5 WWE सुपरस्टार्स जो विंस मैकमैहन को पिता समान मानते हैं 

Braun Strowman (left); Kurt Angle and Vince McMahon (right)

"WWE के विंस मैकमैहन और आपके बीच कैसी रिलेशनशिप है?"

जब भी WWE रेसलर्स की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने की बात आती है तब फैंस के मन में ये सवाल ज़रूर आता है। मैकमैहन WWE के मालिक हैं और अबतक वह इतने सारे रेसलर्स के साथ काम कर चुके हैं कि इसकी गिनती भी नहीं की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों रोमन रेंस और द रॉक के बीच WrestleMania में मैच जरूर होना चाहिए

कई रेसलर्स ने इस सवाल का जवाब अपने काम के जरिये दिया है जबकि कुछ रेसलर्स ने काफी कोशिश करने के बाद मैकमैहन के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाए हैं।

कुछ तो उनके इतने करीब हैं कि वो WWE चेयरमैन को अपने पिता समान भी मानते हैं। मैकमैहन के असली बेटे शेन मैकमैहन को छोड़कर आइये जानते हैं उन 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में मैकमैहन के काफी ज्यादा करीब हैं या फिर थे।

#5 पूर्व WWE सुपरस्टार कर्ट एंगल

कर्ट एंगल एक समय पर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे। WWE में आने से पहले ही उन्होंने अपना नाम बना लिया था मगर जब उन्होंने रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा तब मैकमैहन ने उन्हें काफी सपोर्ट किया।

एंगल ने एक इंटरव्यू के दौरान विंस को अपने पिता समान बताया था। हालाँकि फिर उन्होंने ये भी कहा कि इससे उन्हें बिज़नेस डील करते हुए काफी परेशानी भी होती थी। अक्सर उन्हें लगता था कि उन्हें अपने काम के बदले ज्यादा पैसे नहीं मिल रहे हैं लेकिन वह इस बारे में ज्यादा कुछ कहते नहीं थे।

हाल में ही एंगल WWE से रिटायर हुए और फिर एक बैकस्टेज प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे थे। हालाँकि पिछले कुछ महीनों में WWE ने जिन रेसलर्स को रिलीज़ किया उनमें एंगल भी शामिल थे।

#4 ब्रेट हार्ट

Bret Hart is a five-time WWE Champion

ब्रेट हार्ट और विंस मैकमैहन के बीच अबतक काफी अन-बन हो चुकी है। 1997 में सर्वाइवर सीरीज के दौरान हार्ट को बताया गया था कि उनके मैच का अंत डिसक्वॉलिफिकेशन के जरिये होगा जिससे वह अपना टाइटल रिटेन कर लेंगे। मगर आखिरी समय पर मैकमैहन ने प्लान्स में बदलाव किये और रेफ़री को कहकर मैच का अंत तुरंत करवा दिया जब शॉन माइकल्स ने हार्ट पर सबमिशन मूव लगाया था।

मगर हालत इन दोनों के बीच अब काफी बेहतर हैं। हार्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि दोनों के बीच हुए विवादों के बावजूद मैकमैहन के साथ उनका रिश्ता एक बाप-बेटे जैसा रहा है।

#3 ब्रॉन स्ट्रोमैन

youtube-cover

पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन ने बताया कि जब विंस मैकमैहन से उनकी एक प्रोडक्शन मीटिंग के दौरान बातचीत हो रही थी, उससे पहले उन्होंने खुद को कई बार मारने का सोचा था। वह मज़ाक नहीं कर रहे थे।

उन्हें लगता था कि उनकी परवाह इस कंपनी के नहीं की जाती है और यही की वह बस एक और WWE सुपरस्टार थे। हालाँकि जब उन्होंने मीटिंग के दौरान मैकमैहन से अकेले बात करने की इच्छा जताई तब WWE CEO ने सभी को बहार जाने कहा। फिर उन्होंने स्ट्रोमैन के साथ एक बॉस बनकर नहीं, बल्कि एक पिता बनकर बात की और भरोसा दिलाया कि वह उनके टैलेंट को बर्बाद नहीं होने देंगे।

#2 द अंडरटेकर

youtube-cover

द अंडरटेकर, विंस मैकमैहन के सबसे भरोसेमंद रेसलर्स में से एक हैं। दोनों के मन में एक दूसरे के लिए काफी सम्मान है।

पिछले साल द अंडरटेकर स्टारकास्ट में नज़र आने वाले थे मगर फिर मैकमैहन ने उनका नाम यहाँ से हटवा दिया। इससे टेकर को काफी गुस्सा आया था और कुछ समय तक उन्होंने मैकमैहन से बात तक नहीं की थी।

मगर उन्होंने ये भी कहा है कि वह मैकमैहन के लिए गोली तक खा सकते हैं। वह उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं। वह उनके लिए उनके पिता जैसे भी हैं।

#1 स्टीव ऑस्टिन

youtube-cover

इंटरनेट पर अफ़वाहों का आना आम बात है। कई फैंस को ऐसा लगता था कि ऑस्टिन और विंस मैकमैहन एक दूसरे के दुश्मन जैसे हैं मगर ये पूरी तरह सच नहीं है। दोनों एक दूसरे के प्रति काफी इज़्ज़त रखते हैं।

ऑस्टिन ने इंटरव्यू के दौरान ये कहा कि मैकमैहन और उनके बीच लगभग एक बाप-बेटे जैसा रिश्ता था। वह समय समय पर उनके अच्छे दोस्त, मेंटर और यहाँ तक की उनके दुश्मन भी थे। मगर दोनों के बीच दुश्मनी काफी काम समय के लिए थी। ये रेसलिंग है और यहाँ पर छोटे-मोटे झगड़े होना आम बात है।

Quick Links