"मैं Roman Reigns के ग्रुप में शामिल होना चाहता हूं" - क्या पूर्व चैंपियन को ट्राइबल चीफ बनाएंगे अपना दोस्त?

WWE सुपरस्टार को ब्लडलाइन में शामिल किया जा सकता है
WWE सुपरस्टार को ब्लडलाइन में शामिल किया जा सकता है

WWE में द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन के नाम से हर कोई परिचित होगा। इस ग्रुप में WWE के सबसे बड़े समोअन सुपरस्टर्स शामिल हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ (The Usos) अभी इस फैक्शन का हिस्सा बने हुए हैं। पिछले कुछ समय में सैमी जेन (Sami Zayn) ने भी रोमन के साथ जुड़ने की कोशिश की है और हाल ही में उन्होंने बताया है की वो रेंस के फैक्शन के लिए अच्छा विकल्प रहेंगे।

WWE के ट्वीट पर सैमी जेन ने जबरदस्त दी प्रतिक्रिया

WWE ने कुछ समय पहले अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें सैमी जेन ने ब्लडलाइन की टी-शर्ट पहनी है। उन्होंने फैंस से सवाल किया कि सैमी को ब्लडलाइन में शामिल किया जाना चाहिए या नहीं। इस चीज़ पर फैंस ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी।

पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी जेन ने भी जवाब दिया और लिखा, "ईमानदारी से बताऊं तो हाँ!"

सैमी जेन ने रोमन रेंस के फैक्शन में शामिल होने की इच्छा जताई है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार सैमी जेन, ब्लडलाइन की मर्च में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वो ट्राइबल चीफ की खूब तारीफ कर रहे हैं। देखकर साफ तौर पर लग रहा है कि जेन कोशिश कर रहे हैं कि उनकी रोमन रेंस और द उसोज़ से काफी अच्छी दोस्ती हो जाए।

इसी वजह से वो ब्लडलाइन का इतना सपोर्ट कर रहे हैं। रोमन रेंस और शिंस्के नाकामुरा के बीच दुश्मनी टीज़ हुई थी और बाद में इसे आगे नहीं बढ़ाया गया। सैमी जेन ने पॉल हेमन से कहा था कि वो नाकामुरा को संभाल लेंगे। इसके अलावा Raw के अंतिम एपिसोड में सैमी जेन ने द उसोज़ के साथ मिलकर टैग टीम मैच लड़ा था।

सैमी जेन इस मैच में ब्लडलाइन की टी-शर्ट पहनकर आए थे। उसोज़ उन्हें मैच में जरूर अकेला छोड़कर चले गए थे और इसी कारण उनकी हार हुई थी। रोमन रेंस की अलग स्टोरीलाइन देखने को मिल रही है लेकिन सैमी जेन का भी इसमें शामिल होना एक शानदार चीज़ है। वो काफी अच्छा काम कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।