WWE SmackDown प्रीव्यू: 81 दिनों बाद दिग्गज करेगा अपनी वापसी, रोमन रेंस लेंगे दुश्मन से बदला?

WWE
WWE

स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा खास रहने वाला है। WWE ने इसके लिए अबतक ज्यादा चीज़ों की घोषणा नहीं की है। WWE जरूर ही यहां अपने फैंस के लिए कुछ बड़े सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। पिछले कुछ समय से SmackDown के एपिसोड काफी ज्यादा रोचक रहे हैं। फैंस को Raw से ज्यादा SmackDown के एपिसोड पसंद आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- जॉन सीना का चौंकाने वाला बयान, अंडरटेकर पर साधा गया निशाना, भारतीय सुपरस्टार करेगा WWE में डेब्यू?

ऐसे में उम्मीद होगी कि इस हफ्ते भी WWE अपने फैंस को बेहतर शो देकर प्रभावित करें। पिछले हफ्ते SmackDown का एपिसोड काफी शानदार रहा था। WWE ने बड़े रिटर्न, टाइटल मैच और खास सैगमेंट तय करके उसे बेहतर बनाया था। SmackDown के इस एपिसोड में भी बड़ा रिटर्न देखने को मिलने वाला है। खैर, आइए SmackDown के इस एपिसोड के प्रीव्यू पर नजर डालते हैं।

- SmackDown में सैथ रॉलिंस की होगी वापसी

महीनों बाद WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक सैथ रॉलिंस WWE के SmackDown ब्रांड में अपनी वापसी करने वाले हैं। Royal Rumble में रॉलिंस ने 29वें स्थान पर एंट्री करते हुए सबको सरप्राइज कर दिया था। इसके बाद SmackDown के अंतिम एपिसोड में वो नजर नहीं आए। इसके बावजूद अब SmackDown में उनकी वापसी होगी।

ये भी पढ़ें:- हाल ही में WWE रिंग तोड़ने वाले 154 किलो के फेमस रेसलर ने की सगाई, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

सैथ रॉलिंस जरूर ही अपने रिटर्न को धमाकेदार बनाना चाहेंगे। खैर, वो अपने हील कैरेक्टर में ही दिखाई दे सकते हैं क्योंकि Royal Rumble में भी वो उसी कैरेक्टर में आए थे। हर कोई उन्हें WWE में देखना पसंद करता है और वो यहां से एक नई स्टोरीलाइन की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं। उनके पास डेनियल ब्रायन, ओटिस, बिग ई समेत अन्य कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ दुश्मनी करने के विकल्प है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

- SmackDown में बिग ई को कोई नया चैलेंजर मिलें?

SmackDown के अंतिम एपिसोड में बिग ई ने एक ट्रिपल थ्रेट इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में सैमी जेन और अपोलो क्रूज को पराजित किया था। साथ ही अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। ऐसे में अब बिग ई को किसी नए सुपरस्टार की ओर से चुनौती मिल सकती हैं। उन्हें सैथ रॉलिंस, सिजेरो, डेनियल ब्रायन या शिंस्के नाकामुरा चैलेंज कर सकते हैं।

Elimination Chamber के लिए बिग ई को SmackDown द्वारा अच्छा विरोधी मिल सकता है। अगर अपोलो क्रूज एक बार फिर बिग ई को चैलेंज करते हैं तो भी शायद ही फैंस इससे निराश होंगे। इसके बावजूद अगर बिग ई की IC चैंपियनशिप के लिए एक फ्रेश स्टोरीलाइन देखने को मिलती हैं तो ये शानदार चीज़ रहेगी।

- SmackDown में साशा बैंक्स को बियांका ब्लेयर से चैलेंज मिल जाएं?

साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर का पिछले हफ्ते सैगमेंट देखने को मिला था। इस दौरान कार्मेला भी वहां नजर आई थीं। ब्लेयर ने इस दौरान WrestleMania के लिए अपने विरोधी की घोषणा नहीं की थी। इसके साथ ही Raw के एपिसोड में भी वो बैकस्टेज इंटरव्यू के दौरान Raw विमेंस चैंपियन असुका के साथ नजर आई थीं।

उस सैगमेंट से जरूर ही संकेत मिले कि ब्लेयर Raw विमेंस चैंपियन को चुनौती देने के मूड में नहीं है। ऐसे में वो अब ज्यादा वक्त गंवाए SmackDown के एपिसोड में भी साशा बैंक्स को WrestleMania के लिए चैलेंज कर सकती हैं। हर किसी को साशा और ब्लेयर के बीच मैच देखना है और SmackDown में ये कंफर्म हो सकता है।

- SmackDown में रोमन रेंस और जे उसो मिलकर केविन ओवेंस पर जबरदस्त हमला करें?

Royal Rumble में रोमन रेंस ने केविन ओवेंस को पराजित कर दिया था। इसके बाद लग रहा था कि दुश्मनी का अंत हो जाएगा। खैर, SmackDown के अंतिम एपिसोड में केविन ओवेंस ने रोमन रेंस पर पीछे से आकर स्टनर लगा दिया था। ऐसे में अब द ट्राइबल चीफ जरूर ही अपनी इस बेइज्जती का बदला लेना चाहेंगे।

वो यहां अपने भाई जे उसो को केविन ओवेंस को ढूंढने और उनकी बुरी हालत करने का आदेश दे सकते हैं। साथ ही रोमन रेंस बाद में खुद भी केविन ओवेंस पर हमला कर सकते हैं। WWE अपने सबसे बड़े पीपीवी WrestleMania से पहले रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच एक और मैच बुक कर सकता है।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

Quick Links