WWE में सैथ रॉलिंस की सालाना सैलरी कितनी है?

WWE में सैथ रॉलिंस ने बहुत नाम कमाया, मौजूदा दौर के सबसे बड़े सुपरस्टार वो माने जाते हैं
WWE में सैथ रॉलिंस ने बहुत नाम कमाया, मौजूदा दौर के सबसे बड़े सुपरस्टार वो माने जाते हैं

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम हैं। इस बात पर कोई शक नहीं है कि मौजूदा दौर में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स की लिस्ट में उनका नाम ऊपर आता है। सैथ रॉलिंस यहां 5 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल कर चुके हैं। इसमें 2 बार उन्होंने WWE चैंपियनशिप जीती और 3 बार वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम कर चुके हैं।

WWE में सैथ रॉलिंस ने बहुत कमाई की

रोमन रेंस के बाद फुल टाइम बड़े रेसलर के रूप में दूसरे नंबर पर सैथ रॉलिंस का इस समय नाम आता है। सैथ रॉलिंस को मेन इवेंट सुपरस्टार के रूप में गिना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार सैथ रॉलिंस की सालाना सैलरी तीन मिलियन डॉलर है। ये सिर्फ और सिर्फ बेस सैलरी है। इसके अलावा अपने प्रोडक्ट से वो पच्चीस प्रतिशत की कमाई करते हैं। साथ ही साथ डायरेक्टर सेल्स के द्वारा भी पांच प्रतिशत वो कमाई करते हैं। इसके अलावा सैथ रॉलिंस को बोनस काफी ज्यादा मिलता है।

WWE में सबसे ज्यादा कमाने वाले रेसलर्स की लिस्ट में भी सैथ रॉलिंस का नाम ऊपर आता है। सिर्फ बेस सैलरी तीन मिलियन डॉलर सैथ रॉलिंस की है लेकिन इससे ज्यादा वो कमाते हैं। ग्यारह साल पहले WWE में पहली बार सैथ रॉलिंस नजर आए थे। WWE डेवलैपमेंट में उन्होंने अगस्त 2010 में अपना कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके दो साल बाद ही सैथ रॉलिंस ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। द शील्ड में उनके साथ रोमन रेंस और डीन एंब्रोज भी थे।

द शील्ड में सैथ रॉलिंस ने बहुत नाम कमाया लेकिन इसके बाद सिंगल रन भी उनका जबरदस्त रहा। साल 2014 में सैथ रॉलिंस ने रेंस और डीन एंब्रोज पर अटैक कर शील्ड तोड़ दी थी। इसके बाद रॉलिंस को सिंगल सुपरस्टार के रूप में बहुत पुश दिया गया। रॉलिंस ने इसका फायदा उठाया और अपने आप को वर्ल्ड चैंपियन बनाया। सैथ रॉलिंस ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी सैथ रॉलिंस हैं। इस समय भी ब्लू ब्रांड में उनकी बादशाहत जारी है।