WWE न्यूज: विंस मैकमैहन जल्द ही Raw के इस सुपरस्टार को NXT में भेजेंगे?

Vince sending a superstar back

बॉबी लैश्ले के मैनेजर लियो रश हाल ही में काफी चर्चाओं में रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार लियो रश के बैकस्टेज कई रैसलर्स के साथ पंगे हो गए है, जबकि उन्हें मेन रोस्टर पर आए को कुछ ही महीने हुए है।

लियो रश को WWE ने इस रॉ के एपिसोड में नहीं दिखाया क्योंकि WWE उन्हें एक बार फिर से NXT में भेजने का प्लान बना रही है। कुछ नई रिपोर्ट्स के अनुसार वह जल्द ही रॉ से NXT में जा सकते हैं।

जब लियो रश ने मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था तब फैंस उन्हें एक बहुत बड़े स्टार के रूप में देख रहे थे। यहां तक कि 205 लाइव पर डेब्यू करने के कुछ समय बाद ही उन्हें रॉ पर बुला लिया गया था जहां उन्हें बॉबी लैश्ले का मैनेजर बनाया गया था।

लियो रश के लिए सब ठीक ही चल रहा था लेकिन फिर कुछ बैकस्टेज समस्यों के कारण उन्हें WWE से थोड़ा आराम दिया गया है। कुछ रिपोर्ट्स ने बताया था कि जब फिन बैलर उन्हें इस मामले में राय देने गए तब उन्होंने फिन बैलर के साथ भी ठीक से बात नहीं की और उनका अपमान भी किया।

हालांकि अभी लियो रश रॉ का हिस्सा नहीं है, WWE को अभी विचार करना है कि उन्हें रॉ पर रखा जाए या फिर 205 लाइव पर वापस भेज दिया जाए। PWI की रिपोर्ट के अनुसार लियो रश को 205 लाइव पर नहीं बल्कि NXT में भेजा जाएगा।

लियो रश ने कहा था कि WWE उनका सही से उपयोग नही कर रही है, उन्हें एक हील की तरह नहीं बल्कि एक फेस की तरह बुक करना चाहिए। WWE उनके साथ एक नया एक्सपेरिमेंट करने के लिए उन्हें फिर से NXT में भेज सकती है।

लियो रश की अभी उम्र काफी कम है, वह समय के साथ सब कुछ समझ जाएंगे। अब देखना रोचक होगा कि WWE उनके लिए क्या फैसला लेती है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं