WWE SmackDown प्रीव्यू: रोमन रेंस लेंगे अपने दुश्मन से बदला, दिग्गज मचाएगा जबरदस्त बवाल

WWE
WWE

स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने इस एपिसोड के लिए पहले ही बड़ी घोषणा कर दी हैं। असल में ये SmackDown का थ्रोबैक शो रहेगा। इसमें SmackDown के वर्तमान सुपरस्टार्स पुराने ग्राफिक्स और रिंग समेत अन्य चीज़ों के साथ दिखाई देने वाले हैं। देखा जाए तो SmackDown का पूरा लुक बदल जाएगा।

पिछले हफ्ते SmackDown का एपिसोड शानदार रहा था। दरअसल, लंबे समय बाद WWE ने SmackDown का एपिसोड खास बनाया था। इसके साथ ही उन्होंने थ्रोबैक एपिसोड के लिए भी घोषणा कर दी थी। एक बड़ा WrestleMania रीमैच भी देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा ब्लू ब्रांड में चल रही अन्य स्टोरीलाइन भी आगे बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 साल पहले भारतीय सुपरस्टार ने रचा था बड़ा इतिहास, सभी को चौंकाते हुए पहली बार जीती थी WWE चैंपियनशिप

SmackDown का अगला एपिसोड शानदार और रोचक मैचों और सैगमेंट्स से भरा रह सकता है। इसके साथ ही WWE अपने प्रशंसकों को पुरानी फिलिंग देते हुए भी दिखाई दे सकता है। खैर, इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के अगले और खास एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालने वाले हैं।

- SmackDown में रोमन रेंस का प्रोमो सैगमेंट?

पिछले हफ्ते रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में डेनियल ब्रायन को पराजित कर दिया था। मैच में नियम के अनुसार डेनियल ब्रायन अब आधिकारिक रूप से SmackDown ब्रांड का हिस्सा नहीं है। रोमन रेंस को एक बड़ी जीत मिली थी और उन्होंने मैच के बाद डेनियल ब्रायन पर स्टील चेयर से हमला भी किया था।

ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की पत्नी सेबल के बारे में 5 बड़ी बातें जो शायद आपको पता नहीं होगी

इस दौरान उन्होंने सिजेरो की भी बुरी हालत कर दी थी। देखा जाए तो अब रोमन रेंस SmackDown के एपिसोड की शुरुआत कर सकते हैं। वो SmackDown में आकर डेनियल ब्रायन की हार होने को लेकर चर्चा कर सकते हैं। साथ ही खुद की तारीफें कर सकते हैं। इस दौरान सिजेरो भी इंटरफेयर कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

- SmackDown में अपोलो क्रूज का बड़ा मैच तय हो जाएं

इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल की स्टोरीलाइन में अब दो से ज्यादा सुपरस्टार्स जुड़ गए हैं। अपोलो क्रूज और बिग ई दुश्मनी का हिस्सा थे। इसके बावजूद अब सैमी जेन और केविन ओवेंस भी इसका हिस्सा बन गए है। अपोलो क्रूज ने बिग ई को WrestleMania में पराजित करते हुए टाइटल जीती थी।

इसके साथ ही सैमी जेन और केविन ओवेंस के बीच भी मैच देखने को मिला था। खैर, Backlash पीपीवी काफी ज्यादा करीब है। ऐसे में इन चारों सुपरस्टार्स के बीच स्टोरीलाइन आगे बढ़ सकती हैं। साथ ही उनका मुकाबला भी तय हो सकता है। अपोलो क्रूज को इसके बाद Backlash में 3 अन्य स्टार्स के खिलाफ टाइटल डिफेंड करना पड़ सकती हैं।

- SmackDown में बेली और बियांका ब्लेयर का सैगमेंट?

बियांका ब्लेयर अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को बेली के खिलाफ Backlash में डिफेंड करने वाली हैं। बेली काफी समय से मुख्य टाइटल की स्टोरीलाइन से दूर है। ऐसे में अभी उन्हें शामिल किया गया है। पिछले हफ्ते दोनों एक मिक्स्ड टैग टीम मैच का हिस्सा थीं जहां ब्लेकर के पक्ष में निर्णय देखने को मिला था।

इस हफ्ते उनका एक प्रोमो सैगमेंट देखने को मिल सकता है। इस दौरान वो एक-दूसरे को लेकर प्रोमो कट कर सकती हैं। साथ ही बेली और बियांका ब्लेयर इस दौरान फाइट भी कर सकती हैं। उनके बीच जबरदस्त तरीके से ब्रॉल देखने को मिल सकता है। इससे उनके मैच को जबरदस्त हाइप मिलेगी।

- SmackDown में सैथ रॉलिंस vs सिजेरो

SmackDown के एपिसोड के लिए सैथ रॉलिंस और सिजेरो के बीच मैच तय हो गया है। WrestleMania में दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक शानदार मुकाबला देखने को मिला था। इस दौरान सिजेरो ने सैथ को पराजित कर दिया था। खैर, बाद में दोनों ही सुपरस्टार्स की दुश्मनी जारी रही हैं क्योंकि सैथ बदला लेना चाहते हैं।

ऐसे में उनके बीच पिछले हफ्ते ये मैच तय हो गया। उनके बीच ये मुकाबला जरूर ही जबरदस्त रह सकता है। इस दौरान हर कोई उम्मीद करेगा कि सिजेरो की फिर जीत हो जाएं। इसके बावजूद सैथ रॉलिंस बढ़िया तरह से टक्कर देते हुए दिखाई दे सकते हैं। मैच में रोमन रेंस की इंटरफेरेंस हो सकती हैं और वो सिजेरो की हार का कारण भी बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं