WWE दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड है, वहीं क्रिकेट लीग्स की दुनिया में ये पद IPL(इंडियन प्रीमियर लीग) के पास है, जिसका आयोजन हर साल BCCI करवाता है।
WWE में भी कुछ रेसलर्स ऐसे हैं जिन्हें कंपनी के मुख्य सुपरस्टार्स का दर्जा दिया जाता है, जो रॉ(RAW) या स्मैकडाउन(SmackDown) की बढ़ती या घटती व्यूअरशिप में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं IPL टीमों में भी कुछ ऐसे मुख्य खिलाड़ी होते हैं जिनपर सभी की निगाहें टिकी होती हैं।
ये भी पढ़ें: 5 भारतीय प्रो रेसलर्स जो WWE में जगह बनाने में सफल रहे
जैसे WWE में हर साल ड्राफ्ट होता है, जहां RAW और SmackDown के पास अपने मुताबिक सुपरस्टार्स चुनने का मौका होता है। वैसे ही IPL के ऑक्शन में टीमों को अपनी पसंद के खिलाड़ियों को खरीदने का मौका मिलता है।
अभी तक स्थिति साफ हो चुकी होगी कि इस आर्टिकल में हम WWE और IPL की तुलना करने वाले हैं। इसलिए आइए जानते हैं उन WWE सुपरस्टार्स के बारे में IPL की तर्ज पर नीलामी होने पर सबसे महंगे बिकेंगे।
ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं
14) WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस
केविन ओवेंस को चाहे फैंस पसंद करते हों या ना लेकिन ये सबसे बड़ी सच्चाई है कि वो मौजूदा रोस्टर के सबसे प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स में से एक हैं। इन रिंग स्किल्स अच्छी हैं, माइक स्किल्स भी अच्छी हैं और उन्हें जब भी हील या बेबीफेस किरदार मिला, उसमें उन्होंने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
उन्हें WWE इतिहास का केवल दूसरा यूनिवर्सल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त है। इसके अलावा वो यूनाइटेड स्टेट्स और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी अपने नाम कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: 3 मौके जब ब्रॉक लैसनर 3 मिनट से भी कम समय में बुरी तरह मैच हार गए
गोल्डबर्ग, क्रिस जैरिको और रे मिस्टीरियो जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स के साथ रिंग भी साझा कर चुके हैं। ये सब चीजें उन्हें एक अनुभवी और WWE के टॉप सुपरस्टार्स में से एक साबित करती हैं। फिलहाल वो SmackDown रोस्टर का हिस्सा बने हुए हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।