WWE SmackDown में Big E की गर्दन टूटने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

WWE SmackDown में बिग ई बुरी तरह चोटिल हुए
WWE SmackDown में बिग ई बुरी तरह चोटिल हुए

WWE SmackDown का एपिसोड काफी बढ़िया रहा। स्मैकडाउन (SmackDown) में बिग ई (Big E) बुरी तरह चोटिल हो गए। दरअसल, न्यू डे (New Day) का रिज हॉलैंड (Ridge Holland) और शेमस (Sheamus) के खिलाफ मैच देखने को मिला था। इस दौरान हॉलैंड ने रिंगसाइड पर सुप्लेक्स लगाया। बिग ई की लैंडिंग गर्दन के बल हुई और इसी कारण वो चोटिल हो गए।

उन्हें मैच छोड़कर बैकस्टेज जाना पड़ा। बिग ई को काफी गहरी चोट आई और इसी कारण ट्विटर पर वो चर्चा का विषय बन गए हैं। हर कोई पूर्व WWE चैंपियन की चोट के बारे में बात कर रहा है। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करेंगे।

WWE SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(बिग ई के स्वास्थ्य में जल्दी सुधार के लिए विश करता हूँ। यह देखना काफी मुश्किल है लेकिन उम्मीद है कि सबकुछ बढ़िया रहेगा।)

(मैं माफी चाहूंगा, अगर मैं गुस्से में नजर आऊं तो लेकिन रिज हॉलैंड को मेन रोस्टर पर नहीं बुलाना चाहिए था। उन्होंने कई सारे रेसलर्स को खतरे में डाला है और इसके बावजूद भी उनके पास नौकरी है। मैं बिग ई की हेल्थ में तेजी से सुधार की दुआ करता हूँ लेकिन यह बिल्कुल सही नहीं है।)

(हे भगवान, कृपया बिग ई का ख्याल रखो और उनकी गर्दन को फिर 100% तक सही कर दो। यह काफी डरावना है। हम प्रशंसकों को खुश करने के लिए रेसलर्स अपने शरीर के साथ जोखिम उठाते हैं। किंग बिग ई के लिए ढेर सारा प्यार।)

(SmackDown में उस हादसे के बाद मैं बिग ई की तेजी से रिकवरी की प्रार्थना करता हूँ। मुझे उनके बारे में सबसे अच्छी चीज़ यह लगती है कि सबसे खराब परिस्थिति में भी वो सकारात्मक और प्रेरणादायक दिखाई देते हैंं।)

(मुझे बिग ई के लिए काफी ज्यादा बुरा लग रहा है। वो यह चीज़ डिजर्व नहीं करते हैं और हमें WrestleMania में न्यू डे का 3v3 टैग टीम मैच देखने को मिलने वाला था।)

(बिग ई के लिए मेरी प्रार्थनाएं हैं। यही होता है जब विंस मैकमैहन प्रोफेशनल रेसलर्स को लड़ने का मौका देने के बजाय एथलीट्स को रेसलिंग करने की ट्रेनिंग देते हैं। मुझे बिग ई पसंद है। शर्म की बात है कि रिज हॉलैंड जैसे नए रेसलर ने उनके साथ ऐसा किया।)