WWE Superstar Spectacle: शार्लेट फ्लेयर ने दिया तिरंगे को खास सम्मान, भारतीय सुपरस्टार के साथ किया भांगड़ा

Ankit
WWE
WWE

WWE Superstar Spectacle में भारत की विमेंस सुपरस्टार ने भी दम दिखाया। WWE की रिकॉर्ड विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने सरीना संधू (Sareena Sandhu) का साथ दिया। दोनों की जोड़ी थंडरडॉम से देख रहे हैं फैंस को काफी पंसद आई। इनका मैच पूर्व विमेंस चैंपियन नटालिया (Natalya) और बेली (Bayley) के खिलाफ हुआ।

WWE का ये शो 26 जनवरी के दिन हुआ जब भारत ने अपना 72वां गणतंत्र दिवस मानया। इसी मौके पर शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) मे भारत की आन, बान और शान तिरंगे के लिए अपना खास सम्मान दिखाया। दरअसल, शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने अपने रिंग गीयर को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंग में पहना था।

ये भी पढ़ें: सलमान खान के साथ फिल्म में काम करने वाले एक्टर ने WWE में रोमन रेंस के दुश्मनों को पछाड़ा, दर्ज की बड़ी जीत

WWE में रिंग में किया शार्लेट फ्लेयर ने भांगड़ा

इस मैच की शुरुआत से सरीना संधू और शार्लेट फ्लेयर ने अपना दबदबा बनाए रखा। जैसे उन्होंने बेली और नटालिया को ढेर किया तभी संधू और फ्लेयर ने रिंग नें भांगड़ा करना शुरु कर दिया। उसके बाद मैच जारी रहा और नटालिया ने अटैक किया जिसमें साथ बेली ने दिया।

शार्लेट रिंग के बाहर थी कि तभी नटालिया ने सरीना संधू को सबमिशन में पकड़ लिया था। तभी शार्लेट आकर पीछे से नटालिया को नेचुरल सिलेक्शन लगा दिया। जिसका फायदा सरीना संधू ने उठाया और नटालिया को पिन कर अपने खाते में जीत जोड़ी।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ ऐज रोड टू WrestleMania 37 के दौरान फ्यूड कर सकते हैं

ये भी पढ़ें: ऐज ने WWE में चौंकाने वाली वापसी करते हुए Royal Rumble के लिए किया बहुत बड़ा ऐलान, रोमन रेंस के लिए बड़ा खतरा?

भारतीय सुपरस्टार्स सरीना संधू ने शार्लेट के साथ बड़ी जीत दर्ज की उससे उनका मनोबल काफी बढ़ गया होगा। शार्लेट फ्लेयर को भारत में काफी पसंद किया जता है। जब शार्लेट फ्लेयर इंडिया आई थी तब एक्टर वरुण धवन के साथ उन्होंने शूट किया था जबकि डांस स्टेप्स भी किए थे। इसके अलावा WWE India Now के लिए उन्होंने भांगड़ा भी किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।