ब्रॉक लैसनर द्वारा किए गए बवाल और डीमन किंग की वापसी से WWE को हुआ फायदा, SmackDown की रेटिंग्स आई सामने

WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा
WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही जबरदस्त रहा। फैंस को बड़े सरप्राइज मिले और एक्शन में भी मजा आया। व्यूअरशिप के मामले में भी WWE को फायदा हुआ। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप 2.217 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो 3.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप 2.147 मिलियन थी।

WWE को ब्लू ब्रांड से हुआ फायदा

ब्लू ब्रांड का एपिसोड इस बार काफी तगड़ा था। सोशल मीडिया पर भी इसकी तारीफ की गई। सबसे बड़ी बात इस एपिसोड के लिए WWE ने पहले से कई ऐलान कर दिए थे क्योंकि ये एपिसोड दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एरीना MSG में हुआ था। पहले घंटे में व्यूअरशिप 2.206 मिलियन रही और दूसरे घंटे में ये 2.227 मिलियन पहुंच गई।

शो की शुरूआत रोमन रेंस ने की थी। इसके बाद लैसनर भी आए। लैसनर ने रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी। लैसनर ने जे उसो और जिमी उसो के ऊपर सुपलैक्स भी लगाया। पॉल हेमन और रेंस की हालत भी उन्होंने खराब कर दी थी। ब्लू ब्रांड में हुआ ये पहला सैगमेंट बहुत अच्छा था क्योंकि इसमें लैसनर ने बवाल मचाया था।

शो में कुछ अच्छे मैच भी देखने को मिले। बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग भी हुई। ऐज और सैथ रॉलिंस के बीच एक बार फिर धमाकेदार मैच हुआ। ऐज की गर्दन में इस बार चोट लग गई और ये देखकर खुद रॉलिंस भी परेशान हो गए थे।

मेन इवेंट बहुत जबरदस्त रहा। द उसोज और स्ट्रीट प्रॉफिट्स के बीच चैंपियनशिप मैच हुआ। रोमन रेंस ने इस मैच में दखलअंदाजी कर दी और मैच डिस्क्वालिफाई हो गया। इसके बाद डीमन किंग बैलर ने जबरदस्त एंट्री की। फिन बैलर 27 महीनों बाद डीमन अवतार में नजर आए। रेंस ये देखकर घबरा गए थे।

कुल मिलाकर देखा जाए तो ब्लू ब्रांड के एपिसोड से WWE को इस बार फायदा हुआ। Raw और NXT की हालत इस समय काफी खराब चल रही है। दोनों ब्रांड्स की व्यूअरशिप में इस बार काफी गिरावट देखने को मिली।

Quick Links