"पंजाबी पावर"- WWE दिग्गज ने Dilsher Shanky और भारतीय AEW Superstar के साथ जबरदस्त तस्वीर की शेयर

Ujjaval
WWE सुपरस्टार्स की मुलाकात सतनाम सिंह से हुई
WWE सुपरस्टार्स की मुलाकात सतनाम सिंह से हुई

Jinder Mahal: WWE और AEW को प्रोफेशनल रेसलिंग के दो सबसे बड़े प्रमोशन्स कहा जा सकता है। दोनों ही जगहों पर इस समय कई सारे भारतीय सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं। हाल ही में WWE के भारतीय सुपरस्टार जिंदर महल (Jinder Mahal) ने अपने साथी दिलशेर शैंकी (Dilsher Shanky) और AEW स्टार सतनाम सिंह (Satnam Singh) के साथ तस्वीर साझा की।

दिग्गज भारतीय WWE सुपरस्टार ने AEW रेसलर के साथ पोस्ट की तस्वीर

भारतीय फैंस को प्रोफेशनल रेसलिंग काफी पसंद है। इसी कारण भारत से ढेरों प्रशंसक WWE और AEW के शोज़ देखना पसंद करते हैं। WWE में पिछले कुछ सालों में भारतीय सुपरस्टार्स की संख्या काफी बढ़ गई है। इस समय कई सारे भारतीय रेसलर्स कंपनी के अहम शोज़ में काम कर रहे हैं। दूसरी ओर AEW में सतनाम सिंह और सोंजय दत्त भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

दोनों कंपनियों के सुपरस्टार्स को एक साथ देखना खास रहता है। हाल ही में दिग्गज भारतीय WWE सुपरस्टार जिंदर महल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट की। इसमें दिलशेर शैंकी और AEW रेसलर सतनाम सिंह मौजूद हैं। सतनाम सिंह ने कुछ महीनों पहले AEW में डेब्यू किया था और उन्हें अपने जबरदस्त साइज के कारण ऑल एलीट रेसलिंग का द ग्रेट खली बताया जाता है। जिंदर महल ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में "पंजाबी पावर" लिखा।

यह रही जिंदर महल की इंस्टाग्राम पोस्ट:

जिंदर महल को रेसलिंग जगत में रहते हुए काफी साल हो गए हैं। उन्होंने WWE में लंबे समय तक काम किया है और वो अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए बीच में वर्ल्ड चैंपियन बनने में भी सफल रहे थे। दिलशेर शैंकी मेन रोस्टर डेब्यू करने के बाद से ही महल के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस पसंद करते हैं।

दूसरी ओर सतनाम सिंह AEW में जाने वाले पहले भारतीय सुपरस्टार हैं। उन्होंने AEW में अपने जबरदस्त साइज की वजह से काफी नाम कमाया है। वो जे लीथल और सोंजय दत्त के साथ नजर आते हैं। उम्मीद है कि आगे उन्हें जबरदस्त सफलता मिलेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।