखाई नहीं दे रहे हैं।

अब वो SmackDown में दिखाई दे सकते हैं। सिजेरो आकर प्रोमो कट कर सकते हैं और सैथ रॉलिंस को Hell in a Cell पीपीवी में एक सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। इस सैगमेंट में सैथ रॉलिंस आकर उनकी चुनौती को स्वीकार कर सकते हैं। सिजेरो की वापसी से फैंस जरूर खुश होंगे।

- SmackDown में रोमन रेंस का सैगमेंट?

रोमन रेंस ने पिछले हफ्ते सभी को चौंका दिया था। उन्होंने इवेंट में चल रहे SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच में आकर रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक पर बुरी तरह हमला किया। जिमी उसो को रोमन रेंस की हरकत पसंद नहीं आई थी। खैर, SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस का सैगमेंट देखने को मिल सकता है।

इस दौरान वो द उसोज़ को बुला सकते हैं। रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक भी सैगमेंट का हिस्सा बनकर रोमन रेंस से बदला ले सकते हैं। वो मिलकर यूनिवर्सल चैंपियन पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। इससे उनके बीच दुश्मनी आगे बढ़ेगी। साथ ही WWE के लिए Hell in a Cell में टाइटल मैच बुक करने की राह आसानी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं