WWE Super ShowDown में ब्रॉक लैसनर द्वारा रिकोशे को 1 मिनट 30 सेकेंड्स में हराने की 5 बड़ी वजह 

WWE Photo

सऊदी अरब में ब्रॉक लैसनर और रिकोशे के बीच WWE चैंपियनशिप मैच हुआ था। इसमें लैसनर ने जीत दर्ज की। सभी जानते थे वह इस मैच में जीतने वाले हैं और इस वजह से किसी को झटका नहीं लगा। मगर फैंस तब चौंक गए जब ये मैच 2 मिनट तक भी नहीं चला। रिकोशे, लैसनर के खिलाफ टिक नहीं पाए और तुरंत ही हार गए थे।

ये भी पढ़ें: 5 चीज़ें जो WWE ने Super ShowDown 2020 के शो के जरिये इशारों-इशारों में बताई

अब सभी जानते हैं कि द बीस्ट किस तरह के रेसलर हैं। मगर ऐसी कौनसी वजह हो सकती है जिससे रिकोशे को इतनी जल्दी हार मिली? मैच से पहले उन्होंने कई वादे किये थे मगर किसी पर भी खड़े नहीं उतर सके।

आइये जानें सुपर शोडाउन में लैसनर के अपने मैच को 1 मिनट 30 सेकेंड्स में जीतने की कुछ वजह।

#5 शो ज्यादा समय तक नहीं चले

A quick night

WWE का पे-पर-व्यू मॉडल काफी समय पहले ही बदल गया था। इंडिया में तो हमें शोज सोनी तेन पर देखने को मिल जाते हैं। मगर अमेरिका और यूके जैसे देशों में ऐसा नहीं होता है। वहां के फैंस को WWE नेटवर्क को जॉइन करना होता है। खुदका नेटवर्क होने के कारण WWE को टाइम की परवाह नहीं करनी पड़ती है।

वो शो को जितना लंबा रखना चाहे, रख सकते हैं। मगर इससे फैंस को काफी परेशानी होती है। सुपर शोडाउन एक बड़ा शो था और इसके टाइम को कम करने के लिए ही शायद रिकोशे को जल्दी हारना पड़ा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#4 रिकोशे और लैसनर के बीच का बड़ा अंतर

Dominance

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, बॉक्सिंग और दूसरे स्पोर्ट्स में परफॉर्मर्स के वजन पर काफी ध्यान दिया जाता है। UFC में लैसनर हैवीवेट डिवीजन में थे। इस वजह से वह हैवीवेट टाइटल जीत पाए। अगर वह किसी और डिवीजन में होते तो उनको उस तरह के फाइटर्स के खिलाफ ही लड़ने दिया जाता।

मगर WWE में ऐसा नहीं होता है। यहाँ कोई भी रेसलर किसी के खिलाफ भी लड़ सकता है। लैसनर और रिकोशे में कई बड़े अंतर हैं। सबसे पहला ये कि लैसनर उनसे काफी ज्यादा ताकतवर हैं। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में बैकग्राउंड होने के कारण रिकोशे के खिलाफ उनकी हार का कोई मतलब नहीं बनता। इस वजह से रिकोशे को ही हारना पड़ा।

#3 अभी रिकोशे, ब्रॉक लैसनर के लेवल तक नहीं पहुंचे हैं

Brock Lesnar standing tall on RAW

WWE में कुछ ही रेसलर्स हैं जो ब्रॉक लैसनर के खिलाफ जीत दर्ज सकते हैं। लैसनर काफी मशहूर हैं और ऐसे ही कोई उन्हें नहीं हरा सकता है। यहाँ तक कि कंपनी के सबसे बड़े चेहरे रोमन रेंस को भी कई बार मौके मिलते रहे जबतक उन्होंने लैसनर को हरा नहीं दिया। रिकोशे और लैसनर एक ऐसा मैच था जिसमें लगभग हर फैन द बीस्ट को ही जानता था।

सऊदी अरब के फैंस रिकोशे को अच्छे से नहीं जानते हैं। अगर वह मौजूदा WWE चैंपियन के खिलाफ जीत दर्ज लेते तो इससे लैसनर के किरदार को बहुत बड़ा झटका लगता।

#2 रिकोशे के किरदार को नई दिशा देने के लिए

Ricochet flies high

अक्सर ऐसा होता है कि एक बेबीफेस रेसलर लगातार हारता रहे। फिर जाके वह अचानक से कंपनी का बड़ा स्टार बन जाए। बैकी लिंच के साथ भी ऐसा ही हुआ था। उनके किरदार को काफी नुकसान हुआ। मगर सिर्फ एक रात ने सब बदल दिया। एकदम से पूरा WWE यूनिवर्स उनका फैन बन गया और अब वह विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी रेसलर हैं।

लैसनर के खिलाफ हरने के रिकोशे के किरदार को एक नयी दिशा दी जा सकती है। इस हार से वह परेशान होकर कुछ ऐसा कर सकते हैं जिससे सभी का ध्यान उनपर जाएं। कुछ समय पहले मर्फी ने भी ऐसा ही किया था। कई हफ़्तों तक लगातार हारने के बाद उन्होंने हील टर्न किया। तबसे लेकर अभी तक वह हारे नहीं हैं।

#1 रेसलमेनिया से पहले उन्हें और ताकतवर दिखाने के लिए

Has his time come?

रेसलमेनिया के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर का मैच ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ होगा। अफवाहों के अनुसार इस मैच में विंस मैकमैहन, मैकइंटायर को नया WWE चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं।

रॉयल रंबल में अपने आप को साबित किया था। आते ही लैसनर जैसे रेसलर को एलिमिनेट करना बहुत बड़ी बात होती है। मगर लैसनर को अपने आप को साबित करने की कोई जरूरत नहीं है। वह ताकतवर हैं और सब इस बात को जानते हैं।

मगर स्टोरीलाइन में उन्होंने अपने रेसलर्स को बुरी तरह हराना जरूरी है। सिर्फ इसी तरीके से रेसलमेनिया में मैकइंटायर को लैसनर पर जीत दर्ज करने के बाद सबसे ज्यादा फायदा होगा।

Quick Links