SmackDown में द रेट्रीब्यूशन ने डेब्यू करते हुए मचाई तबाही

इस हफ्ते SmackDown का अंत काफी खतरनाक तरीके से हुआ
इस हफ्ते SmackDown का अंत काफी खतरनाक तरीके से हुआ

इस हफ्ते हुए स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा और मेन इवेंट में जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। SmackDown में नए फैक्शन द रेट्रीब्यूशन ने डेब्यू करते हुए खतरनाक तबाही मचाते हुए पूरी रिंगसाइड एरिया को तहस-नहस कर दिया।

दरअसल WWE SmackDown के मेन इवेंट में द हैवी मशीनरी vs द मिज और जॉन मॉरिसन के बीच मैच चल रहा था। मैच के अंतिम समय में मैंडी रोज ने आकर सोन्या डेविल के ऊपर अटैक कर दिया था, जिसके बाद मैच को वहीं रोक दिया गया। हालांकि इन दोनों ने लड़ना जारी रखा और सभी ने इन दोनों को अलग करने का प्रयास किया। मैंडी रोज और सोन्या डेविल की फाइट बैकस्टेज तक चलती रही।

SmackDown में डेब्यू करते हुए द रेट्रीब्यूशन में मचाया तहलका

बैकस्टेज एक दम लाइट बंद हुई और जब वो लाइट वापस आई, तो रिंग साइड एरिया में द रेट्रीब्यूशन में क्राउड एरिया के जरिए रिंग में एंट्री की। उनके डर से सबसे पहले दोनों कमेंटेटर्स (माइकल कोल और कोरी ग्रेव्स) वहां से भाग गए। इसके बाद इस ग्रुप ने कैमरा पर्सन को अपना शिकार बनाया, लेकिन वो भी किसी तरह खुद को बचाते हुए वहां से भाग गए।

इस ग्रुप में कुल मिलाकर 5 सुपरस्टार्स नजर आ रहे थे, जिसमें 3 मेंस और 2 विमेंस सुपरस्टार्स नजर आ रही थीं। हालांकि यह सभी अपना मार्क छोड़ने के इरादे से आए थे। वो लगातार रिंग में चिल्ला रहे थे कि यह उनका हाउस है। इन सभी मेंबर्स ने ब्लैक हुडी और चेहरे पर मास्क पहना हुआ था।

यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- 7 अगस्त, 2020

और उन्होंने इसके बाद NXT सुपरस्टार्स के क्राउड और क्रू मेंबर्स पर अटैक कर दिया। यह इतने में ही नहीं रुके और इसके अलावा उन्होंने कमेंटेटर टेबल को भी तोड़ दिया।

द रेट्रीब्यूशन अपने साथ केंडो स्टिक, स्प्रे और पाइप लेकर भी आए थे। उन्होंने रेड, ब्लैक और ब्लू स्प्रे के कैंस निकाल लिए। इसके बाद वो अपना नाम और एंटी WWE सिंबल रिंग, रैंप पर और ग्लास पर स्प्रे कर दिया।

SmackDown के एरीना का डिस्ट्रक्शन जारी रहा और उन्होंने चेनसो निकाल लिया, जिससे सब हाइप हो गए। उन्होंने रोप्स को काटना शुरू कर दिया, जिससे पूरी रिंग को डिस्ट्रॉय कर दिया गया। इसी के साथ SmackDown के शो का अंत भी हुआ।

निश्चित ही अब देखना होगा कि WWE SmackDown में इतनी तबाही मचाने के बाद द रेट्रीब्यूशन का अगला शिकार कौन होता है।

Quick Links